

मोगा 2 मई, (मुनीश जिन्दल)
श्री सालासर धाम मोगा की ओर से मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष में ‘एक शाम बालाजी के नाम’ समागम का आयोजन किया गया। जिसके तहत, इस उपलक्ष में शहर में एक विशाल शोभा यात्रा निकल गई। श्री सालासर बालाजी चैरिटेबल सोसाइटी रजिस्टर्ड मोगा के बैनर तले निकाली गई इस विशाल शोभा यात्रा में सोसाइटी के सदस्यों के इलावा बड़ी संख्या में राम भक्तों ने इस शोभायात्रा में भाग लेकर, खुद को धन्य महसूस किया। जब यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से निकली, तो अनेक राम भगतों व बाला जी के भगतों ने इस मौके पर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस शोभा यात्रा को विशेष तौर पर सजाया गया था। व इस अवसर पर श्री सालासर धाम की शोभा देखते भी बनती थी। आइए, आप भी इस शोभायात्रा के मुख्य क्षणों पर एक नजर डाल लें।