
मोगा 07 जुलाई, (मुनीश जिन्दल)
कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोमवार को विशेष तौर से मोगा पहुंचकर स्थानीय मैडिसिटी हस्पताल जाकर अदाकारा तानिया कंबोज के पिता डॉक्टर अनिल जीत कंबोज का हाल चाल जाना। इस मौके पर उनके साथ पार्टी की जिले की सीनियर लीडरशिप व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
सर्वप्रथम उन्होंने घायल डॉक्टर अनिल जीत कंबोज का हाल चाल विस्तारपूर्वक मीडिया कर्मियों से साझा करते हुए सिक्योरिटी मामले में पंजाब पुलिस को खरी खोटी सुनाई।

इसके बाद मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए वे केन्द्र व राज्य की मौजूदा सरकार को भी आड़े हाथों लेना नहीं भूले।
निशिकांत दूबे के ब्यान पर पूछे गए सवाल के जवाब में राजा वड़िंग ने उसे भाजपा की सीनियर लीडरशिप के हाथ की कठपुतली बताते हुए उनके लिए बड़ी बात कही।