
मोगा 15 अक्टूबर (मुनीश जिन्दल)
यूट्यूबर मोहिन्दर पाल लूम्बा व समाजसेवी कुलविंदर सिंह मान पर ‘इरादा क़त्ल’ की एक FIR गत दिवस जिला मोगा के पुलिस थाना कोट-ईसे-खां में दर्ज हुई है। FIR दर्ज होने के बाद मोहिंदर पाल लूम्बा ने एक वीडियो जारी कर सनसनी खेज खुलासे किए हैं। लूम्बा ने जारी अपनी वीडियो में दावा किया है कि मोगा में एक ‘SEX स्कैंडल’ हुआ है, व उनके पास उस SEX स्कैंडल के पुख्ता सबूत हैं, और वे उन्हें आने वाले 1-2 दिनों में जनतक भी करने वाले थे। जिसके चलते ही उन्हें इस झूठे मामले में फंसाया गया है। और क्या कहा मोहिंदर पाल लूम्बा ने, आइए आप एक नजर पहले जरा, उस वीडियो पर डाल लें।

मोहिंदर पाल लूम्बा द्वारा जारी वीडियो।
अगर मोहिंदर पाल लूम्बा द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक़ उनका दावा सही है, तो निकटतम भविष्य में अनेक सफेदपोश लोगों के चेहरों से जहां नकाब हटेगा, वहीं SEX स्कैंडल से पीड़ित अनेक लोगों को राहत भी मिल सकती है। आपको बता दें कि इसी FIR में नामजद्द दूसरे कथित दोषी कुलविंदर सिंह मान वही चर्चित कुलविंदर सिंह मान हैं, जो कि पिछले लम्बे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठाते आए हैं। हालांकि ये मामला एक अचानक हुई लड़ाई के चलते दुसरे पक्ष को चोट लगने के बाद दर्ज किया गया है, लेकिन इस समय समूचे पंजाब के बुद्धिजीवी वर्ग की निगाहें इस मामले पर बनी हुई हैं, क्योंकि अनेक सूझवान लोग इस मामले को बीते मंगलवार को राज्य के जिला मनसा के नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह झोटा के क़त्ल मामले से जोड़ कर देख रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि अगर इसी प्रकार समाज से गंदगी साफ़ करने वाले लोगों को किसी न किसी कारण वश सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है, या उन्हें इस दुनिया से ही रुखसत कर दिया जाता है, तो समाज से नशे सहित अन्य विष कभी भी दूर नहीं होंगे।

