logo

प्यारा सिंह बधनी व जगदीश शर्मा, नगर सुधार ट्रस्ट के ट्रस्टी नियुक्त !!

प्यारा सिंह बधनी व जगदीश शर्मा, नगर सुधार ट्रस्ट के ट्रस्टी नियुक्त !!

मोगा, 1 मार्च (मुनीश जिन्दल)

हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा आम आदमी पार्टी के संगठन की बैठक की अध्यक्षता की गई। इस बैठक में नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, जिलाध्यक्ष हरमन बराड़ व जिला सचिव प्यारा सिंह बधनी कलां, मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, आप की महिला विंग की नेता लवली सिंगला, सोनिया ढंड, राकेश मिड्डा, पार्षद अरविंदर सिंह कानपुरिया, ब्लाक अध्यक्ष, पाटी के वालंटियर, पार्षद व पदाधिकारी उपस्थित हुए। इस बैठक में नगर सुधार ट्रस्ट में आप के जिला सचिव प्यारा सिंह बधनी व जगदीश शर्मा को ट्रस्टी नियुक्त करने पर उन्हें सिरोपा देकर उनका विशेष तौर पर सम्मान किया गया।

इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि बैठक को आयोजित करने का मकसद संगठन को मजबूत करना व लोगों की समस्याओं को हल करना था। उन्होंने नवनियुक्त ट्रस्टी प्यारा सिंह व जगदीश शर्मा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हर एक वर्कर को बनता मान सम्मान दिया जा रहा है तथा विकास कार्यों हेतु ग्रांट की कोई भी कमी पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा नहीं आने दी जा रही है। इस मौके पर नवनियुक्त ट्रस्टी प्यारा सिंह बधनी व जगदीश शर्मा ने विधायक अमनदीप व समूची लीडरशिप का दिए गए मान सम्मान के लिए विशेष तौर पर धन्यवाद किया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!