






मोगा 1 जनवरी (मुनीश जिन्दल)
आइए पहले आप जरा नगर निगम की इस वीडियो की पर एक नजर डाल लें :





दोस्तों यह नजारा था नगर निगम मोगा का, वर्ष 2025 के पहले दिन का। यहां म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले श्री सुखमणि साहिब के पाठ का भोग डाला गया। फेडरेशन के प्रधान सुखपाल सौदा की अगुवाई में हुए इस धार्मिक समागम में नगर निगम कमिश्नर मैडम चारुमिता, विधायक डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा, मेयर बलजीत सिंह चानी, नगर पार्षद व नगर निगम के समूह अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। समागम के दौरान सभी ने बैठकर बड़े ही धार्मिक माहौल में श्री सुखमणि साहब के पाठ का आनंद माना और पाठ के भोग के बाद उपस्थिति के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था। इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर मैडम चारुमिता और विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा ने इलाका वासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए एक विशेष संदेश भी दिया। क्या कहना था उनका, आप भी सुनलें :