logo

श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में विशाल भगवां यात्रा 6 अप्रैल को ! जानो क्या रहेगा ख़ास !!

श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में विशाल भगवां यात्रा 6 अप्रैल को ! जानो क्या रहेगा ख़ास !!

मोगा 28 मार्च (मुनीश जिन्दल)

शहीदी पार्क स्थित स्मारक हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोगा की तरफ से प्रभु श्रीराम के पावन पवित्र त्योहार श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में विशाल भगवां यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक संघ चालक विजय कौशिक की अगुआई में हुई। बैठक में आचार्य नंदलाल बगलामुखी मंदिर प्रधान, नवीन, सेवा भारती, सुधीर कोहली, भारत विकास परिषद, वीरेंद्र, विश्व हिंदू परिषद, शुभम, बजरंग दल, श्याम, अर्जुन, आदि समाज प्रधान, अनिल बंसल, नरेंद्र सिंगल, ज्वाला प्रसाद, आरएसएस के मुकेश, भारत भूषण, विजय मिश्रा उमाकांत आदि उपस्थित थे। बैठक में 6 अप्रैल को गीता भवन से निकाली जाने वाली विशाल भगवा यात्रा के संबंध में विचार विमर्श करते हुए यात्रा को सफल बनाने संबधी बातचीत करके रूपरेखा तैयार की गई। आचार्य नन्द लाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मोगा इकाई की तरफ से शहर के गणमान्यों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से 6 अप्रैल को विशाल भगवां यात्रा निकालने का फैसला किया गया है। छह अप्रैल को शहर के विभिन्न बाजारों एवं मोहल्ला से विशाल भगवां यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में कार्यकर्ता भगवां रंग में प्रभु श्रीराम के जयघोष लगाते हुए प्रभु श्रीराम के चरणों में हाजिरी लगवाएंगे। बैठक में यात्रा के रूट प्लान, यात्रा में शहर वासियों की हाजिरी, यात्रा को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को काम सौंपे गए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!