logo

SSP चाहल एक्शन मोड में, 14 दिन, 64 मुकदमे, 78 आरोपी गिरफ्तार

SSP चाहल एक्शन मोड में, 14 दिन, 64 मुकदमे, 78 आरोपी गिरफ्तार

मोगा, 06 जून (मुनीश जिन्दल) 

IPS सरताज सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोगा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस मोगा द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” तथा “पिंडां दे पहरेदार” अभियान के तहत 23 मई 5 जून तक कार्रवाई करते हुए कुल 57 मुकदमे दर्ज किए गए तथा 69 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 1.650 ग्राम हेरोइन, 1.500 किलोग्राम अफीम, 627 नशीली गोलियां तथा 41,400 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। इसके इलावा शराब का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध 06 मुकदमे दर्ज कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 393.000 लीटर ठेका शराब, 7.500 लीटर अवैध शराब, 330.000 लीटर लाहन तथा 01 चालू भट्ठी बरामद की गई।

असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत 01 मुकदमा दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 01 पिस्तौल, 01 मैगजीन तथा 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त इस अवधि के दौरान 04 घोषित अपराधियों (PO) को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 स्विफ्ट कार की बैटरी, 02 मोटरसाइकिल तथा 4,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चाहल ने लोगों से भी नशा विरोधी अभियान में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में पंचायतों, खेल क्लबों तथा सम्मानित व्यक्तियों के साथ बैठकें और संपर्क कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। इस अवधि के दौरान विभिन्न गजटेड अधिकारियों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गांवों और शहरों में आम जनता के साथ 105 सेमिनार एवं बैठकों का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही आम जनता को नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!