logo

ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰ, ਬੂਥ ਪੱਦਰ ਤੇ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮਜਬੂਤ ਕਰਕੇ, ਲਿਆਉਣ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੱਤਾ ‘ਚ : ਡਾ. ਸੀਮਾਂਤ !!

ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰ, ਬੂਥ ਪੱਦਰ ਤੇ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਮਜਬੂਤ ਕਰਕੇ, ਲਿਆਉਣ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੱਤਾ ‘ਚ : ਡਾ. ਸੀਮਾਂਤ !!

मोगा, 28 मार्च (मुनीश जिन्दल)

भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करके पंजाब की सत्ता तक पहुंचने के लिए दिन रात एक करके कार्य करना चाहिए। क्योंकि पंजाब में भाजपा की सरकार बनाना इस समय की जरूरत है। क्योंकि आज पंजाब में कानून व्यवस्था तथा पंजाब की  आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि पंजाब बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। उक्त विचार पूर्व मंत्री व भाजपा मोगा जिले के प्रभारी मनोरंजन कालिया ने आज पुरानी दाना मंडी स्थित भाजपा के जिला दफ्तर में जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग की ओर से मोगा व धर्मकोट के विधानसभा हलकों की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रकट किए। इस अवसर पर जिला महामंत्री मुख्तयार सिंह, जिला महामंत्री विक्की सितारा, महामंत्री राहुल गर्ग, मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, कैशियर खेमराज अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सोनी मंगला, व्यापार मोर्चा के इंचार्ज संजीव अग्रवाल, आई.टी. सैल इंचार्ज मुकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष भूपिंदर हैप्पी, मंडल अध्यक्ष अमनदीप ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष तेजवीर सिंह, उमाकांत सिंह, मैडम गीता आर्य, सुखप्रीत सिंह सुखी भेखा, हरमन्द्र सिंह, प्रवासी सैल के इंचार्ज  विजय मिश्रा, शशिकांत पांडे, सूरज भान, सुखा सिंह, हेमंत सूद, जतिंदर चड्ढा, सुकेश सूद, यूथ नेता कशिश धमीजा, शमशेर सिंह कैला मंडल अध्यक्ष, राव वरिंदर पब्बी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। 

मनोरंजन कालिया ने भाजपा के मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा बूथ स्तर को मजबूत करने का कार्य तेजी से कर रही है। क्योंकि बूथ मजबूत करके तथा बूथों के अध्यक्ष बनाकर मंडल अध्यक्ष बनाए गए तथा अब मंडलों को मजबूत करके जिलाध्यक्ष का चुनाव करवाया जाना है। जिसको लेकर पूरे भारत में यह प्रक्रिया चल रही है तथा कई राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी हो गई हैं तथा अब पंजाब में इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भाजपा के प्रदेश नेता अलग अलग जिलों में यह कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडल अध्यक्षों का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य हैं। क्योंकि मंडल अध्यक्ष नीचे बूथ अध्यक्षों तथा ऊपर जिलाध्यक्षों के साथ मिलकर पार्टी को मजबूती की ओर ले जाना होता है। उन्होंने कहा कि मंडलों को अपने अपने मंडलों को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्य में तेजी लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय भाजपा देश के 17 से अधिक राज्यों में सत्ता पर काबिज है तथा अब पंजाब में सरकार बनाने के लिए भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की नीतियों से लोगों को अवगत करवाकर अपने साथ जोड़ना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया को बुके देकर स्वागत किया तथा मोगा में मंडल अध्यक्षों को अपने तजुर्बे से जागरूक करने का जो कार्य किया है, उसके लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में सत्ता संभालने के बाद जिस प्रकार देश के जरूरतमंद व गरीब लोगों के लिए योजनाएं बनाकर उनको जमीन स्तर पर लाभ दिलाकर इतिहास रचा है। उसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह लोगों की केन्द्र सरकार की स्कीमों प्रति जागरूक करें तथा अधिक से अधिक संख्या में अपने साथ जोड़े। उन्होंने कहा कि उज्जवला स्कीम के तहत मुफ्त गैस सिलैंडर, कच्चे मकानों को पक्का बनाने हेतु प्रधानमंत्री आवास योडना के तहत डेढ़ लाख रुपए आर्थिक सहायता, प्रधाननमंत्री किसान निधि के तहत किसानों को आर्थिक सहायता देना, प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने के अलावा और भी स्कीमों के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए तथा उनको लाभ दिलाने के लिए कार्य करना चाहिए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!