logo

वार्ड नंबर 14, प्रेम नगर वासीयों की, 25 वर्ष पुरानी समस्या समाप्त : विधायक अमनदीप !!

वार्ड नंबर 14, प्रेम नगर वासीयों की, 25 वर्ष पुरानी समस्या समाप्त : विधायक अमनदीप !!

मोगा, 22 फरवरी (मुनीश जिन्दल)

वार्ड नंबर 14, प्रेम नगर में 13 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल का शुभारंभ हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा किया गया। इस मौके पर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, आम आदमी पार्टी के शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद चक्की वाले, आप के जिला सचिव प्यारा सिंह बधनी, जगदीश शर्मा, रोशन लाल चावला अध्यक्ष सब्जी मंडी, पार्षद जग्गू, पिंटू गिल, सोनू अरोड़ा, कुलवंत रामगढ़िया, संजीव नरूला के अलावा वार्ड निवासी उपस्थित थे। सर्वप्रथम विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व मेयर बलजीत सिंह चानी का वार्ड में पहुंचने पर शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद चक्की वाला व वार्ड निवासियों द्वारा उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया। जिसके पश्चात ट्यूबवेल का शुभारंभ करने पर प्रेम चंद चक्की वाला व वार्ड निवासियों ने मुंह मीठा करवाते हुए उनका धन्यवाद किया।

विधायक अमनदीप का मुंह मीठा करवाते, प्रेम चंद चक्की वाला व अन्य गणमान्य।

इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि प्रेम नगर में पीने वाले पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता था। प्रेम नगर के लोगों की 25 वर्ष पुरानी मांग को आज पूरा करते हुए वार्ड नंबर 14, प्रेम नगर में 13 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल का उद्घाटन किया गया। जिसके चलते वार्ड निवासियों के पानी की समस्या का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी वार्ड निवासी को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो वे तुरंत उनके ध्यान में लाएं।  ताकि समय रहते, पहल के आधार पर उसका समाधान किया जा सके। 

इस मौके पर शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद चक्की वाला ने कहा कि हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व मेयर बलजीत  सिंह चानी के योग्य नेतृत्व में वार्ड के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड निवासियों के रहते कार्यों को भी जल्द पूरा करवाया जा रहा है। उन्होंने  कहा कि वह हर समय वार्ड निवासियों की सेवाओं के लिए तत्पर हैं। इस मौके पर वार्ड निवासी, आम आदमी पार्टी के वालंटियर व कार्यकर्ता मौजूद थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!