logo

श्री राम संकीर्तन मंडल का 22वां जागरण हिमाचल के चामुंडा में सम्पन्न !!

श्री राम संकीर्तन मंडल का 22वां जागरण हिमाचल के चामुंडा में सम्पन्न !!

चामुंडा / मोगा 1 जनवरी (अशोक मौर्य)

श्री राम संकीर्तन मंडल की ओर से हिमाचल प्रदेश के चामुंडा जी में मां भगवती का जागरण करवाया गया। मंडल के संस्थापक महेश बंसल की अध्यक्षता में हुए इस जागरण में प्रिंस गेंदु गुरजंट हीरा ने विशेष तौर पर शिरकत की। जिन्होंने पूजा अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया।आचार्य नंदलाल शर्मा ने विधिवत्त मंत्र उच्चारण कर जागरण की शुरुआत करवाई। महेश बंसल ने बताया कि यह संस्था का 22वां जगराता है, जो मां भगवती की कृपा से चामुंडा जी में हुआ है। यह जगराता मोगा नगर निवासियों के सहयोग से किया जाता है। श्रद्धालु बसों में व निजी वाहनों में जागरण में पहुंचते हैं और भगवती मां का आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस मौके पर अशोक बाबा जी के परिवार की और से झंडा पूजन की रस्म करवाकर मां चामुंडा जी को झंडा अर्पित किया गया है। इस मौके पर अर्चना बंसल, मुल्क राज, राजेश जिंदल, वरिंदर गर्ग, प्रतीक बंसल, रितेश गुप्ता, हरीश जिंदल, संजीव जिंदल, विनय बाली, विपिन कुमार, हितेश बंसल, संजीव जिंदल, विनय अग्रवाल, कमल मकड़ अविनाश गुप्ता, अमित जैन, प्रदीप अरोड़ा आदि उपस्थित थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!