logo

भगवा यात्रा ने रचा इतिहास ! शहर निवासियों का यात्रा में शामिल होने पर आभार: डा. सीमांत गर्ग !!

भगवा यात्रा ने रचा इतिहास ! शहर निवासियों का यात्रा में शामिल होने पर आभार: डा. सीमांत गर्ग !!

मोगा, 7 अप्रैल (मुनीश जिन्दल)

DR. SEEMANT GARG
BJP, DISTT. PRESIDENT

“मोगा में गत दिवस राम नवमी पर्व पर भगवा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्ति तथा शहर निवासियों द्वारा जो उत्साह दिखाते हुए भगवा झंडों के साथ शामिल होकर अपना सहयोग दिया, वो उन्होंने एक इतिहास रचा है। उसके लिए शहर निवासियों व गणमान्य व्यक्तियों का यात्रा में शामिल होने पर मैं आभार प्रकट करता हूं”। उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने शहरवासियों का धन्यवाद करते हुए प्रकट किए। 

उन्होंने कहा कि इस भगवा यात्रा में जो एकजुटता दिखाकर भगवान राम के प्रति श्रद्धा प्रकट की है, वह अयोध्या में 500 वर्षों बाद बने श्री राम मंदिर को अपना एक वर्ष पूरा होने पर राम नवमी पर अपना स्रेह प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि जो मोगा पीड़ित स्मारक सहायता समिति के साथ साथ भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ साथ शहर के गणमान्यों ने भी अपना सहयोग व उत्साह दिखाया है, उसके लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि राम नवमी पर ऐसी भगवा यात्रा हमें अपने पर्वों के प्रति जागरूक करती है तथा हमारी नई पीढ़ी को भी इसके बारे में जानकारी मिलती है। इस भगवा यात्रा में शहर निवासियों व गणमान्य तथा समाज सेवी व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा, जो भगवा यात्रा में अपना प्यार तथा लोगों की हौसला अफजाई करके ढोल नगाड़ों व ध्वज लहराकर यात्रा में शामिल होकर हमें नया रास्ता दिखाया है, उसके लिए डा. सीमांत ने सभी का धन्यवाद किया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!