logo

गुरु मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की तरफ लेकर जाता है : डा. सीमांत गर्ग !!

गुरु मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की तरफ लेकर जाता है : डा. सीमांत गर्ग !!

मोगा, 11 जुलाई (मुनीश जिन्दल)

“गुरु पूर्णिमा गुरुओं के प्रति सम्मान एवं आभार प्रकट करने का पर्व होता है। हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का खास महत्व है। इस अवसर पर हमारे गुरुओं को शुभकामनाएं भेजकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। प्राचीन कथाओं के अनुसार आज के दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था तथा उन्होंने वेदों का संकलन किया था। हिंदू धर्म के महान ग्रंथों में से एक महाभारत की रचना भी उनके द्वारा ही की गई थी। जिस कारण इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है”। उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने प्रकट किए। डा. सीमान्त ने भारत माता मंदिर में पुजारी पंडित महेन्द्र नारायण झा को व्यास पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए, उन्हें सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बाघापुराना मंडल अध्यक्ष दीपक तलवाड़, आफिस इंचार्ज जतिंदर चड्ढा, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र गाबा, हेमंत सूद व अन्य भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

डा. सीमांत गर्ग ने कहा कि व्यास पूर्णिमा पर हमारे हिन्दू धर्म में सभी स्कूलों, कॉलेजों सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों में गुरुओं को सम्मानित किया जाता है। क्योंकि सभी के जीवन में गुरुओं का विशेष स्थान है। इन्हीं के द्वारा व्यक्ति जीवन जीने की कला और लक्ष्यों को प्राप्त करने का मार्गदर्शन पाता है। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान के बिना आत्मा नहीं, ज्ञान धैर्य व कर्म सब कुछ गुरु की देन है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों की सहायता से ही कोई भी मनुष्य समय की अहमियत और कठिन समय की पीड़ा को समझ पाता है। गुरु हमें हमेशा अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाता है। इसलिए इस दिन हम अपने गुरुओं का सम्मान व्यक्त करके उनका आशीर्वाद लेते हैं। इस मौके पर डा. सीमांत गर्ग ने मंदिर में समूह देवी देवताओं की प्रतिमाओं पर फूल मालाएं अर्पित की तथा आशीर्वाद लिया। इस मौके पर पंडित महेन्द्र नारायण झा ने भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग को व्यास गुरु पूर्णिमा पर मंदिर में आकर उनको आशीर्वाद देने के साथ साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!