logo

नवनियुक्त पार्षदों ने जनता का धन्यवाद करते हुए किए वायदे, आईए आप भी सुन लें 

नवनियुक्त पार्षदों ने जनता का धन्यवाद करते हुए किए वायदे, आईए आप भी सुन लें 

मोगा 30 मई, (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्य)

गत दिवस जैसे जैसे नगर निगम चुनावों के नतीजे आने शुरू हुए, वैसे वैसे पार्टी प्रत्याशी व उनके समर्थक काउंटिंग स्टेशन से बाहर आते रहे। इस मौके पर “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने विभिन्न पार्टियों के विजेता प्रत्याशियों व उनके समर्थकों से खास बातचीत की। क्या थे उनके जीत के दावे व आगामी भविष्य के लिए क्या हैं जनता से उनके वायदे ? आइए आप भी सुन लें। 

सर्वप्रथम हमारी टीम ने वार्ड नंबर 4 से आम आदमी पार्टी की विजेता रही कुलविंदर कौर सचदेवा सहित जहां उनके पति गुरप्रीत सचदेवा से बात की, वहीं इस मौके पर हमारी टीम ने वार्ड नंबर 13 से आम आदमी पार्टी के विजेता राकेश कुमार (काला बजाज) व वार्ड नंबर 5 के आम आदमी पार्टी के विजेता रविंद्र सिंह कनपुरिया से भी बात की। जिसके बाद हमारी “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम ने 

GURPREET SACHDEVA & MC KULWINDER KAUR

MC RAKESH KUMAR (KALA BAJAJ)

MC ARVINDER SINGH KANPURIYA

वार्ड नंबर 14 से आम आदमी पार्टी की विजई रही रितु बाला के जेठ व आप के शहरी प्रधान प्रेम (चक्की वाला), वार्ड नंबर 12 से आम आदमी पार्टी की विजेता वंदना धमीजा व उनके जेठ व साबका डिप्टी मेयर अशोक धमीजा के साथ साथ वार्ड नंबर 10 से आम आदमी पार्टी से विजेता प्रत्याशी विक्रमजीत सिंह घाती और वार्ड नंबर 6 की विजेता रमनदीप कौर के समर्थक से बात की। 

PREM (CHAKKI WALE) CITY PRESIDENT, AAP

EX DEPUTY MAYOR ASHOK DHAMIJA & MC VANDANA DHAMIJA

MC VIKRAMJIT GHATI

SUPPORTER OF MC RAMANDEEP KAUR

इस मौके पर हमारी टीम ने वार्ड नंबर 7 से शिरोमणि अकाली दल के विजेता गोवर्धन लाल अरोड़ा, वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस पार्टी के विजयी प्रत्याशी मनजीत सिंह मान, वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस पार्टी की विजयी प्रत्याशी मनप्रीत कौर के पति विक्की से भी बात की।

MC GOVRDHAN LAL ARORA

MC MANJEET SINGH MANN

VICKY, HUSBAND OF MC MANPREET KAUR

इस मौके पर जहां वार्ड नंबर 9 से कोंग्रस पार्टी की विजेता प्रत्याशी परमजीत कौर सिद्धू के पति नरेंद्र सिद्धू मीडिया के रूबरू हुए, वहीं वार्ड नंबर 18 से आम आदमी पार्टी से विजेता आशा रानी के पुत्र भरत गुप्ता भी मीडिया के सामने आए। 

NARINDER SIDHU, HUSBAND OF PARAMJEET KAUR

BHARAT GUPTA, SON OF MC ASHA RANI

अब हम बात करेंगे शहर के वार्ड नंबर 38 की, जो कि एक हॉट सीट माना जा रहा था क्योंकि यहां से शहर के साबका मेयर परवीन शर्मा की धर्मपत्नी कमलेश रानी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी थी। लेकिन ये सीट एक कड़ी टक्कर में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी डिंपल अरोड़ा ने अपने नाम कर ली। इस मौके पर हमारी टीम ने उनके पति साबका पार्षद साहिल अरोड़ा व डिम्पल अरोड़ा से ख़ास बात की। 

SAHIL ARORA & MC DIMPLE ARORA

इस मौके पर वार्ड नंबर 42 से आम आदमी पार्टी के विजयी प्रत्याशी गौरव गर्ग के समर्थक खुशी में झूमते नजर आए, हमारी टीम ने गौरव गर्ग से भी ख़ास बात की। 

MC GAURAV GARG

इसके बाद हमारी टीम ने वार्ड नंबर 46 से आजाद प्रत्याशी सपना चोपड़ा के पति और वार्ड नंबर 11 से आम आदमी पार्टी की विजेता आशा चोपड़ा के पुत्र विनीत चोपड़ा सहित वार्ड नंबर 40 से आम आदमी पार्टी से विजई रही नीता कौर व उनके पति तीरथ राम से भी ख़ास बात की। 

VINEET CHOPRA, HUSBAND OF MC SAPNA CHOPRA

TIRATH RAM & MC NEETA KAUR

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!