
मोगा, 6 जून (मुनीश जिन्दल)
माननीय जिला एवं सेशन जज कम चेयरपर्सन, जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी मोगा नीलम अरोड़ा के नेतृत्व में “विश्व पर्यावरण दिवस” मनाते हुए जुडिशल कोर्ट कांप्लेक्स मोगा में सेशन डिवीजन मोगा के माननीय जजों द्वारा पौधे लगाए गए। जजों के अतिरिक्त जिला अटॉर्नी मोगा तथा बार एसोसिएशन मोगा के अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा भी पौधरोपण किया गया।
जिला एवं सेशन जज कम चेयरपर्सन, जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी मोगा नीलम अरोड़ा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना तथा बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचाव करना है। इसके अलावा उन्होंने लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों के प्रति भी जागरूक किया तथा विशेष रूप से प्लास्टिक सामग्री के अत्यधिक उपयोग से होने वाले प्रदूषण को रोकने पर बल दिया।

इस अवसर पर माननीय एडिशनल जिला एवं सेशन जज बिशन स्वरूप, माननीय एडिशनल जिला एवं सेशन जज मुनीश अरोड़ा, प्रधान जज पारिवारिक न्यायालय, रवि इंद्र कौर संधू, माननीय सिविल जज, सीनियर डिवीजन पुष्पा रानी, माननीय चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ममता कक्कड़, माननीय CJM सहसचिव जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी सिमरन सिंह तथा सभी सिविल जज कम जुडिशल मजिस्ट्रेट, सेशन डिवीजन के सुपरिंटेंडेंट गुरिंदर सिंह, जिला अटॉर्नी नीलम पाठक, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, बार एसोसिएशन के सचिव राजीव मित्तल आदि उपस्थित थे।

