
मोगा, 25 फरवरी (मुनीश जिन्दल)
बम-बम भोले डाक कावंड़ संघ का जत्था भारत माता मंदिर से सोमवार की देर रात्रि, हरिद्वार से पावन गंगा जल लाने हेतु बम बम भोले के जयघोष जयकारों के बीच रवाना हुआ। सर्वप्रथम पंडित महेन्द्र नारायण झा की अगुवाई में समूह कांवड़ियों के जत्थे ने गणपति पूजन, नवग्रह पूजन, कलश पूजन, भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक संपन्न किया। इस कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ियों के जत्थे में भारी उत्साह पाया गया। इस मौके पर कांवड़ संघ के विनीत कुमार वीनू, आनंद जैन, अमित मित्तल, रोहित शर्मा आदि कांवड़ संघ के समूह पदाधिकारी ने बताया कि 26 फरवरी को मनाए जा रहे शिवरात्रि पर्व को लेकर सिर्फ 36 घंटे में कांवडियों का जत्था पावन गंगा जल लाने के लिए हरिद्वार रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार से हरि की पौड़ी से पावन गंगा जल भरकर कावड़ियों का जत्था मोगा में 26 फरवरी को सुबह भारत माता मंदिर, पुरानी दाना मंडी पहुंचेगा। उन्होंने शहर निवासियों को भारत माता मंदिर में शिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को गंगा जल अर्पित करने की अपील की।