logo

निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण हेतु सख्त कानून बनाने के निर्णय प्रशंसनीय : प्रीत कमल 

निजी स्कूलों की फीस पर नियंत्रण हेतु सख्त कानून बनाने के निर्णय प्रशंसनीय : प्रीत कमल 

मोगा 08 जून, (मुनीश जिन्दल)

प्रीत कमल संधू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के निजी स्कूलों की फीस संरचना को नियंत्रित करने हेतु सख्त कानून/ अधिनियम बनाने के निर्णय का हार्दिक स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मान का धन्यवाद किया है।

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रीत कमल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से अभिभावक निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वृद्धि, विभिन्न प्रकार के अतिरिक्त शुल्कों तथा वित्तीय पारदर्शिता की कमी से परेशान होते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा उठाया गया यह कदम लाखों अभिभावकों और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करने वाला ऐतिहासिक निर्णय सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि वे अपने सहयोगी, सेवानिवृत्त IRS VK गुप्ता के साथ मिलकर निजी स्कूलों में वित्तीय अनियमितताओं, आंतरिक लेखा परीक्षण (Internal Audit) न होने संबंधी विभिन्न मुद्दों को मुख्यमंत्री पंजाब एवं पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के समक्ष उठाती रही हैं। 

प्रीत कमल संधू ने मुख्यमंत्री मान से यह भी अनुरोध किया है कि राज्य के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या (Student Load) का निर्धारण संबंधित क्षेत्र की जनसंख्या घनत्व, स्कूल परिसर के वास्तविक प्लॉट आकार तथा पहुंच मार्गों (Approach Roads) की चौड़ाई के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि अनेक स्कूल भवन क्षमता एवं सुरक्षा मानकों से कहीं अधिक संख्या में विद्यार्थियों को प्रवेश दे रहे हैं, जिससे आग, भूकंप अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने आगे मांग की कि राज्य के मुख्यमंत्री सभी निजी स्कूलों की मान्यता की जांच करने के साथ साथ फीस संरचना की जांच को यकीनी बनाएं। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!