
मोगा 1 फरवरी (मुनीष जिन्दल)
एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर नशों के खिलाफ चलाई मुहीम के तहत जिला मोगा के विभिन्न पुलिस थानों, जिनमें बाघापुराना, थाना सिटी साउथ, थाना सिटी एक व थाना समालसर शामिल हैं, कि पुलिस ने कार्यवाई करते हुए कुल चार लोगों को हेरोइन सहित काबू किया है। इसके साथ ही थाना सिटी साउथ की पुलिस द्वारा काबू किए गए व्यक्ति के पास से हेरोइन के साथ साथ 61 हजार 300 रु की ड्रग मनी भी बरामद हुई है।
थाना सिटी साउथ व थाना सिटी एक की पुलिस द्वारा काबू किए गए कुल दो दोषियों संबंधी डीएसपी सिटी रविन्दर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरजिंदर पाल सिंह सेखों भी मौजूद थे।
PPS RAVINDER SINGH, DSP CITY


पुलिस थाना सिटी साउथ की पुलिस पार्टी, काबू किए गए दोषी के साथ।
थाना बाघापुराना की पुलिस द्वारा काबू किए गए व्यक्ति संबन्धी थाना बाघापुराणा के प्रभारी जसबरिंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी दी।
JASBARINDER SINGH, SHO BAGHAPURANA

इसी प्रकार थाना समालसर के प्रभारी जनक राज ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह जब इलाके में गश्त कर रहे थे, तो शक्की पुरुषों की तलाशी के दौरान जब उन्होंने शगनदीप सिंह उर्फ शगन वासी हर गोबिन्द नगर, कोटकपूरा, जिला फरीदकोट को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोषी शगनदीप सिंह के खिलाफ अधीन धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

