logo

mogatodaynews

administrator

नगर निगम द्वारा शहर में ‘सेल्फी पॉइंट’ बनाने के नाम पर की जा रही रुपए व जगह की बर्बादी

मोगा 18 नवंबर (मुनीश जिन्दल) नगर निगम द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों की खबरें आए दिन आप और हम विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पढ़ते, सुनते व देखते रहते हैं। लेकिन अगर हम इन विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखें, तो वो कुछ ओर ही ब्यान करती है। मौजूदा समय में शहर में विकास के नाम पर अनेक प्रोजेक्ट ऐसे चल रहे हैं, जो कि ना सिर्फ आपके और हमारे शहर के रूपए की बर्बादी हैं, अपितु मानवाधिकारों का उलंघन करते हुए सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं। नगर निगम की ओर से स्थानीय गीता भवन चौक में वेदांत पार्क के बाहर पिछले अनेक महीनों से लाखों रूपए की लागत से बन रहा सेल्फी प्वाइंट प्रोजेक्ट आपके ध्यान में होगा ही। अभी इलाकावासियों की इस प्रोजेक्ट में चल रही रुपए व जगह की बर्बादी की कानाफूसी ख़तम नहीं हुई थी कि अब नगर निगम की और से शहर के इकलौते नीचे पुल पर बन रहे सेल्फी प्वॉइंट व फुटपाथ पर किया जा रहा पौधरोपण चर्चा में है। आपको बतादें कि मौजूदा समय में नगर निगम की ओर से शहर की सड़कों के दोनों और पौधारोपण कर उसे ट्री गार्ड से सुरक्षित करने का लगबघ 47 लाख रुपए का प्रोजेक्ट जारी है। नगर निगम की और से फुटपाथ को तोड़कर किये गए पौधारोपण की तस्वीरें। नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण शहर में बढ़े अतिक्रमण के चलते इलाकावासी पहले से ही शहर की अनेक मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे हैं और अगर नगर निगम के संबंधित अधिकारी इसी तरह अपनी मन मर्जियां करते रहे, तो इलाकावासियों को आगामी भविष्य में शहर के इकलौते नीचे पुल के नीचे पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ से भी हाथ धोना पड़ेगा। क्योंकि नगर निगम द्वारा शहर के सौन्द्रीयकरण के नाम पर पुल के नीचे बने फुटपाथ को तोड़कर, उसमें खड्डे कर, वहां पौधारोपण किया जा रहा है। जब्कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के सभी राज्यों को साफ़ आदेश हैं कि किन्हीं कारणों से भी, कहीं भी बने, किसी भी फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं किया जा सकता, बल्कि उसे सुरक्षित करना स्थानीय सरकारों व प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेवारी है। निर्माणाधीन ‘सेल्फी प्वॉइंट’ की एक तस्वीर। ऐसा नहीं है कि ये मामला प्रशासनिक अधिकारियों के ध्यान में नहीं है, जब से ये प्रोजेक्ट शुरू हुआ है, तभी से राष्ट्रीय अवार्डी वकील राजेश कुमार शर्मा इस संबंधी नगर निगम अधिकारियों सहित, डिप्टी कमीश्नर मोगा सागर सेतिया के कार्यालय को अनेकों लिखित शिकायत करने के इलावा उनसे निजी तौर पर मिलकर भी इस प्रोजेक्ट को रोकने का आग्रह कर चुके हैं। लेकिन परनाला वहीं का वहीं है, नगर निगम की और से शहरवासियों के रूपए की बर्बादी का सिलसिला जारी है। वकील राजेश कुमार शर्मा की ही शिकायत पर फिरोजपुर के डिविजनल कमीश्नर कार्यालय की ओर से 3 अक्टूबर को डिप्टी कमिश्नर मोगा को एक पत्र लिखकर उसमें वकील राजेश कुमार शर्मा की शिकायत का हवाला देते हुए नीचे पुल के नजदीक नीचे पुल के दोनों और बने फुटपाथ के ऊपर नाजायज कब्जों को हटाने व नगर निगम की ओर से पौधे लगाने से रोकने व फुटपाथ को साफ और सुरक्षित बनाने संबंधी एक पत्र लिखकर इस संबंधी 15 दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट फिरोजपुर डिवीजन के कमिश्नर कार्यालय को भेजने के लिए लिखा गया था। जब डिप्टी कमीश्नर सागर सेतिया से इस संबंधी बात की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें डिविजनल कमीश्नर कार्यालय की और से आए किसी पत्र की जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने अपनी ड्यूटी समझते हुए “मोगा टुडे न्यूज़” से वो पत्र मंगवाकर उस पर उचित कार्यवाई करने की बात कही। डिविजनल कार्यालय फिरोजपुर की ओर से डीसी मोगा को जारी किए गए पत्र की कॉपी।  इस संबंधी जब “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम द्वारा वकील राजेश कुमार शर्मा से बात की गई, तो उन्होने “कुछ अधिकार तो, सड़क पर चलने वालों का भी है” से अपनी बात शुरू करते हुए नगर निगम द्वारा शहर में विकास के नाम पर किए जा रहे पौधारोपण व सेल्फी प्वाइंट बनाने को पैसे की बर्बादी बताते हुए इस पर सवाल उठाते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की उलंघना बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के ऐसे विकास कार्य आने वाले समय में इलाका वासियों के लिए अनेक जटिल समस्याएं पैदा करेगा। उन्होंने नगर निगम के ऐसे विकास को मानवाधिकारों का हनन बताते हुए बताया कि विभिन्न बैठकों में अधिकारियों द्वारा इस विकास को गलत बताने के बावजूद भी परनाला वहीं का वहीं है। ADVOCATE RAJESH SHARMA इधर नगर निगम मेयर बलजीत चानी ने शहर को सुंदर बनाने का अपना लक्ष्य दोहराते हुए बताया कि शहर की मुख्य सड़कों पर पौधारोपण कर उन्हें ट्री गार्ड से सुरक्षित करने का यह प्रोजेक्ट 45 लाख रुपए का है। मेयर चानी ने कहा कि इसे एक मुख्य मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नीचे पुल पर उनकी पार्टी की ओर से बनाए जा रहे सेल्फी प्वॉइंट व फुटपाथ पर किए गए पौधारोपण के लिए अपनी पार्टी की पीठ थप थपाई। लेकिन जब उन्हें फिरोजपुर डिवीजन के कमिश्नर के पत्र का हवाला देते हुए इस काम को रोकने की बात संबंधित सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी कहेंगे तो काम को रोक दिया जाएगा। MAYOR BALJIT CHAANI साथियों अगर किसी आम इंसान ने कोई दुकान बनानी होती है, तो पार्किंग के लिए जगह खाली छोड़ना संबंधित व्यक्ति के नक़्शे का एक हिस्सा है, लेकिन इस सेल्फी प्वॉइंट प्रोजेक्ट को बनाने में अपनी पीठ थप थपाने वाले नगर निगम के संबंधित विभाग के अधिकारी शायद ये भूल गए कि प्रोजेक्ट बनाने से पूर्व पर्याप्त पार्किंग का प्रबंध करना भी नगर निगम की जिम्मेवारी थी। ओर दोस्तों इस खबर के बाद, शायद आने वाले समय में नगर निगम की और से ये प्रोजेक्ट रोक दिया जाए। लेकिन प्रोजेक्ट शुरू होने से आज तक इस प्रोजेक्ट पर हुई रूपए की बर्बादी की भरपाई आपके और हमारी ओर से दिए गए टेक्स में से की जाएगी या फिर इस प्रोजेक्ट को पास करने वाले अधिकारियों की जेब से, इसका जवाब फिलहाल भविष्य के गर्भ में छुपा हुआ है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

आंखों का निःशुल्क चेकअप व ऑपरेशन कैंप 30 नवंबर को : डा. दीपक कोछड़/ प्रेम दीप बंसल

मोगा 17 नवंबर (मुनीश जिन्दल) डॉक्टर मथुरा दास परिवार व ब्राई एशिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 16वां आंखों का निःशुल्क चेकअप व ऑपरेशन कैंप 30 नवंबर को स्थानीय सरकारी हस्प्ताल में लगाया जाएगा। इस कैम्प का फैंसला भारतीय जागृति मंच की हुई एक विशेष मीटिंग में लिया गया। मंच के मुख्य संस्थापक डॉक्टर दीपक कोछड़ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंच के चेयरमैन वेदव्यास कौंसिल व कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम दीप बंसल विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर डॉक्टर दीपक कोछड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि मंच लंबे समय से एक परिवार के रूप में समाजसेवी कार्य कर रहा है। उन्होंने मंच द्वारा किए जा रहे कार्यों संबंधी समीक्षा करते हुए कहा कि लंबे समय से मंच के सदस्यों का जुड़े रहना, अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने मंच के सभी सदस्यों का समय समय पर उनके अहम योगदान के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रेम दीप बंसल व वेदव्यास कांसल ने संयुक्त रूप से आंखों के कैंप संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 30 नवंबर को डॉक्टर मथुरा दास सिविल अस्पताल में निःशुल्क मोतियाबिंद आंखों का ऑपरेशन व चेकअप कैंप लगाया जाएगा। नेत्र दृष्टि प्रसार व प्रोग्राम के अंतर्गत डॉक्टर मथुरा दास परिवार व ब्राई एशिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से लगने वाला ये 16वां कैंप होगा। जिसमें मंच के मुख्य संरक्षक मैडम इंदु पुरी व संजीव सैनी विशेष रूप से शामिल होंगे। इस कैंप में डॉक्टर मथुरा दास सिविल अस्पताल के माहिर आंखों के डॉक्टरों द्वारा चेकअप व ऑपरेशन किए जायेंगे। ये कैम्प पूर्ण तौर से निःशुल्क होगा, 18 वर्ष से ऊपर के मरीजों का चेकअप व ऑपरेशन किए जाएंगे। जिन मरीजों की आयु 35 वर्ष होगी और उन्हें चश्मे की जरूरत होगी, उन्हें संस्था की और से निःशुल्क चश्मे दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये कैंप जहां मरीजों के लिए एक  निःशुल्क चेकअप ऑपरेशन कैंप होगा, वहीं जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क दी जाएगी। यह कैंप डॉक्टर मथुरा दास परिवार की पोत्रवधू मैडम आनंदिता पाहवा की अध्यक्षता में लगाया जाएगा।  इस बैठक में राकेश सितारा, प्रोफेसर सुरेश, हेडमास्टर ऋषि मनचंदा, संतराम गुप्ता, बनारसी दास मदान, सुरेंद्र गोयल, नवदीप ढींगरा, मास्टर प्रेमजी, मंगतराम गोयल, गुलशनअरोड़ा, संजीव अरोड़ा, नवीन सेठी, अमित मदान व रमेश कुमार आदि हाजिर थे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

CBSE ਦਾ ਵਧੀਆ ਉਪਰਾਲਾ, ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਲਈ ਕਰਵਾਇਆ ਸਿਖਲਾਈ ਸੈਸ਼ਨ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਸਿੰਘ

ਮੋਗਾ 17 ਨਵੰਬਰ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) CBSE ਨੇ ਵਧੀਆ ਉਪਰਾਲਾ ਕਰਦਿਆਂ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਲਈ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪਾਠਕ੍ਰਮ ਢਾਂਚਾ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ 2023 ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਇੱਕ ਸਿਖਲਾਈ ਸੈਸ਼ਨ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। CBSE ਦੇ ਇਸ ਸਿਖਲਾਈ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਮੇਜਬਾਨੀ ਏਂਜਲ ਹਾਰਟ ਕਾਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ ਧਰਮਕੋਟ ਨੇ ਕੀਤੀ। “ਮੋਗਾ ਟੂਡੇ ਨਿਊਜ਼” ਦੀ ਟੀਮ ਨਾਲ ਇਹ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸੈਸ਼ਨ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਵ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀਨਤਮ ਪਾਠਕ੍ਰਮ ਢਾਂਚੇ ‘ਤੇ ਮੁੱਖ ਸੂਝ ਅਤੇ ਅਪਡੇਟਸ ਨਾਲ ਜਾਣੂੰ ਕਰਵਾਉਣਾ ਸੀ। ਸਿਖਲਾਈ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਸਰੋਤ ਵਿਅਕਤੀਆਂ, ਡੀ.ਡੀ.ਬੀ.ਡੀ ਏ.ਵੀ ਸੈਂਟੇਨਰੀ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਛਾਉਣੀ ਦੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਨਿਸ਼ਾ ਰਾਣੀ ਅਤੇ ਆਨੰਦ ਸਾਗਰ ਅਕੈਡਮੀ ਕੋਇਰ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ, ਬਠਿੰਡਾ ਦੀ ਵਾਈਸ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਪਰਮਿੰਦਰ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸਕੂਲ ਸਿੱਖਿਆ 2023 ਲਈ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪਾਠਕ੍ਰਮ ਢਾਂਚੇ ‘ਤੇ ਕੀਮਤੀ ਦ੍ਰਿਸ਼ਟੀਕੋਣ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ। ਸਕੂਲ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਡਾ. ਅਸ਼ੋਕ ਸ਼ਰਮਾ, ਪ੍ਰਧਾਨ, ਵਕੀਲ ਕਰਨ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਰੋਤ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਯੋਗਦਾਨ ਲਈ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪਹਿਲ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਇੱਕ ਸਹਾਇਕ ਵਾਤਾਵਰਣ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕ ਸਿਖਲਾਈ ਵਿੱਚ ਨਿਵੇਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ ਨੂੰ ਦਰਸਾਉਂਦੀ ਹੈ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

राज्य स्तरीय मुकाबले में DN के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, टीम रही इस स्थान पर …… 

मोगा, 16 नवम्बर, (मुनीश जिन्दल) भारत विकास परिषद (दक्षिण) की तरफ से ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का प्रांत स्तरीय मुकाबला रविवार को मानसा जिला में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश सिंगला ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी देने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में जहां राज्य के अधिकांश जिलों से टीमें पहुंची थी, वहीं मोगा के DN मॉडल स्कूल की टीम ने भी मोगा का प्रतिनिधित्व कर अपनी ज्ञान-प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डीएन मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दोनों वर्गों में राज्यकीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय सहित मोगा का गौरव बढ़ाया। राजकीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सीनियर वर्ग में अनुभव जिन्दल ऐंवम मनन वत्स जब्कि जूनियर वर्ग में आर्यन कालड़ा एवं माधव सिंगला शामिल हैं। छात्रों को मानसा में अशोक सदयोडा द्वारा पुरस्कृत किया गया। अनुभव जिन्दल (सीनियर वर्ग), प्रतियोगिता के दौरान उत्तर देते हुए।  सीनियर वर्ग की विजेता टीम को सम्मानित करते गणमान्य। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष तुषार गोयल, आयुष अरोड़ा (रिक्की), योगेश ठाकुर, अविनाश गुप्ता, सुभाष सूद, अमित बंसल, परवीन शर्मा, गौरव गर्ग, कपिल सूद, राकेश गांधी सहित स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इन चारों छात्रों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के बल पर अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचने का गौरव हासिल किया, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने इन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने सभी विजेताओं एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, दृढ़संकल्प और विद्यालय के उच्च शिक्षण स्तर का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में देश के इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं।  इधर संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज मोंगा, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के प्रकल्प प्रमुख महेंद्र जिंदल, प्रधान सुधीर कोहली, सचिव महेश गुप्ता, खजांची मनमोहन अरोड़ा व सीनियर सदस्य नरेश धीर ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  स्कूल की हिंदी विभाग की शिक्षिका ज्योति सूद ने बताया कि विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता की इंचार्ज रेनू रावल व मुस्कान अरोड़ा ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पूर्ण उत्साह, लगन और समर्पण के साथ प्रशिक्षित किया और उन्हें आगे के चरण में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

ਵਿਧਾਇਕ ਅਮਨਦੀਪ ਨੇ ਦੋ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ 54 ਲੱਖ ਰੁ ਦੀ ਲਾਗਤ ਵਾਲੇ ਆਧੁਨਿਕ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨਾਂ ਦੇ ਰੱਖੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ

ਮੋਗਾ, 16 ਨਵੰਬਰ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਵਿਧਾਨਸਭਾ ਹਲਕਾ ਮੋਗਾ ਦੀ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਫ਼ੂਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ₹ 26.79 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਅਤੇ ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਿੰਘਾਵਾਲਾ ਵਿੱਚ 27 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਆਧੁਨਿਕ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨਾਂ ਦੇ ਨਿਰਮਾਣ ਦੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖੇ। ਵਿਧਾਇਕ ਅਮਨਦੀਪ ਪਿੰਡ ਸਿੰਘਾਵਾਲਾ ਦੇ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਵਿਧਾਇਕ ਅਮਨਦੀਪ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਪਿੰਡ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲੈਣ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਨੂੰ ਨਿਖਾਰਨ ਅਤੇ ਸਿਹਤਮੰਦ ਜੀਵਨ ਸ਼ੈਲੀ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਮੀਲ ਪੱਥਰ ਸਾਬਤ ਹੋਣਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਖੇਡ ਸਹੂਲਤਾਂ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨਾ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਤਰਜੀਹ ਹੈ, ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਇਸ ਦਿਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਯਤਨਸ਼ੀਲ ਰਹਾਂਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲੈਣ ਲਈ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਮੇਂ ਸਮੇਂ ‘ਤੇ ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਕਈ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨਾਂ ਲਈ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀਆਂ ਗ੍ਰਾਂਟਾਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ, ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਖੇਡਾਂ ਸਾਡੇ ਜੀਵਨ ਦਾ ਅਨਿੱਖੜਵਾਂ ਅੰਗ ਹਨ, ਜੋ ਸਾਡੇ ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਤੰਦਰੁਸਤ ਰੱਖਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਹਿੱਸਾ ਲੈਣ ਲਈ ਵੀ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਫੂਵਾਲਾ ਅਤੇ ਸਿੰਘਾਵਾਲਾ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੇ ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਅਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਅਰੋੜਾ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾਓ (ਪਵਿੱਤਰ ਧਾਗਾ) ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨਾਂ ਦੀ ਉਸਾਰੀ ਲਈ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਣ ਲਈ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਵਿਧਾਇਕ ਅਮਨਦੀਪ ਨੇ ਦੋਵਾਂ ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਦਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਦਿਖਾਏ ਗਏ ਸਤਿਕਾਰ ਲਈ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਿੰਡ ਸਿੰਘਾਵਾਲਾ ਤੇ ਸਫੂਵਾਲਾ ਦੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਗ੍ਰਾਮ ਪੰਚਾਇਤ ਮੈਂਬਰ, ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਲੰਟੀਅਰ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

ਏਂਜਲ ਹਾਰਟ ਕਾਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ ਧਰਮਕੋਟ ਵਿਖ਼ੇ 2 ਦਿਨਾਂ ਸਪੋਰਟਸ ਮੀਟ ਆਯੋਜਿਤ

ਮੋਗਾ 16 ਨਵੰਬਰ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਧਰਮਕੋਟ ਦੇ ਨਾਮਵਰ ਸਕੂਲ ਏਂਜਲ ਹਾਰਟ ਕਾਨਵੈਂਟ ਸਕੂਲ ਵੱਲੋਂ ਜੂਨੀਅਰ ਵਿੰਗ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਦੋ ਦਿਨਾਂ ਸਪੋਰਟਸ ਮੀਟ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਬਾਲ ਦਿਵਸ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਇਸ ਸਪੋਰਟਸ ਮੀਟ ਮੌਕੇ ਮਸ਼ਾਲ ਜਲਾਉਣ ਦੀ ਰਸਮ ਸਮਾਰੋਹ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਡਾ. ਅਸ਼ੋਕ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਵਕੀਲ ਕਰਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਨਿਭਾਈ, ਜਦਕਿ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਮਿਸ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਸਿੰਘ ਸਣੇ ਹੋਰ ਵੀ ਸਟਾਫ ਹਾਜਰ ਸੀ। ਮਸ਼ਾਲ ਜਲਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ ‘ਟਾਰਚ ਸੈਰੇਮਨੀ’ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਦੌੜ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈਂਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ। ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਮਿਸ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਪੋਰਟਸ ਮੀਟ ਵਿੱਚ ਨਰਸਰੀ ਤੋਂ ਪੰਜਵੀਂ ਕਲਾਸ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚਘਾਰ ਲੌਂਗ ਜੰਪ, ਹਾਈ ਜੰਪ, ਫ਼ਰੰਟ ਰੇਸ, ਰਿਵਰਸ ਰੇਸ ਸਣੇ ਹੋਰ ਖੇਡ ਮੁਕਾਬਲਿਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਮਨੋਰੰਜਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਭਾਗ ਲਿਆ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਵੱਧੀਆ ਤੇ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਦਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਪੋਰਟਸ ਮੀਟ ਸਮਾਗਮ ਦੀ ਇੰਚਾਰਜ ਸਕੂਲ ਦੀ ਉਪ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਰੇਖਾ ਸ਼ਰਮਾ ਸਨ। ਲੇਕਿਨ ਇਸ ਮੀਟ ਨੂੰ ਸਫਲ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ ਦੇ DP ਅਧਿਆਪਕ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਅਤੇ ਹਰਲੀਨ ਕੌਰ ਸਣੇ ਹੋਰ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਅਤੇ ਸਟਾਫ ਦੀ ਭੂਮਿਕਾ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਰਹੀ। ਤੇ ਇਸ ਸਮੂਚੇ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਟਿੱਪਣੀਕਾਰ ਦੀ ਭੂਮਿਕਾ ਸੰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਬੁੱਟਰ ਨੇ ਵਧੀਆ ਢੰਗ ਨਾਲ ਨਿਭਾਈ। ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਨਤੀਜੇ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਕੂਲ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਡਾ. ਅਸ਼ੋਕ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵਕੀਲ ਕਰਨ ਸ਼ਰਮਾ ਵੱਲੋਂ ਜੇਤੂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਇਨਾਮ ਦੇਕੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਹੋਂਸਲਾ ਵਧਾਇਆ ਗਿਆ। ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਮੈਂਬਰਾਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਨੇ ਭਾਗੀਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਲਈ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਖੇਡ ਭਾਵਨਾ ਅਤੇ ਟੀਮ ਵਰਕ ਦੀ ਵੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕੀਤੀ। ਸਕੂਲ ਦੇ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਡਾ. ਅਸ਼ੋਕ ਸ਼ਰਮਾ ਅਤੇ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਵਕੀਲ ਕਰਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਪਾਠਕ੍ਰਮ ਤੋਂ ਬਾਹਰਲੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤਮੰਦ ਮੁਕਾਬਲੇ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਲਈ ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਾ ਸਣੇ ਹੋਰ ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ, ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਦਵਾਇਆ ਕਿ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸ਼ਰੀਰਕ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਦੀ ਭਾਵਨਾ ਨੂੰ ਹੋਰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਤੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ।  ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਛੋਟੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਡਾਂਸ ਖਿੱਚ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਰਿਹਾ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

DN मॉडल स्कूल के विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मानसा रवाना 

मोगा 16 नवंबर, (मुनीश जिन्दल) समाज की अग्रिम समाज सेवी संस्था ‘भारत विकास परिषद’ की ओर से प्रत्येक वर्ष करवाई जाने वाली प्रतियोगिता ‘भारत को जानो’ के प्रांत स्तरीय मुकाबले में भाग लेने के लिए डी.एन. मॉडल स्कूल की टीम रविवार सुबह मानसा के लिए रवाना हुई।  संस्था के ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज मोंगा ने बताया कि ये प्रतियोगिता भारत विकास परिषद का राष्ट्रीय प्रकल्प है, ये समूचे देश में संस्कार प्रकल्प के अधीन करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि ये प्रतियोगिता पहले स्कूल स्तर पर, उसके बाद शाखा स्तर पर और अब आज 16 नवंबर, रविवार को प्रांत स्तर पर मानसा में होने जा रही है।  यहां जिक्रयोग्य है कि इससे पूर्व ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता पहले स्कूल स्तर पर, उसके बाद गत सप्ताह शाखा स्तर पर स्थानीय हेडगेवार स्कूल में संपन्न हुई थी, जिसमें जूनियर व सीनियर दोनों वर्गों में ही डी.एन. मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी थी। संस्था की और से द्वितीय चरण की सम्पन्न हुई इस शाखा स्तरीय प्रतियोगिता में शहर के 20 स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया था व घोषित परिणामों के मुताबिक़ कनिष्ठ वर्ग में आर्यन कालड़ा और माधव सिंगला जबकि वरिष्ठ वर्ग में अनुभव जिन्दल और मानव वत्स विजेता रहे थे। जिसके चलते आज, रविवार की सुबह, डी.एन. मॉडल स्कूल के ये चारों विद्यार्थी मोगा का प्रतिनिधितत्व करते हुए संस्था की और से मानसा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारत विकास परिषद के सदस्यों के साथ रवाना हुए। हलांकि आज डी.एन. मॉडल स्कूल की अध्यापिका अंजू अरोड़ा विद्यार्थियों के साथ गए हैं, लेकिन स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता की तैयारी करवाने में स्कूल की इस प्रतियोगिता की इंचार्ज रेनू रावल व मुस्कान अरोड़ा ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।  स्कूल की प्रबंधन कमेटी के प्रधान तुषार गोयल, सदस्य आयुष अरोड़ा (रिक्की), योगेश ठाकुर (सी.ए) और अविनाश गुप्ता सहित अन्य सदस्यों व प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से फोन पर बातचीत के दौरान स्कूली विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि बच्चों ने इस प्रतियोगिता के लिए दिन रात मेहनत की है, परमात्मा के आशीर्वाद से उनके विद्यार्थियों की मेहनत जरूर रंग लाएगी। इधर संस्था की और से इस प्रतियोगिता के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज मोंगा, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के प्रकल्प प्रमुख महेंद्र जिंदल, प्रधान सुधीर कोहली, सचिव महेश गुप्ता, खजांची मनमोहन अरोड़ा व सीनियर सदस्य नरेश धीर आज मानसा के लिए रवाना हुए हैं। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

GST विभाग का कारनामा, एक दिहाड़ीदार मजदूर को थमाया 35 करोड़ का नोटिस

मोगा 15 नवंबर, (मुनीश जिन्दल) GST विभाग में गलत दस्तावेजों के आधार पर जीएसटी नंबर जारी किए जा रहे हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब GST विभाग द्वारा पंजाब के जिला मोगा के एक दिहाड़ीदार मजदूर को 35 करोड़ से अधिक रु जमा करवाने का एक नोटिस आया। एकत्रित जानकारी के मुताबिक़ कोरोना काल के दौरान पीड़ित व्यक्ति को सहायता देने के नाम पर कुछ लोग उससे उसके कागजात आधार कार्ड इतियादी ले गए थे।जिसके बाद उसे सहायता तो नहीं आई, लेकिन उस वक्त उसके पैरों तले जमीन जरूर खिसक गई जब GST विभाग लुधियाना 1 की और से दिहाड़ीदार मजदूर को 35 करोड़ की राशि देने को कहा गया। फिलहाल पीड़ित परिवार की रातों की नींद हराम है, और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वे लोग मोहल्ले के पार्षद सहित अन्य मोहतवार लोगों से सम्पर्क कर सहायता व इंसाफ की गुहार लगा रहा है।  यहां जिक्रयोग्य है कि GST नंबर लेने वाले व्यक्ति को एक लम्बी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इस संबंधी जब GST व आयकर के वकील वरिंदर अरोड़ा से सम्पर्क किया गया, तो वरिंदर अरोड़ा ने बताया कि GST नंबर लेने वाले व्यक्ति को GST विभाग को अपने काम वाली जगह की बाहर की व अंदर की फर्म के नाम वाले बैनर के साथ अपनी तस्वीरें गूगल मैप्स से खींचकर लोकेशन व समय के साथ भेजनी होती हैं। इसके साथ ही ये सारी प्रक्रिया आधार कार्ड के OTP के माध्यम से प्रमाणित होती है। इसके इलावा वो जगह जिस पर GST नंबर लेने वाले व्यक्ति ने काम करना है, अगर वो जगह उसकी अपनी है, तो उसकी रजिस्ट्री की कॉपी आपको अपने आवेदन के साथ लगानी होती है, लेकिन अगर आपकी जगह किराए की है, तो किराएनामे की कॉपी आपके आवेदन के साथ लगती है। CA वरिंदर अरोड़ा ने बताया कि आपका आवेदन अप्लाई होने के बाद सैंटर को जाता है या आपके संबंधित राज्य को, ये सिस्टम की मर्जी होती है, जिसके बाद आपके आवेदन की पूर्ण जांच के बाद विभाग आपको GST नंबर आवंटित करता है। “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम से पीड़ित अजमेर सिंह सहित वार्ड के पार्षद जगजीत सिंह उर्फ़ जीत ने बातचीत की।  AJMER SINGH (VICTIM) JAGJIT SINGH JEET (MC) हो सकता है आने वाले दिनों में पुलिस उक्त जालसाज लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करले, लेकिन इस मामले ने इस बात का खुलासा जरूर किया है कि GST विभाग में गलत दस्तावेजों के आधार पर मिलीभगत से GST नंबर बेख़ौफ़ जारी हो रहे हैं। जिसके चलते, किसी की करनी, किसी और को भरनी पड़ती है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

दिनदिहाड़े जिला मोगा के इस भरे बाजार में चली गोलियां व तेजधार हथियार, 3 घायल

मोगा 15 नवंबर, (मुनीश जिन्दल/ रिक्की आनंद) जिला मोगा के एक बाजार में शनिवार दोपहर स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब एक मोबाइल स्टोर पर चल रहे एक राजीनामा के दौरान माहौल गरमा गया व एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला करते हुए फायरिंग कर दी। जिसमें दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक धर्मवीर नामक व्यक्ति का अपना मकान बनवाते हुए ठेकेदार गुरप्रीत से रु के लेनदेन  का कुछ झगड़ा हो गया था और ये लोग इसी पैसे के लेनदेन में राजीनामा के लिए यहां इकट्ठा हुए थे। लेकिन इसी दौरान गुरप्रीत ठेकेदार के साथियों ने धर्मवीर के साथियों पर तेज धार हथियारों से हमला करते हुए फायरिंग कर दी, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। फिलहाल तीनों घायल स्थानीय मेडिसिटी हस्पताल में जेरे इलाज हैं। घटना जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला में घटी, मीडिया कर्मियों को थाना प्रभारी पूरन सिंह ने जानकारी दी। SI PURAN SINGH Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

विधायक अमनदीप ने इस वार्ड में 49 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया श्री गणेश 

मोगा, 15 नवंबर (मुनीश जिन्दल) विधानसभा हल्का मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा पार्षद गुरदीप कौर, वार्ड नंबर 31 ढिल्लों नगर व संधुया वाला रोड में 49 लाख रुपए की लागत से गलियों में इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, पार्षद गुरदीप कौर, पार्षद जगसीर सिंह हुंदल, पार्षद बूटा सिंह, पार्षद अरविंदर सिंह हैप्पी कानपुरिया, बाबा टेक सिंह, सैन समाज के अध्यक्ष पवन सैन के अलावा वार्ड निवासी मौजूद थे। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार से अधिक से अधिक ग्रांट लाई गई है, जिसके चलते मोगा हलके के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर के विकास कार्यों को पहल के आधार पर करवाना है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी वार्ड निवासी को किसी प्रकार की समस्या है तो उनके या मेयर बलजीत सिंह चानी के ध्यान में लाएं, ताकि उस समस्या का पहल के आधार पर हल करवाया जा सके। इस मौके पर वार्ड निवासियों ने विधायक डा. अमनदीप व मेयर बलजीत सिंह चानी का वार्ड में विकास कार्य के शुभारंभ करवाने पर धन्यवाद करते उन्हें सिरोपा देकर सम्मानित किया। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!