बीती 1 फरवरी की दरम्यानी रात को अबोहर से जालंधर जा रही एक बोलेरो गाड़ी, जिसे कि जिला मोगा के थाना कोट-इसे-खां के क्षेत्र में लूट लिया गया था, को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस गाड़ी में दो भैंसें व दो कट्टे लदे हुए थे। हलांकि थाना कोट-इसे-खां की प्रभारी सुनीता रानी व उनकी टीम द्वारा बोलेरो गाड़ी तो बरामद कर ली गई है। लेकिन इस लूट में शामिल तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। धर्मकोट सब डिवीजन के डीएसपी रमनदीप सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की।