logo

नहीं रहा ‘नीलम प्लाज़ा सफायर’ का मैनेजर राज, सड़क हादसे में दुखद मौत

नहीं रहा ‘नीलम प्लाज़ा सफायर’ का मैनेजर राज, सड़क हादसे में दुखद मौत

मोगा 19 अक्टूबर (मुनीश जिन्दल) 

एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने लापरवाही से चलते हुए एक अन्य मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें ‘नीलम प्लाज़ा सफायर’ के मैनेजर राजकुमार उर्फ़ राज पुत्र कर्म सिंह वासी गांव भनेली, जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश की मौत हो गई। जबकि मृतक राज के अन्य साथी को इलाज के बाद अपने गांव हिमाचल प्रदेश स्तिथ अपने गांव चला गया है।

मीडिया को जानकारी देते हुए कुलदीप सिंह उर्फ दीपू वासी जिला हिमाचल प्रदेश ने बताया कि गत दिवस जब वो अपने साथी राज कुमार उर्फ़ राज वासी जिला हिमाचल प्रदेश के साथ अपने स्वामी के सी डी डीलक्स मोटरसाइकल नंबर PB29Y 3645 पर सवार होकर अपनी फोकल प्वाइंट स्तिथ अपनी रिहायश पर जा रहा था, कि रास्ते में एक तेज रफ्तार लापरवाह मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गए और उसमें राज कुमार उर्फ राज गंभीर जख्मी हो गया। राज कुमार को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिसिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान राज ने दम तोड़ दिया। फिलहाल संबंधित थाना मेहना पुलिस ने कुलदीप के बयानों पर BNS की बनती धारायों के तहत अज्ञात मोटरसाइकल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार अशोक कुमार कर रहे हैं। 

इधर अज्ञात सूत्रों के मुताबिक़ पुलिस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले मोटरसाइकिल की पहचान कर ली है, लेकिन चूंकि वह मोटरसाइकल एक रसूखदार व्यक्ति का है, जिसके चलते फिलहाल पुलिस अज्ञात मोटरसाइकल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर, कार्यवाई आगे बढ़ा रही है। निकटतम भविष्य में ये भी सम्भव है कि पुलिस उक्त रसूखदार व्यक्ति के ड्राइवर को इस मामले में नामजद्द कर ले, जिससे भैंस भी मर जाए और लाठी भी न टूटे। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!