logo

वार्ड नंबर 31 की जल्द होगी काया पलट, लोगों की समस्याएं होंगी दूर : विधायक अमनदीप

वार्ड नंबर 31 की जल्द होगी काया पलट, लोगों की समस्याएं होंगी दूर : विधायक अमनदीप

मोगा, 15 जनवरी (मुनीश जिन्दल)

मोगा शहर के वार्ड नंबर 31 में लोगों को पेश आने वाली समस्याओं से जल्दी निजात दिलाई जाएगी तथा वार्ड के विकास कार्य बिना किसी पक्षपात व पार्टी बाजी से ऊपर उठकर करवाए जा रहे हैं। उक्त विचार आज हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने वार्ड नंबर 31 की वार्ड इंचार्ज सतविंदर कौर व मोहल्ला निवासियों के वफद की समस्याओं को सुनने उपरांत प्रकट किए।

इस मौके पर नगर निगम के कार्यकारी मेयर प्रवीण कुमार पीना, ब्लाक अध्यक्ष दविंदर सिंह तिवाड़ी, ब्लाक अध्यक्ष वजिंदर विपिन, ब्लाक अध्यक्ष महिला विंग पूनम अरोड़ा, यूथ अध्यक्ष वार्ड नंबर 31 वरिंदर सिंह टोनी, गुरदीप सिंह, रीतिका अरोड़ा मौजूद थे। इस मौके  पर विधायक डा.अमनदीप  कौर अरोड़ा ने वार्ड निवासियों को कहा कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या पेश आती है तो तुरंत उनके ध्यान में लाई जाए, ताकि उसका पहल के आधार पर हल करवाया जाए। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मोगा शहर के वार्डों का सर्वपक्षीय विकास करवाना है तथा मोगा के वार्डों के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। 

इस मौके पर वार्ड नंबर-31 की वार्ड इंचार्ज सतविंदर, ब्लाक अध्यक्ष वजिंदर विपिन, ब्लाक अध्यक्ष महिला विंग पूनम अरोड़ा, यूथ अध्यक्ष वार्ड नंबर-31 वरिंदर  सिंह टोनी ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का मोहल्ले की समस्याओं का समाधान करवाने पर उनका धन्यवाद किया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!