
मोगा 02 अगस्त, (मुनीश जिन्दल)
‘रियल एस्टेट कारोबारी रंजीत सिंह गिल के यहां हुई विजिलेंस की छापेमारी, आम आदमी पार्टी की बदला खोरी की राजनीति। अगर रंजीत सिंह गिल ‘आप’ में शामिल नहीं हुए, तो करवा दी विजीलैंस की छापेमारी’। इन शब्दों का प्रगटावा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा ने मोगा में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए किया। अश्वनी शर्मा शनिवार को पार्टी की मालवा रीजन की पहली रैली की प्रधानगी करने के लिए मोगा के एक निजी पैलेस में पहुंचे थे। पैलेस में रैली में पहुंचने से पूर्व अश्वनी शर्मा ने पार्टी के जिला दफ्तर का उद्घाटन भी किया।


पार्टी के जिला कार्यालय के उद्धघाटन मौके की तस्वीरें।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासलू, प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विनीत जोशी, प्रदेश नेता मंजीत सिंह राय, भाजपा के प्रदेश में बन रहे जिला दफ्तरों के कनवीनर मोहन लाल सेठी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, प्रदेश पूर्व महासचिव जीवन गुप्ता, प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, सीनियर नेता निधडक़ सिंह बराड़, पूर्व विधायक डा. हरजोत कमल, महामंत्री मुख्तयार सिंह, महामंत्री विक्की सितारा, महामंत्री राहुल गर्ग, हितेश गुप्ता, महिला मोर्चा की अध्यक्ष शिल्पा बांसल, गीता आर्य, शबनम मंगला, पूर्व डी.जी.पी. परमदीप सिंह गिल, सरपंच मनिंदर कौर सलीना, राकेश भल्ला, हेमंत सूद, जतिंदर चड्ढा, राजेन्द्र गाबा, मुकेश शर्मा आई.टी. सैल, यूथ नेता कशिश धमीजा, संजीव कुमार, दीपक तलवाड़, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह गिल, राकेश शर्मा, विनय शर्मा, विजय शर्मा, देवप्रिय त्यागी, सुमन मल्होत्रा, शशिकांत, उमाकांत पांडे, धर्मवीर भारती, मंडल अध्यक्ष भूपिंदर हैप्पी, मन मोहन गर्ग, अमनदीप ग्रोवर, संजीव धर्मकोट, शमशेर सिंह कैला, दीपक तलवाड़ बाघापुराना, चमन लाल समालसर, पवन बंटी निहाल सिंह वाला के इलावा पार्टी की अनेक सीनियर लीडरशिप व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।


इस मौके पर उपस्थित लोगों की भीड़।
रियल एस्टेट कारोबारी रंजीत सिंह गिल के यहां हुई विजिलेंस छापेमारी के लिए अश्विनी शर्मा ने सीधे सीधे पर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा।
इसके साथ ही अश्वनी शर्मा ने ये भी ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
राज्य में कानून व्यवस्था की स्तिथि बिगड़ने की बात कहते हुए पार्टी के कार्यकारी प्रधान अश्विनी शर्मा ने दावा किया कि आज पंजाब के लोगों ने राज्य में भाजपा को लाने का मन बना लिया है।
अश्वनी शर्मा ने ये भी दावा किया कि पंजाब को बाहरी लोग चला रहे हैं।