

मोगा 8 अक्टूबर (मुनीश जिन्दल)
‘SIR’ के विरोध में इंडिया गठजोड़ व सिविल सोसाइटी ने अपने पूर्व घोषित कार्यकर्म के तहत वीरवार को भारत के मुख्य चुनाव कमीश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने से पूर्व इंडिया गठजोड़ के अधीन आते कोंग्रस पार्टी, सीपीआई व सीपीएम सहित सिविल सोसाइटी मोगा के सदस्य स्थानीय शहीदी पार्क में एकत्रित हुए, जहां से ये लोग एक जलूस की शकल में शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए जोगिन्दर चौक पहुंचे, जहां जाकर इन्होने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। आइए आप भी पहले मौके की इस वीडियो पर एक नजर डाल लें :
इस मौके पर सिविल सोसाइटी की और से जहां मोहिंदर पाल लूम्बा मीडिया के रूबरू हुए, वहीं कोंग्रस पार्टी के जिला प्रधान हरी सिंह खाई ने भी अपने विचार साझा किये।

MOHINDER PAL LOOMBA (CIVIL SOCIETY)
HARI SINGH KHAI (DISTT PRESIDENT, CONGRESS)
जिसके बाद ‘मोगा टुडे न्यूज़’ की टीम ने कोंग्रस की हल्का इंचार्ज मालविका सूद से भी बात की।

