

मोगा, 10 अगस्त (मुनीश जिन्दल)
भाजपा नेता सोनी मंगला ने बेरियां वाला मोहल्ला, प्रीत नगर व साधां वाली बस्ती की 300 लड़कियों से राखी बंधवाकर भाई बहन के स्रेह, सुरक्षा और विश्वास का पर्व रक्षा बंधन मनाया। लड़कियों ने भी अपने भाई सोनी मंगला को राखी बांधकर उनकी दीर्घायु, सुख स्मृद्धि की कामना की। सोनी मंगला ने कहा कि वह अपनी इस परंपरा को धीरे धीरे अगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले वह हर महीने लंगर का आयोजन किया करते थे तथा उसके बाद जरूरतमंद गरीब महिलाओं को घरेलू राशन वितरण करना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि आज भी उन्होंने बेरियां वाला मोहल्ला, प्रीत नगर व साधां वाली बस्ती, जो पिछड़े इलाके हैं, वहां पर आर्थिक सहायता तथा सूट वितरित किए गए हैं। सोनी ने कहा कि कोई भी गरीब व जरूरतमंद महिला उनके पास कभी भी राशन व दवाईयों की सहायता के लिए आ सकती है।