












मोगा, 24 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) :
शहर के विकास कार्यों को लेकर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पार्षदों से एक बैठक की। नगर निगम मोगा में हुई इस बैठक के बाद शहर में अधूरे पड़े कार्यों के जल्द पूरा होने की आस जगी है। इस बैठक में नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण कुमार शर्मा, डिप्टी मेयर अशोक धमीजा, नगर निगम के समूह पार्षद व अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक का मुख्य मुद्दा मोगा शहर के कार्यों पर विचार चर्चा था। जिसमें विधायक अमनदीप ने कहा कि शहर में अधूरे पड़े कार्यों को जल्दी ही शुरू किया जाएगा। ताकि मोगा शहर निवासियों व हलके के लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार से अधिक से अधिक ग्रांट लाकर मोगा शहर के विकास कार्यों में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने पार्षदों को अपने विकास कार्यों को जल्द से जल्द मुकम्मल करवाने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उनके ध्यान में लाया जाए, ताकि उस समस्या का पहल के आधार पर समाधान किया जा सके।