logo

दो वार्डों में 63 लाख 76 हजार रुपए के विकास कार्य शुरू ! विधायक अमनदीप ने किया शुभारंभ !!

दो वार्डों में 63 लाख 76 हजार रुपए के विकास कार्य शुरू ! विधायक अमनदीप ने किया शुभारंभ !!

मोगा, 18 फरवरी (मुनीश जिन्दल)

विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने वार्ड नंबर 36 व 38 में 63 लाख 76 हजार रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, मनी शर्मा, दविंदर तिवाड़ी, सोनू, अवतार बब्बू, मास्टर गुरमीत, राजू, केवल, पम्मा, टीटू, प्यारा सिंह बधनी, रोशन लाल चावला सहित वार्ड निवासी उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप ने अपने संबोधन में कहा कि मोगा शहर में विकास कार्य जमीन स्तर पर होने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों में शहर के चार वार्डो में 199.69 लाख रुपए के विकास कार्यो का नींव पत्थर उन्होंने मेयर बलजीत सिंह चानी के साथ रखा है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डो में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने विशवास दिलाया कि, शहर के किसी भी हिस्से को विकास से अछूता नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन वार्डो में विकास काम अभी होने हैं। उन वार्डो में भी जल्द ही विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे।

इस मौके पर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा के प्रयासों से उनके कार्यकाल में शहर के उन हिस्सों में भी विकास कार्य हुए हैं, जिन हिस्सों में कभी विकास कार्य हुए ही नहीं थे। व वह भी बिना किसी भेदभाव के शहर में सभी हिस्सों में विकास करवा रहे हैं। और इसमें विधायक का पूरा सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर वार्ड निवासियों ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, मेयर बलजीत सिंह चानी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा का विकास कार्यों की शुरूआत करने पर उनका धन्यवाद करते हुए उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!