आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल का बढ़िया प्रयास, कारगिल शहीद जोरा सिंह को किया याद
मोगा, 15 अक्तूबर (मुनीश जिन्दल) आाल इंंडिया वाल्मीकि खालसा दल रजि: मोगा की ओर से मुख्य दफ्तर बस्ती लाल सिंह बहोना रोड में कारगिल शहीद जोरा सिंह बघेलेवाला का जन्मदिन मनाया गया। समागम की शुरूआत मुख्यतिथि पिृथी सिंह पार्षद बाघापुराना ने शहीद जोरा सिंह की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करके की। इस मौके पर सोहन सिंह खालसा ने अपने संबोधन में कहा कि धन्य है वह माताएं जिन्होंने ऐसे शूरवीरों को जन्म दिया, जो देश की आाजादी के लिए कुर्बान हो गए। उनमें माता पिता गुरनाम कौर, करनैल सिंह हैं, जिन्होंने जोरा सिंह को जन्म दिया। जिसने कारगिल की पहाड़ियों में दुशमनों कोमौत के घाट उतारा और देश के लिए शहीद हो गए। इस मौके पर दल के मुख्य सेवादार अरमजीत सिंह गिल ने आए पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर मुख्यतिथि को सिरोपा भी भेंट किया गया। इस मौके पर पूर्ण सिंह, बलवीर सिंह, जगदीप सिंह, बहादुर सिंह, बलवीर सिंह चन्नूवालिया, कुलवंत सिंह, नारायण सिंह, डा. जगसीर चंद प्रजापत, सरबजीत सिंह घारू, बलविंदर सिंह घारू, राजू, विजय गिल, गुरमेल सिंह, जगदीश सिंह, त्रिलोचन सिंह, दफ्तर सचिव बेअंत सिंह, निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह माहला, जगसीर सिंह, सूरज सिंह, नछक्तर सिंह गिल, विजय गिल, शंकर सिंह घारू, रवि गिल, चरण सिंह, बलवीर सिंह, राम सिंह गिल, पूर्ण सिंह, दर्शन पम्मा मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
