logo

निम्न परिवार से संबंधित होने के बावजूद रैपर परम का गायकी हुनर एक मिसाल : विधायक अमनदीप

निम्न परिवार से संबंधित होने के बावजूद रैपर परम का गायकी हुनर एक मिसाल : विधायक अमनदीप

मोगा, 7 अक्तूबर (मुनीश जिन्दल)

‘अपने टैलेंट के लिए किसी सहारे की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपनी मेहनत व लगन में विश्वास होना चाहिए’। उक्त विचार विधानसभा हल्का मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने अपने निवास स्थान पर रैपर के टैलेंट से गायकी के क्षेत्र में धाक जमाने वाली जिले के गांव दुन्नेके की बेटी परम का सम्मान करने के अवसर पर प्रकट किए।

विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि बेटी परम एक निम्न परिवार से संबंधित हैं, जिसने अपनी मेहनत से गायकी में मुकाम हासिल किया। यह लोगों के लिए एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि परम के टैलेंट को देखते हुए उसे मुंबई में गीतों के लिए आफर आया है। उन्होंने परम को उसकी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए विशवास दिलाया कि वे उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। किसी भी जरूरत के समय परम उन्हें सम्पर्क कर सकती है।

इस अवसर पर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, पार्षद जगसीर हुंदल, पार्षद कुलविंदर सिंह चक्किया, मिलाप सिंह आदि मौजूद थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!