
मोगा 26 फरवरी (मुनीश जिन्दल)
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर, समूचे शहर में एक उत्सव का माहौल रहा। समस्त शहर, बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। शहर के अनेक मंदिर, गीता भवन, पाठशाला मंदिर, भारत माता मंदिर, शिवाला सूदा, मां बगलामुखी यज्ञशाला, शनि मन्दिर, काली माता मन्दिर सहित अन्य अनेक मंदिरों में शिव भोले के भक्तों की लंबी कतारें देखी गई। जहां आम लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया, वहीं विधायक डॉक्टर अमनदीप अरोड़ा ने भी अपने परिवार सहित भोले बाबा का जलाभिषेक किया। इस मौके पर उनके साथ उनके पति डॉक्टर राकेश अरोड़ा भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने समस्त शहर निवासियों को शिवात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का व्रत करने वालों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह इस कलयुग में रहते हुए, मनुष्य का कल्याण करने वाला व्रत है। इस व्रत को रखने से साधक के सभी दुखों, पीड़ा का अंत तो होता ही है, साथ ही समस्त मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। इस पर्व पर शिव भगतों ने गीता भवन मन्दिर में पूरे धार्मिक रीती रिवाज के साथ भगवन शिव की अराधना की।

गीता भवन मन्दिर में, शिव भगत जलाभिषेक करते हुए।
जालंधर कॉलोनी स्तिथ श्याम मंदिर में पंडित योगेश शास्त्री द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान शिव के भगतों ने भोले बाबा का अभिषेक किया।

श्याम मंदिर में, भोले बाबा का अभिषेक करते, शिव भगत।

गीता भवन के बाहर का नजारा तो देखते ही बनता था। यहां लगी विभिन्न स्टालों व बच्चों के लिए अनेक झूलों के चलते, महाशिवरात्री के इस पावन पर्व ने, मानो एक मेले का रूप धारण कर लिया हो। सुबह 5:00 बजे से ही गीता भवन में लोगों की भीड़ देखी जा सकती थी। जैसे जैसे दिन चढ़ता गया, शिव भक्तों की कतार भी लंबी होती गई। व अनेक भक्त, भोलेनाथ के दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। लेकिन स्वामी अनुज के निर्देशन में बढ़िया प्रबंधन के चलते, लोगों ने सुविधा से भगवान् भोले बाबा का जलाभिषेक किया। इस मौके पर विभिन्न मंदिरों के बाहर, अनेक संस्थाओं व लोगों द्वारा, मंदिरों में आने वाले शिव भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के भंडारों की सेवा भी की गई। गीता भवन के बाहर कुछ दोस्तों द्वारा मिलकर खीर का भंडारा लगाया गया। जिसमें कशिश गोयल, अनुराग गोयल, अनमोल बांसल, आशीष बांसल, कुणाल जिन्दल, शिवम कश्यप, कमल धम्मू, कबीर व केशव अरोड़ा ने अपना अहम योगदान दिया।

गीता भवन के बाहर, एक दोस्तों की टोली, खीर का भण्डारा वितरित करती हुई।
गैर राजनीतिक संस्था, धर्म रक्षा सेवा मंच, जो कि पिछले 4 महीनों से स्थानीय सरकारी हस्पताल में चाय बिस्कुट की सेवा कर रही है, ने भी विभिन्न मन्दिरों के बाहर शिव भगतों के लिए चाय व बिस्कुट का लंगर लगाकर सेवा की। इस लंगर को कामयाब बनाने में संस्था के सरपरस्त राजिंदर वधवा, चेयरमैन सुरिंदर शर्मा गुल्लू, जिला प्रधान दीपक बेदी, सचिव नानक चोपड़ा, उप प्रधान सन्नी मनचंदा, कन्वीनर एड्वोकेट वरदान गर्ग, जसवंत राय आनन्द, दीपक शर्मा, परषोतम शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

धर्म रक्षा सेवा मंच के सदस्य, गीता भवन के बाहर भंडारा लगाते हुए।
स्थानीय पाठशाला मन्दिर के बाहर लगे एक भण्डारे में, विधायक अमनदीप ने भी सेवा की।

श्री सनातन धर्म हरि मंदिर के बाहर, एक भंडारे में सेवा करती MLA अमनदीप व अन्य।

इधर शिव भक्तों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इस बात को यकीनी बनाने के लिए, जिला पुलिस प्रमुख, अजय गांधी के निर्देश पर शहर के 20 मंदिरों के इलावा शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनाती थी। इस संबंधी डीएसपी डी लवदीप सिंह ने मीडिया को जानकारी दी।
PPS LAVDEEP SINGH GILL, DSP D
हम महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर, ‘मोगा टुडे न्यूज़’ की ओर से यही आस करते हैं कि भोले बाबा के जिस भी भगत ने, अपनी जी मनोकामना को लेकर, उनका जलाभिषेक या रुद्राभिषेक किया है, देवों के देव, महादेव उनकी मनोकामना पूरी करें।