logo

दिल्ली चुनाव परिणाम ! क्या कहती हैं, भाजपा ‘लवर’ महिलायें ! आइए जानें !!

दिल्ली चुनाव परिणाम ! क्या कहती हैं, भाजपा ‘लवर’ महिलायें ! आइए जानें !!

मोगा 8 फरवरी (मुनीश जिन्दल)

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर, जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा को पसंद करने वाले लोगों ने अपने अपने तरीके से पार्टी की इस जीत की सराहना की। वहीं उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों व उनकी नीतियों पर भी निशाना साधा। इस मौके पर “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम द्वारा, भाजपा की औहदेदार या पार्टी ‘लवर’, कुछ महीलाओं से ख़ास बातचीत की। पेश हैं, उसके कुछ अंश। 

DR. MONIKA GARG

भाजपा ‘लवर’ डॉ मोनिका गर्ग ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर, पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों का ही परिणाम है, कि दिल्ली वासियों ने एक बार फिर ‘कमल’ के फूल पर मोहर लगाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ये जीत, इस बात का परिणाम है, कि दिल्ली के लोग, सत्ताधारी सरकार व उनकी नीतियों से कितने दुखी थे। उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली वासियों का आम आदमी पार्टी से मोह भंग हुआ है, उसी प्रकार 2027 में पंजाब की जनता, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को बड़े फरक से जिताकर राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे। 

NEETU AGGARWAL

पार्टी की सरगर्म कार्यकर्ता नीतू अग्रवाल ने पार्टी की इस जीत को समूचे कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है। जिसके चलते ही अब आम आदमी पार्टी की सरकार से दुखी लोगों ने एक बार फिर मोदी सरकार को आगे लाकर दिल्ली के लंबित कामों को भाजपा के हाथों करवाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि जब पिछले दिनों वे कैंपेन पर दिल्ली गई थी, तो आम आदमी पार्टी के लोग भी अपनी ही पार्टी ही दुखी थे। 

SHILPA BANSAL

भाजपा की महिला मोर्चा की जिला प्रधान शिल्पा बांसल ने कहा कि बीजेपी की नीतियों के कारण ही, लोग दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाए हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा की सरकार आएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब लोगों को यह बात समझ आ गई है कि अगर देश को आगे ले जाना है, तो भाजपा के  इलावा, उनके पास दूसरा कोई विकल्प नहीं है। इसके साथ ही शिल्पा ने आम आदमी पार्टी के वादों पर तंज करते हुए कहा कि पार्टी ने चुनावों से पूर्व, पंजाब की महिलाओं से भी बड़े बड़े वादे किए थे। लेकिन अभी तक, वे पूरे नहीं हुए हैं।

SHABNAM MANGLA

पार्टी की महिला मोर्चा की उप प्रधान शबनम मंगला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को इसी क्षण का इंतजार था। दिल्ली के लोगों द्वारा कमल के फूल पर मोहर लगाने के साथ ही 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में, राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आना तय हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा मुफ्त चीजों के आबंटन पर तंज कस्ते हुए कहा कि इसकी भरपाई हम लोगों से की जाती है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने पंजाब की सत्ता में आने से पहले, पंजाबियों से किए वादे तो पूरे नहीं किए थे। और अब दिल्ली में नए वादों की सूची जारी की जा रही थी। जिसके चलते ‘आप’ का यह हश्र ही होना था।

JYOTI SOOD

भाजपा ‘लवर’ ज्योति सूद ने कहा कि लोगों के इस फैसले से इस बात पर मोहर लग गई है कि दिल्ली वासी, दिल्ली की सत्ताधारी, आम आदमी पार्टी की सरकार से कितने दुखी थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली वासियों के इस फैंसले से आने वाले समय में पंजाब में भी फेरबदल होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का ही नतीजा है कि दिल्ली वालों ने अपना पूर्ण बहुमत भारतीय जनता पार्टी को दिया है। पंजाब में भाजपा की स्तिथि को मजबूती को लेकर भी, ज्योति, आश्वस्त दिखाई दी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!