

जालंधर/ मोगा 1 फ़रवरी (मुनीश जिन्दल)

“एन.डी.ए सरकार की वित मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा पेश किया गया बजट, एक शानदार बजट है। जो कि हर भारतीय के सपने पूरे करता है। जिसके लिए केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बधाई की पात्र है”। इन शब्दों का प्रगटावा, जालंधर भाजपा महामंत्री, अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने किया। एडवोकेट अशोक सरीन, शनिवार को बजट पेश होने के बाद मीडिया कर्मियों के रूबरू हुए थे। उन्होंने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एवं निर्मला सीतारमन का धन्यवाद करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद, पहली बार केंद्र सरकार ने मध्यवर्ग परिवारों समेत देश के सरकारी एवं गैर-सरकारी कर्मचारियों को बड़ी टैक्स राहत देकर, उन्हें पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट पेश किया है। यह बजट देश के जवान, किसान, व्यापारी, दुकानदार, उद्योगों की तरक्की के रास्ते खोलेगा। इतना ही नहीं, इस बार बजट मे जीवन रक्षक दवाइयों समेत हर नागरिक की सुविधा के लिए जरूरतमंद चीजो पर भी बढ़ी टैक्स कटौती की गई है। जो हर आदमी के लिए लाभदायक होगा। सरीन ने कहा कि इस बजट में समस्त देश के सीनियर सिटीजन वर्ग का भी भारत सरकार ने खास ख्याल रखा है।

