



मोगा 1 जनवरी (मुनीश जिन्दल)
आईए पहले आप जरा इस वीडियो पर एक नजर डाल लें :




मौका है नव वर्ष 2025 के पहले दिन का। व जो दृश्य आपने अपनी स्क्रीन पर देखे, वो दृश्य थे जय श्री राधे श्याम सेवा मंडल की ओर से नव वर्ष के उपलक्ष में पिछले 4 वर्षों की तरह इस बार भी नए साल की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की पालकी यात्रा से करने का। संस्था की ओर से निकाली गई यह पांचवीं यात्रा सुबह 4:30 बजे स्थानीय दाना मंडी के भारत माता मंदिर से शुरू होकर मेन बाजार, बाग गली, न्यू टाउन, डी.एन मॉडल स्कूल वाली गली, स्टेडियम रोड, न्यू गीता कॉलोनी, जवाहर नगर से होती हुई जैन मंदिर गली में जाकर 9:00 बजे समाप्त हुई। इस मौके पर भगवान कृष्ण के भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। जिसके चलते इस पालकी यात्रा में ढाई सौ से अधिक पुरुषों, महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने अपनी हाजिरी लगवाई।



इस पालकी यात्रा का शहर के विभिन्न कृष्ण भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस पालकी यात्रा का स्वागत करने वालों में अनुराग बंसल, एप्पल ट्रैवल्ज, पप्पू बहल, पंडित सतीश जी, प्रोफेसर सुरेश बंसल, एडवोकेट नवीन गुप्ता, पार्षद गुड्डू, निशु कंप्यूटरज़, राजन गोयल, दीपक गर्ग, दुर्गा भजन मंडली के प्रधान सरिता, नितिन जैन, अनीता व शिव कौड़ा आदि थे। इन लोगों द्वारा जहां पालकी यात्रा का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया वहीं अपने-अपने स्तर पर विभिन्न प्रकार के प्रसाद भी बांटे गए।


इस पालकी यात्रा को सफल बनाने में मंडल के प्रधान दिनेश गर्ग, उप प्रधान अश्विनी कुमार पिंटू, सचिव दीपक गर्ग, खजांची राजन गोयल, नितिन जैन, मानिक बंसल, एडवोकेट रजनीश कुमार, दीप अरोड़ा, पप्पू चावला सहित अन्य सदस्यों ने अपना भरपूर सहयोग दिया।