महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे मोगा।


मोगा 19 जनवरी (मुनीश जिन्दल) :
आइए पहले आप जरा एक नजर, इस वीडियो पर डाल लें :
मौका था स्थानीय ISF कॉलेज में महीला सशक्तिकरण सम्मेलन का। इस सम्मेलन में जिला मोगा सहित कुल चार जिलों की महिलाओं ने भाग लिया था। इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवन्त सिंह मान, खेती-बाड़ी मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, पंजाब सरकार के इंडस्ट्रीज व कॉमर्स विभाग के डायरेक्टर व इन्वैस्ट पंजाब के CEO, आईएएस अधिकारी डीपीएस खरबन्दा, HDFC बैंक व GT भारत के अधिकारी विशेष तौर से पहुंचे थे। जबकि इस मौके पर विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक दविंदर जीत सिंह लाडी, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक अमृत पाल सिंह सुखानंद, पार्टी के जिला प्रधान (देहाती) हरमनजीत सिंह बराड़, इंप्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन दीपक अरोड़ा, मेयर बलजीत सिंह चानी, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, एसएसपी अजय गांधी के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व विभिन प्रशासनिक विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के दौरान उपस्थित महिलाएं। (छाया: डैस्क)


महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में महिलाओं की तारीफ़ करते हुए मुख्यमंत्री भगवन्त सिंह मान एक ‘माँ’ को याद करने से खुद को रोक नहीं पाए।


सम्मेलन में महिलाओं द्वारा तैयार सामान की तारीफ़ करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री भगवन्त सिंह मान ने आस जगाई की भविष्य में विदेशों के विभिन स्टोर में भी पंजाब की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया सामान बिकेगा।



इस मौके पर उपस्थित महिलाओं की एक अन्य तस्वीर। (छाया: डैस्क)
कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने अपने सम्बोधन में जहां महिला सशक्तिकरण की तारीफ़ की, वहीं उन्होंने राज्य के चहुमुखी विकास के लिए पंजाब सरकार, खासकर भगवन्त मान की सराहना की।


अपने संबिधान में मुख्यमंत्री भगवन्त सिंह मान ने अपना एक पुराना, खुद से, अपनी बहन से व अपनी मां से जुड़ा एक पारिवारिक किस्सा भी साझा किया। जिसने उपस्थ्तिति को लौट पौट कर दिया।



भगवन्त मान अपने सम्बोधन में, अपने व्यंगात्मक तरीके से अकाली दल के आला नेताओं, प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल व तोता सिंह सहित अन्य पार्टियों के विरोधियों को आड़े हाथों लेना नहीं भूले।