logo

ਹਰਮਨ ਬਰਾੜ ਦੀ ਛੁੱਟੀ ! ਵਰਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਬਣੇ ‘ਆਪ’ ਦੇ ਨਵੇਂ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ! ਜਾਣੋ ਕਾਰਨ !!

ਹਰਮਨ ਬਰਾੜ ਦੀ ਛੁੱਟੀ ! ਵਰਿੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ ਬਣੇ ‘ਆਪ’ ਦੇ ਨਵੇਂ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ! ਜਾਣੋ ਕਾਰਨ !!

मोगा, 7 जून ( मुनीश जिन्दल)

आम आदमी पार्टी की ओर से हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का समय समय पर सम्मान किया जाता है। पिछले लंबे समय से आम आदमी पार्टी में बेहतरीन सेवाएं दे रहे मार्केट कमेटी निहाल सिंह वाला के चेयरमैन वरिंदर शर्मा को पार्टी हाईकमान द्वारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने पर पार्टी वर्करों में भारी उत्साह व खुशी की लहर पाई जा रही है। वरिंदर शर्मा की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हुए आप के जिला महासचिव प्यारा सिंह बधनी, डा. राकेश अरोड़ा, रिक्की अरोड़ा, मार्केट कमेटी चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद चक्की वाला, नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, डिप्टी मेयर अशोक धमीजा, सरपंच अंग्रेज सिंह दौलतपुरा, समाजसेवी नवीन सिंगला, गुरवंत पन्नू, गुरप्रीत सिंह घाती, यूथ नेता गौरव गर्ग, दीप दारापुर, कोआडीनेटर मिलाप सिंह, राकेश मिड्डा, गुरप्रीत सिंह सचदेवा, अमित पुरी, लखविंदर सिंह लक्खा, पार्षद भरत गुप्ता, पार्षद कुलविंदर सिंह चक्कियां, पार्षद प्रवीण मक्कड़, पार्षद अरविंदर सिंह कानपुरिया, पिंटू गिल, पार्षद मैडम सरबजीत कौर रोडे, महिला विंग की नेता लवली सिंगला, सोनिया ढंड ने कहा कि वरिंदर शर्मा पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं, उन्होंने मुश्किल समय में पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है।

उनकी नियुक्ति से जिले के समूचे पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना है और पार्टी हाईकमान हमेशा उनके समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वरिंदर शर्मा की नियुक्ति से आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी। वहीं आने वाले समय में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ेंगे। इस मौके पर सचिव प्यारा सिंह, डा. राकेश अरोड़ा व रिक्की अरोड़ा ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष हरमन बराड़ की, अच्छी कार्यशैली न होने के कारण उन्हें इस पद से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष रहते हुए उनपर कई तरह के आरोप लगे थे, जिसके चलते पार्टी हाईकमान तक, उनकी रिपोर्ट पहुंची थी, जिस पर पार्टी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया है। सचिव प्यारा सिंह, डा. राकेश अरोड़ा व रिक्की अरोड़ा के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष हरमन बराड़ की पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए अब उनके जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन के पद से भी हटाया जा सकता है तथा उन्हें पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा गलत काम करने वालों को ताकत दिखाई है। उन्होंने कहा कि वरिंदर शर्मा पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात एक करेंगे और कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आम आदमी पार्टी लोगों को और भी बेहतर सेवाएं देगी और लोगों से किए गए हर वायदे को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने वरिंदर शर्मा को बधाई देते कहा कि उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी की गतिविधियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!