
मोगा, 11 अगस्त (मुनीश जिन्दल)
शहर के दो वार्डो, वार्ड नंबर 12 कैंप मार्केटव वार्ड नंबर 21 में कुल 79 लाख रुपए के, जिसमें वार्ड नंबर 12 कैंप मार्केट में 49 लाख रुपए के जबकि वार्ड नंबर 21 दशहरा ग्राउंड में 30 लाख रुपए के विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं। जिनकी शुरुआत विधानसभा हलका मोगा की विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा ने की।
वार्ड नंबर 12 कैंप मार्केट, डिप्टी मेयर अशोक धमीजा के वार्ड में 49 लाख रुपए की लागत से गलियों में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के कार्य शुरू हुआ है। इस मौके पर नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी, डिप्टी मेयर अशोक धमीजा, पार्षद कुलविंदर सिंह चक्किया के अलावा भारी संख्या में पार्टी नेता, वर्कर व वार्ड निवासी मौजूद थे।


वार्ड नंबर 21 में विकास कार्य शुरू करवाती विधायक अमनदीप।
जब्कि वार्ड नंबर 21 में 30 लाख रुपए की लागत से दशहरा ग्राउंड सड़क पर प्रीमिक्स डालने के कार्य तथा प्रजापत कालोनी की गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य शुरू हुआ है। इस मौके पर नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी, ब्लाक अध्यक्ष व पार्षद कुलविंदर सिंह चक्कियां, संजीव अरोड़ा, अवतार सिंह, पिंटू गिल व वार्ड निवासी मौजूद थे।
इस मौके पर वार्ड नंबर 12 के पार्षद व नगर निगम के डिप्टी मेयर अशोक धमीजा सहित वार्ड नंबर 21 के लोगों ने विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व मेयर बलजीत सिंह चानी का विकास कार्यों की शुरुआत करने पर धन्यवाद करते उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मोगा हलके के वार्डो के विकास कार्यों में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी तथा मोगा हलके के विकास कार्य जोरशोर से जारी हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत सरकार से अधिक से अधिक ग्रांट लाई जा रही है तथा वार्डों के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। विधायक साहिबा ने उन्हें विशवास दिलाया कि वार्ड में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा वे वार्ड निवासियों की सेवाओं के लिए दिन रात तत्पर रहेंगी।