logo

भाजपा, सरगर्म कार्यकर्ताओं को उच्च पद पर बैठाकर, देती है मान सम्मान : डा. सीमान्त गर्ग !!

भाजपा, सरगर्म कार्यकर्ताओं को उच्च पद पर बैठाकर, देती है मान सम्मान : डा. सीमान्त गर्ग !!

मोगा, 17 मई (मुनीश जिन्दल)

“भाजपा ने पार्टी में सरगर्मी से कार्य करने वाले नेताओं को हमेशा उच्च पद पर बैठाकर मान सम्मान दिया है तथा अपने कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता के अनुसार उच्च पदों पर विराजमान किया है। जबकि दूसरी पार्टियों में हमेशा भाई भतीजावाद को ही बढ़ावा दिया जाता है। जिस कारण वह पार्टियां आगे नहीं बढ़ पाती। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को हमेशाा आगे लाने के लिए तत्पर रहती है। जिस कारण आज भाजपा देश की नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के तौर पर उभरी है।” उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने मोगा के सूरज नगर, कंडे वाली गली मंदिर की नई बिल्डिंग में उमाकांत सिंह को भाजपा पार्टी का उत्तरी मंडल मोगा का अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के अवसर पर संबोधित करते हुए प्रकट किए। 

इस मौके पर भाजपा के सीनियर नेता निधड़क सिंह बराड़, महामंत्री मुख्तयार सिंह, महामंत्री विक्की सितारा, उपाध्यक्ष सोनी मंगला, मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, प्रवासी सैल के इंचाज विजय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष भूपिंदर हैप्पी, मंडल अध्यक्ष उमाकांत सिंह, शशिकांत, मंडल अध्यक्ष बाघापुराना दीपक तलवाड़, आई.टी. सैल इंचार्ज मुकेश शर्मा, सुकेश सूद, हेमंत सूद, सुखा सिंह, मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, भूपिंदर हैप्पी, रविकांत पांडे, डॉक्टर गुलशन कुमार, गगनदीप सिंह, दुख हरण पाल सिंह, पंकज कुमार, नरेंद्र कुमार, दिनेश गर्ग, बब्बू कुमार, सुरेश कुमार, विनोद चतुर्वेदी, अशोक पासवान, रंजीत सिंह, छोटेलाल, नंदलाल साहनी, स्वामीनाथ यादव, रमेश शुक्ला, प्रकाश त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, राजीव सिंह, सुशील पासवान, मनोहर लाल, संतोष कुमार आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग।

 इस मौके पर भारी इकतरता को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने कहा कि कुछ दिन पहले भाजपा के प्रभारी तथा पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया मोगा में 15 मंडल अध्यक्षों की घोषणा करके गए थे, उमाकांत सिंह का चयन भी उस मौके पर हुआ था। जिसके चलते अब उमाकांत सिंह ने अपने पिछले कार्य को बखूबी निभाते हुए दूसरी बार मंडल अध्यक्ष का कार्यभार शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मोगा के उत्तरी मंडल के गणमान्य व्यक्तियों का भारी समूह साबित करता है कि आज भाजपा का ग्राफ शहरों की तरफ गांवों में भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देश में जरूरतमंद व गरीब लोगों के लिए नई नई नीतियां बनाकर उनको जमीनी स्तर पर लाभ पहुंचा रहे हैं, उनसे प्रभावित होकर आज भारी संख्या में देश के लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। जिस कारण आज भाजपा अंतर राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा की पंजाब में सरकार लाना समय की जरूरत है। क्योंकि समय समय की सरकारें पंजाब की आर्थिक स्थिति सहित कानून व्यवस्था को ठीक करने तथा नशों पर रोक लगाने में असफल ही साबित हुई हैं। इसलिए भाजपा की डबल इंजन सरकार, पंजाब में लाकर जहां हम पंजाब की आर्थिकता को मजबूत कर सकते हैं। वहीं नशों को पूरी तरह से बंद करने में सफल हो सकते हैं।

डा. सीमान्त ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के भेजे हुए आतंकवादियों द्वारा पहलगाम की घटना को अंजाम देकर हमारे 26 लोगों को शहीद किया था, उनका बदला लेने के लिए दृढ़ निश्चित मजबूती से अपनी तीनों सेनाओं के साथ मिलकर जो पाकिस्तान को धूल चटाई है, जिससे पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है तथा आतंकवादियों का सफाया करने में भी हम सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आगे से कोई भी पाकिस्तान का आतंकवादी हमारे देश में कोई भी अनहोनी घटना करेगा तो उसका नतीजा उन्हें ‘सिंदूर आपरेशन’ की तरह भुगतना पड़ेगा। उन्होंने उमाकांत सिंह को बधाई देते हुए उत्साहित किया कि आने वाले समय में उत्तरी मंडल में भी विधानसभा चुनावों में अपना उम्मीदवार खड़ा करके यहां से विजय हासिल करेंगे। इस मौके पर उत्तरी मंडल के अध्यक्ष उमाकांत सिंह ने उनके कार्यभार संभालने के अवसर पर समागम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग सहित अन्य औहदेदारों का धन्यवाद करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि भाजपा उत्तरी मंडल के साथ साथ प्रवासी लोगों को भी अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोडकर मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!