मोगा 26 जनवरी (मुनीश जिन्दल)
जहां राजधानी दिल्ली में देश का 76 वां गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। वहीं मोगा की बाहरली मण्डी में भी जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस बड़े ही श्रद्धा पूर्वक व धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह ने बतौर मुख्य मेहमान पहुंच, राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। पहले आप देखिए कि जब कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ पहुंचते हैं, तो कैसे DC विशेष सारंगल व SSP अजय गांधी की और से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। इस मौके पर विधायक अमनदीप अरोड़ा, विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, आप के जिला प्रधान (शहरी) प्रेम चक्की वाले, नगर निगम मेयर बलजीत चानी सहित पार्टी औहदेदारों व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी आप स्क्रीन पर देख सकते हैं।


समागम स्थल पर पहुंचने के बाद सर्वप्रथम, मुख्य मेहमान द्वारा झंडा फहराने की रस्म अदा की जाती है।


जिसके बाद परेड कमाण्डर, सब डिवीजन धर्मकोट के DSP रमनदीप सिंह, मुख्य मेहमान को परेड का निरीक्षण करने का न्योता देते हैं और …….


इस मौके पर पुलिस, NCC व कुछ स्कूलों की परेड की टुकड़ियां, मैदान में आप त्यार देख सकते हैं :


मुख्य मेहमान परेड का निरीक्षण करते हैं।


परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्य मेहमान बलबीर सिंह, DC विशेष सारंगल व SSP अजय गांधी की और से आसमान में गुब्बारे छोड़ने की रस्म अदा की जाती है।



जिसके बाद अपने सम्बोधन में, समागम के मुख्य मेहमान, कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह ने क्या कहा, आईये आप वो भी सुनलें :

