मंडल अध्यक्षों को घर घर जाकर, लोगों को पार्टी की नीतियों से करवाना होगा अवगत : डा.सीमांत !!


मोगा, 27 अप्रैल (मुनीश जिन्दल)
“पंजाब में भाजपा की डबल इंजन सरकार लाकर ही पंजाब के लोगों तथा पंजाब का भला हो सकता है। क्योंकि आज तक जितनी भी समय समय की सरकारों ने पंजाब पर शासन किया है, किसी ने भी पंजाब के लोगों का भला नहीं किया। इसलिए पंजाब में कानून व्यवस्था, आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। जिसको ठीक करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार लाना, इस समय की जरूरत बन गई है, ताकि पंजाब से नशा तथा आतंकवादी गतिविधियों को बंद किया जा सके”। उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने प्रगट किए।
डा. सीमान्त, रविवार को, पूर्व मंत्री तथा भाजपा के मोगा जिले के प्रभारी मनोरंजन कालिया द्वारा मोगा जिला के 15 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा व उन्हें नियुक्ति पत्र देने के अवसर पर, मीडिया के रूबरू हुए थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. हरजोत कमल, पार्टी के सीनियर नेता निधडक़ सिंह बराड़, जिला महामंत्री मुख्तयार सिंह, महामंत्री विक्की सितारा, महामंत्री राहुल गर्ग, सीनियर नेता सुमन मल्होत्रा, उपाध्यक्ष सोनी मंगला, आई.टी.सैल के इंचार्ज मुकेश शर्मा, जतिंदर चड्ढा, हेमंत सूद, सुखा सिंह, गगन लूंबा, जतिन बठला, डा. गुलशन के इलावा बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर घोषित किए गए मंडल अध्यक्षों में अमनदीप ग्रोवर, भूपिंदर कुमार हैप्पी, तेजवीर सिंह, दीपक तलवाड़, सुखबीर सिंह, चमन लाल, प्रीत सिंह, अमरीक सिंह, लखवीर सिंह भट्टी, सुखचैन सिंह, अजय कुमार, उमाकांत, कुलवंत सिंह, सुखविंदर सिंह थे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि 2027 में भाजपा की सरकार को लाने के लिए अभी से नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को अपना कार्य शुरू कर देना चाहिए तथा लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाकर, अपने साथ जोडक़र पार्टी को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां अंतर राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है। वहीं भाजपा की केन्द्र सरकार में शामिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा और भी मंत्री व नेता मजबूत दृढ़ इरादे के हैं, जो फैसला करते हैं तथा उस पर पूरे उतरते हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो हमारे हिंदू भाईयों पर पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा गोलियां चलाकर, उन्हें शहीद किया गया है, उसका बदला भाजपा की केन्द्र सरकार हर हाल में लेगी, लेकिन उसका समय व दिन तथा हमारी सेनाओं व समय पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी आतंकवादी को बख्शा नहीं जाएगा, तथा हर हालत में निर्दोष लोगों की हत्या का बदला सख्त से सख्त कार्रवाई करके लिया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि जिन मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया गया है, उन मंडल अध्यक्षों को अपने अपने इलाके में लोगों को केन्द्र सरकार की नीतियां व योजनाएं, जिनका लाभ लोगों को जमीनी स्तर पर मिल रहा है, जिसमें उज्जवला स्कीम के तहत गरीब लोगों को मुफ्त सिलेंडर, गरीब लोगों को कच्चे मकान बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता, किसानों की आर्थिक दशा ठीक करने के लिए उनको प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत आर्थिक सहायता देना, जन धन योजना के तहत गरीब लोगों के खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाना, रेहड़ी फड़ी वालों को अपने कामकाज शुरू करने के लिए दस हजार से एक लाख रुपए तक बिना गारंटी कर्जा मुहैया करवाने समेत और भी कई योजनाएं हैं। जिनका लाभ लोगों को जमीनी स्तर पर दिया जा रहा है। उन्होंने स्कीमों के बारे में लोगों को जागरूक करके भाजपा के साथ जोडक़र पार्टी को मजबूत करना चाहिए, ताकि 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाई जा सके। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व भाजपा के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया का पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग व अन्य पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी।

