

मोगा 2 फरवरी (मुनीश जिन्दल)
जिला मोगा के गांव रेडवां के गुरसेवक सिंह से बीते दिन नाटकीय अंदाज में उसकी टोयोटा कोरोला गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित गुरसेवक सिंह से बीते दिन नाटकीय अंदाज में उसकी टोयोटा कोरोला गाड़ी, तेजधार हथियार की नौक पर उस वक्त छीनी गई, जब वह अपने साथी के साथ धर्मकोट की और आ रहा था।
पीड़ित के मुताबिक़, रास्ते में गुरतेज सिंह, जो की अपनी एक्टिवा पर सवार था, ने अपनी एक्टिवा, उनकी गाड़ी के आगे गिरा दी। और जैसे ही गुरसेवक सिंह ने इंसानियत के नाते उतरकर गुरतेज सिंह की सहायता करते हुए उसे उठाने की कोशिश की, तो गुरतेज तेजधार हथियार दिखाकर उससे उसकी टोयोटा कोरोला गाड़ी छीन कर फरार हो गया। उसके बाद इस घटना का क्या अंजाम हुआ ? इस संबंधी मीडिया कर्मियों ने थाना धर्मकोट के प्रभारी जतिंदर सिंह से बात की।

