logo

Breaking : इंसाफ मिलने तक नहीं होगा ‘लण्डी व् गगन’ का संस्कार 

Breaking : इंसाफ मिलने तक नहीं होगा ‘लण्डी व् गगन’ का संस्कार 

मोगा 27 अक्टूबर (अपराध पत्रकार) 

रविवार की शाम को स्थानीय अंगदपुरा मोहल्ला में एक काले रंग की स्कार्पियो सवार लोगों द्वारा साहिल जिंदल (लण्डी) व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी, जिसमें साहिल जिंदल (लण्डी) व उसके चाचा के लड़के गगनदीप ने दम तोड़ दिया था जबकि अन्य दो घायलों में से एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है। बीती रात 9:00 बजे जब दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया था, तो आज मंगलवार सुबह दोनों शवों का संस्कार होने की चर्चा थी, जिसके चलते चप्पे चप्पे पर पंजाब पुलिस के जवान तैनात भी हो गए थे। लेकिन मंगलवार सुबह दोनों शवों का संस्कार होने की अटकलों को उस समय विराम लग गया जब “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम के समक्ष मृतकों के परिवार वालों ने इंसाफ मिलने तक दाह संस्कार करने से साफ इंकार कर दिया। मंगलवार सुबह, मृतकों के घर के बाहर का क्या माहौल था ? आइए पहले आप एक नजर उस पर डाल लें। 

मीडिया के रूबरू पीड़ित परिवार के अनेक लोगों ने कहा कि जब तक उनके निर्दोष पुत्रों को मारने वाले लोगों को सजा नहीं मिलती, जब तक उनके परिवार को इंसाफ नहीं दिया जाता तब तक वे लोग शवों का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। क्या कहा पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने, आइए अब आप वो भी सुनलें। 

मृतकों के पारिवारिक सदस्य।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!