
मोगा 8 फरवरी (मुनीश जिन्दल/ अशोक मौर्या)
दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ख़ुशी देखते ही बनती थी। शनिवार की सुबह, जैसे जैसे, दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझान, पार्टी के हक़ में आने लगे, तो लोग सुबह से ही स्थानीय अंदरली दाना मण्डी स्तिथ पार्टी कार्यालय में जमा होने शुरू हो गए। व शाम 4 बजते बजते तो, इस इकतरता ने एक विशाल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद ये लोग, पार्टी के जिला अध्यक्ष डा. सीमान्त गर्ग की अगुवाई में, एक जलूस की शकल में, पार्टी कार्यालय से शुरू होकर, शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए वापिस पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखे बजाकर, ढोल की थाप पर नाचकर व एक दूसरे का मूंह मीठा करवाकर, इस जीत की ख़ुशी मनाई गई। एक मौका एसा भी आया, जब पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ सीमान्त गर्ग खुद को रोक नहीं पाए। व उन्होंने ढोल वाले से ढोल लेकर, अपने गले में ढोल डालकर, उसे बजाकर, वहां मौजूद सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को ढोल की थाप पर नाचने को मजबूर कर दिया। आइए पहले आप, पार्टी औहदेदारों व कार्यकर्ताओं की जीत की ख़ुशी की इस वीडियो पर एक नजर डाल लें।

इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डा. सीमान्त सहित अन्य अनेक ओहदेदार भी मीडिया के रूबरू हुए। इस खुशी के मौके पर, क्या कहना था उनका, आप भी सुनलें।
DR. SEEMANT GARG, DISTT. PRESIDENT, BJP
RAHUL GARG, DISTT. SECRETARY, BJP
