
मोगा 23 दिसंबर, (मुनीश जिन्दल)
मोगा की पॉश कॉलोनी शहीद भगत सिंह में मंगलवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब दो अज्ञात नकाबपोश युवकों ने वार्ड नंबर 3 से पार्षद रहे नरेंद्र पाल सिद्धू के घर में घुसकर उन्हें गोलियां मार दी। इस हमले में एक गोली नरेंद्र पाल सिद्धू के मोढ़े में जबकि एक अन्य गोली उनके पट्ट पर लगी है। घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस के सीनियर अधिकारी व कांग्रेसी नेता मौके पर पहुंच गए।

इस मौके पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने मीडिया के रूबरू हो मामले संबंधी जानकारी साझा की।

