logo

mogatodaynews

administrator

40 ग्राम हैरोइन सहित तीन काबू ! एक मोटरसाइकिल भी बरामद !!

मोगा 23 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के दो विभिन्न पुलिस थानों की पुलिस ने कुल तीन लोगों को काबू कर उनके पास से कुल 40 ग्राम हैरोइन व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस द्वारा दोनों ही मामलों में काबू किए गए तीनों व्यक्तियों के खिलाफ अधीन धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। थाना कोट-ईसे-खां की प्रभारी सुनीता रानी ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार लखविंदर सिंह जब अपने साथी कर्मचारियों सहित जिले के गांव दौलेवाला में गश्त कर रहे थे, तो उन्होंने उस दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा वासी चीमा रोड, बर्मा स्कूल, कोट-ईसे-खां को काबू कर उसके पास से 20 ग्राम हैरोइन बरामद की। इसी प्रकार थाना बाघापुराना के प्रभारी जसवरिंदर सिंह ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार रघविंदर प्रसाद जब मेहताबगढ़ चौक, नत्थूवाला गरबी में अपने साथी कर्मचारियों के साथ शक्की पुरुषों की तलाशी ले रहे थे, तो उस जब उन्होंने एक काले रंग के स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोककर उनकी तलाशी ली, तो उनसे 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोषियों की पहचान आकाशदीप सिंह व संदीप सिंह वासी गांव वाहगे वाला, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है।  दोनों ही थाना प्रभारियों ने बताया कि अब दोषियों को माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल कर उनके अगले व पिछले लिंक की जांच की जाएगी।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

चोरी के तीन मोटरसाइकिल सहित तीन काबू !!

मोगा 22 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पैक्टर गुलजिंदर पाल सिंह ने बताया कि उनके थाने की पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में कुल तीन लोगों को काबू कर उनके पास से चोरी के कुल 3 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तीनों दोषियों को माननीय अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमाण्ड हासिल किया जाएगा। ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुलिस द्वारा काबू किए गए युवकों ने और कितनी जगह चोरी की है व आगे चोरी का सामान ये लोग कहां बेचते थे। थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुलजिंदर पाल सिंह ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार रेशम सिंह को दो वाहन चोरों संबंधी एक गुप्त सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस द्वारा समय रहते संबंधित जगह पर रेड कर कुल दो लोगों, राजेंद्र सिंह वासी रतिया व जसवंत सिंह वासी गांव सैदोके, जिला मोगा को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।  थाना प्रभारी इंस्पैक्टर गुलजिंदर पाल सिंह ने बताया कि इसी प्रकार उनके थाने के सहायक थानेदार हरजिंदर सिंह को एक मुखबिर ने सूचना दी थी कि राजविंदर सिंह उर्फ़ भाऊ वासी नजदीक बीबी जानकी का गुरुद्वारा, गुरु अर्जन देव नगर मोटरसाइकिल चोरी करने का आदि है। जो आज भी चोरी के एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांधी रोड की तरफ आ रहा है। जिस पर पुलिस द्वारा दोषी को काबू कर उसके पास से एक मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम बरामद किया गया है।  थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ही मामलों के कुल तीनों दोषियों के खिलाफ अधीन धारा 303(2), 317(2) BNS 2023 के तहत मामले दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई को अमल में लाया जा रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

अदालती ‘स्टे’ के बावजूद बेची जमीन ! माता-पुत्र सहित 8 पर मामला दर्ज !!

मोगा 21 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) कुछ लोग अपने निजी हितों की खातिर माननीय अदालत के आदेशों की भी धज्जीयां उड़ाने में गुरेज नहीं करते हैं। फिर भले उसका अंजाम जो भी हो। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिला मोगा में, जहां कुछ लोगों द्वारा माननीय सिविल अदालत के ‘स्टे’ आदेश के बावजूद जमीनों की खरीद फरोख्त की गई है। अब इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस के उच्च अधिकारिओं ने जांच के बाद इस मामले में शामिल महिला, उसके पुत्र सहित अन्य 6 लोगों के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोषियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी एक के सहायक थानेदार जगविन्दर सिंह ने बताया कि हरिंदर जीत सिंह वासी नजदीक दत्त रोड मोगा की ओर से 22 नवंबर 2024 को पुलिस के उच्च अधिकारियों को एक शिकायत दी गई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके पास गुरजिंदर सिंह धालीवाल पुत्र डॉक्टर राम सिंह धालीवाल जो कि फिलहाल विदेश में रहता है, की जमीनों की पावर ऑफ़ अटॉर्नी है। जिसमें गुरजिंदर सिंह का गांव धल्लेके में पड़ती जमीनों में हिस्सा है। उक्त जमीन का माननीय सिविल अदालत में झगड़ा चलने के कारण माननीय अदालत की ओर से जमीन पर ‘स्टे’ आर्डर जारी किया हुआ है। जिसके अनुसार उक्त जमीन से कोई भी व्यक्ति किसी भी किस्म की छेड़छाड़ नहीं कर सकता है, व ना ही इसे आगे बेच सकता है। लेकिन फिर भी सुखविंदर सिंह पुत्र राम सिंह व चरणजीत कौर पत्नी राम सिंह वासी नजदीक दत्त रोड ने गुरजिंदर सिंह धालीवाल के हिसे आती जमीन आगे गुरपिंदर सिंह धालीवाल वासी गांव मिश्री वाला जिला फिरोजपुर, मयंक बांसल नजदीक जैन मंदिर जीरा, जिला फिरोजपुर, हनी सिंगला वासी बरनाला, हितेश गोयल वासी गली नंबर 6 न्यू टाउन मोगा को बेच दी। इसी प्रकार गांव धल्लेके में ही एक अन्य जमीन, जिसमें भी गुरजिंदर सिंह धालीवाल का हिस्सा बनता था, उसे भी सुखविंदर सिंह व उसकी माता चरणजीत कौर ने गुरपिंदर सिंह धालीवाल वासी गांव मिश्री वाला जिला फिरोजपुर, मयंक बांसल नजदीक जैन मंदिर जीरा, जिला फिरोजपुर, हनी सिंगला वासी बरनाला, हितेश गोयल वासी गली नंबर 6 न्यू टाउन मोगा को बेच दी। इस जमीन की डील में मैहना रोड पर स्तिथ गांव बुघीपुरा, जिला मोगा के साबका सरपंच निर्मल सिंह व गांव बुघीपूरा के ही साबका मैम्बर पंचायत बिक्रम सिंह ने गवाही दी थी। जिसके चलते थाना सिटी एक की पुलिस द्वारा उपरोक्त कुल 8 लोगों के खिलाफ अधीन धारा 318, 336, 338, 340, 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है व दोषियों की तलाश में छापामारी जारी है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

चोरी के मोटरसाईकल सहित एक काबू !!

कोट-ईसे-खां/ मोगा 21 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) पुलिस स्टेशन कोट-ईसे-खां की प्रभारी सुनीता रानी ने बताया कि गत दिवस उनके पुलिस स्टेशन के सहायक थानेदार नछत्तर सिंह जब पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे, तो उन्हें एक मुखबिर ने सूचना दी कि रामजसपाल सिंह उर्फ रामा वासी भागपुर गागड़ा, जो कि मोटरसाइकिल चोरी करने का आदि है। आज भी वह एक बिना नंबर प्लेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव जसपुर गेहलीवाला रोड पर खड़ा किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। अगर समय रहते वहां रेड की जाए, तो रामजसपाल सिंह उर्फ रामा को चोरी के मोटरसाइकिल सहित काबू किया जा सकता है। जिस पर रामजसपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर वहां रेड कर उसे एक बिना नंबर प्लेट के काले रंग के हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी सुनीता रानी ने बताया कि रामजसपाल सिंह उर्फ रामा वासी भागपुर गागड़ा के खिलाफ 303(2), 317(2) BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब उसे माननीय अदालत में पेश कर उसके द्वारा और कितने वाहन चोरी किए गए हैं व इस काम में उसका कौन कौन साथी है, इन बातों का पता लगाया जाएगा।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

समाज कल्याण व युवाओं को जागरूक करने संबंधी बैठक आयोजित !!

मोगा 21 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) श्री सत्य साईं मुरलीधर कॉलेज में अग्रवाल समाज सभा द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के कल्याण के साथ-साथ युवाओं को जागरूक और प्रेरित करना था। सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कांसल की अगुवाई में हुई इस इस बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कॉलेज के छात्रों ने भी इस अवसर पर अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई। उन्होंने उपस्थिति से शीत ऋतु में बीमारियों से बचने के विभिन्न उपाय प्रस्तुत किए। छात्रों ने सर्दियों में स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए स्वच्छता, सही खानपान, और गर्म कपड़े पहनने की आवश्यकता पर जोर दिया। उपस्थित लोगों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और शीतकालीन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया। बैठक के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल पी.सी. सिंगला को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। इस बैठक में राजीव सिंगला, राजेंद्र कुमार, महेश बंसल, के.के. मित्तल, आरपी गोयल, तरसेम लाल बंसल, विशाल सिंगला, हैप्पी गुप्ता, संजीव सिंगला, प्रदीप, महेश कुमार सहित सभा व अग्रवाल समाज के कई प्रमुख सदस्य और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

साईबर ठग्गों का नया जाल ! ‘इंस्टाग्राम’ पर ‘लेडीज़ सूट’ बेचने के नाम पर ठग्गी !!

यमुनानगर / मोगा 20 दिसंबर (मुनीश जिन्दल)  दोस्तों, आए दिन, आप और हम साइबर ठगी के अनेकों मामले विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पढ़ते व देखते सुनते रहते हैं। लेकिन इस बार साईबर ठग्ग द्वारा इंस्टाग्राम पर जो साइबर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है, वह अपने आप में एक अनोखा व नया मामला है। साइबर ठग्ग लोगों को चूना लगाने के लिए नए-नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। जिसे सुनकर जहां आप एक तरफ दंग तो रहे ही जाएंगे, लेकिन शायद आपको हंसी भी आ जाए। ये जिस शख्स को आपने जमीन पर बैठे हुए पुलिस की गिरफ्त में ऊपर देखा है, ये जनाब हैं पलवल जिले के होडल के रहने वाले साइबर ठग साबीर खान। साबीर खान द्वारा इंस्टाग्राम पर “preetbora26” के नाम से एक आईडी बनाई जाती है। और फिर उस ID में लेटेस्ट डिजाइन, रंग व फैशन के ‘लेडीज सूट’ अपलोड किए जाते हैं। बस फिर क्या था ? लो जी ठग्गी का ऑनलाइन शोरूम तैयार हो जाता है। बस अब इन्तजार था, उन लेटेस्ट लेडीज़ सूटों को देखकर आकर्षित होने वाली भोली भाली महिलाओं का। और लेटेस्ट डिजाईन, रंग व फैशन के सूट देखकर महिलाओं का आकर्षित होना भी स्वाभाविक ही है। लेकिन इस बार उक्त साइबर ठग्ग के जाल में एक महिला शिकार नहीं, अपितु एक पुरुष फंसता है। जिसने अपनी बहन के लिए सूट लेना था। पीड़ित व्यक्ति द्वारा अपनी बहन के लिए एक सूट पसंद किया गया। जिसके ऐवज में उसके द्वारा ₹ 1200 उक्त ID के मालिक व साइबर ठग्ग द्वारा दिए खाते में डाल दिए गए। लेकिन अचानक साइबर ठग पीड़ित को बताए हुए डिस्काउंट से पलट जाता है व उसे कहता है कि आपको डिस्काउंट तभी मिलेगा यदि आप दो सूट और लेंगे। जब पीड़ित इसके लिए मना कर देता है व अपने पैसे वापस मांगता है तो उक्त साईबर ठग्ग द्वारा एक रूपया अपने खाते में डलवाया जाता है व उसे बताया जाता है कि इस खाते से आपके खाते में पैसे वापिस आएंगे। जिसके बाद साइबर ठग पीड़ित व्यक्ति से उसका खाता नंबर व आईएफएससी कोड मांगता है और जैसे ही पीड़ित युवक अपने बैंक खाते की पूरी डिटेल उक्त साइबर ठग्ग को देता है, तो अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से उसके खाते से कुल 91 हजार रुपए साफ हो जाते हैं। जैसे ही पीड़ित व्यक्ति को ठग्गे जाने का एहसास होता है, मामला साईबर सैल के ध्यान में लाया जाता है। और पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए पलवल जिले के एक होटल से साइबर ठग साबीर खान को गिरफ्तार कर उसका एक दिन का पुलिस रीमान्ड लेती है। इस संबंधी क्या बताया साइबर सैल के इंचार्ज रविकांत ने, आप भी सुनलें : RAVIKANT, INCHARGE CYBER CELL दोस्तों, फिलहाल इस मामले में ठग्गी का शिकार हरियाणा के यमुनानगर जिले का एक युवक हुआ है। और उक्त साइबर ठग द्वारा कितने लोगों को ठग्गी का शिकार बनाया गया है, ये तो पुलिस जांच में सामने आ ही जाएगा, लेकिन चूंकि ये जितने भी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म हैं, ये किसी एक जिले या एक राज्य तक सीमित नहीं हैं। इस प्रकार की ठग्गी का शिकार आप व हम भी भारत या विदेश में बैठे कहीं भी हो सकते हैं। सो हमारी ‘मोगा टुडे न्यूज़’ की समूची टीम की समाज का एक चौथा स्तम्भ होने के नाते, ये नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि आप लोगों को इस प्रकार के मामलों से अवगत करवाया जाए। ताकि भविष्य में कोई भी साईबर ठग्ग आपकी खून पसीने की कमाई पर हाथ साफ़ न कर सके।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ का आयोजन जल्द: आचार्य नंदलाल शर्मा !!

मोगा 20 दिसंबर (सोनू जैसवाल)  कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला में हर वीरवार की तरह इस वीरवार भी विशेष हवन का आयोजन किया गया। आचार्य नंदलाल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस विशेष हवन यज्ञ में धर्मकोट के प्रमुख समाजसेवी मंगत राय गोयल व विजय ठेकेदार विशेष तौर पर उपस्थित हुए। जिन्होंने मां बगलामुखी की पूजा हवन यज्ञ कर आशीर्वाद लिया।  इस मौके पर आचार्य नंदलाल शर्मा ने कहा कि मां बगलामुखी यज्ञशाला में जल्दी ही श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अखंड महायज्ञ में कोई भी श्रद्धालु आकर आहूतियां डाल सकता है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक वीरवार भी यहां शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक हवन यज्ञ किया जाता है। जिसके पश्चात मंदिर परिसर में लंगर भंडारे की व्यवस्था भी मंदिर की ओर से की जाती है। जिसमें दूर दराज से श्रद्धालु यहां आकर मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस यज्ञ में आहूतियां डालने से जहां कई प्रकार की बीमारियां, परेशानियां दूर होती हैं, वहीं घर में धन की भी वृध्दि होती है। उन्होंने बताया कि मां बगलामुखी यहां पिंडी स्वरूप में विराजमान हैं। आचार्य नंदलाल शर्मा ने बताया कि मां बगलामुखी दरबार में 10 महाविद्या देवियां भी स्थापित हैं। इस मौके पर महेश बंसल, अर्चना बंसल, दीपक पुरी, सोनू धवन, श्याम मंगा, भारत भूषण, रणजीत सिंह धर्मकोट, मनोज जायसवाल, मुल्क राज, राजेश जिंदल, संजय नोहरिया, संजय गर्ग, अमन मदान, इंद्रजीत रही, विजय बॉम्बे, सम्राट मिंटू, रिंकू मिगलानी, श्यामलाल गर्ग, यश मित्तल सहित अन्य अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

पद्म श्री हंस राज हंस ने इंग्लैंड की पार्लियामैंट में एशिया व संगीत जगत में रचा नया इतिहास !!

जालंधर / मोगा (परमजीत सिंह रंगपुरी/ मुनीश जिन्दल) आइए पहले आप जरा इस वीडियो पर नजर डाललें :  ये दृश्य थे इंग्लैंड के शहर लंदन में स्थित ‘पार्लियामैंट हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ के ‘एटली रूम’ के। जहां पंजाब के राज गायक पदम श्री हंस राज हंस को संगीत की दुनिया में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम की मेज़बानी लॉर्ड रामी रेंजर ने की और इसका आयोजन समारा इवेंट्स यूके ने किया था। यही नहीं हंस राज हंस एशिया और संगीत जगत के पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिनको यूके की पारलीमेंट में सम्मानित किया गया हो। पद्म श्री हंस राज हंस को एक ‘स्कार्फ’ भेंट करते हुए इंग्लैंड वासी व पद्म श्री अपना सन्मान दिखाते हुए।(छाया: परमजीत सिंह रंगपुरी) आपको यहां बात दें कि इंग्लैंड की पारलियामैंट में स्थित हाउस ऑफ लॉर्ड्स के ‘एटली रूम’ का नाम ‘क्लेमेंट एटली’ के नाम पर रखा गया है, जो कि 1945 से 1951 तक लेबर पार्टी के प्रधानमंत्री थे। जिनके सिर पर देश में राष्ट्रीय सेहत सुविधाएं (National Health Services) और कल्याणकारी राज्य की स्थापना का सेहरा जाता है। हंस राज हंस, पहले ऐसे गायक हैं, जिनको वहां पर सन्मानित  किया गया है। इस मौके पर उनको एक ‘स्कार्फ’ भी दिया गया। इस मौके पर राज गायक पदम श्री हंस राज हंस ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए सब का धन्यवाद करते हुए कहा की वह खुश है कि उनको यहां सन्मानित किया गया है। इंग्लैंड के लंदन के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा की यह शहर उनको बहुत पसंद है और वह इसे घर की तरह ही समझते हैं। हंस राज हंस इंग्लैंड में भी इतने लोक प्रिय है की बर्मिंघम में 21 दिसंबर को होने वाले उनके शो की 90 प्रतिशत टिकेट्स बिक चुकी हैं।  Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

एक्टिवा से होशियारपुर से मोगा पहुंचे युवक को पुलिस ने किया काबू ! जानें पूरा मामला !!

मोगा 19 दिसंबर (ब्यूरो रिपोर्ट) : जब से आईपीएस अधिकारी अजय गांधी ने बतौर जिला मोगा के एसएसपी का कार्यभार संभाला है। तब से पुलिस के हाथ कोई ना कोई उपलब्धि लग रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सीआईए स्टाफ मोगा की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर होशियारपुर से अपनी एक्टिवा पर सवार होकर मोगा पहुंचे एक 26 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। क्या है पूरा मामला ? कौन है यह व्यक्ति ? कहाँ का रहने वाला है ये युवक ? मोगा पुलिस ने इसे क्यों गिरफ्तार किया है ? इससे ऐसा क्या बरामद हुआ है ? व फिलहाल इस संबंधी, पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ? इन सभी सवालों के जवाब डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल ने एक पत्रकार वार्ता कर मीडिया कर्मियों से साझा लिए। क्या बताया उन्होंने, आप भी सुनलें :  PPS LAVDEEP SINGH GILL, DSP D, MOGA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

डी.एन. मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल सोनीया के सिर सजा ये ताज !!

मोगा 19 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) :  अगर किसी इंसान में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो उसे एक न एक दिन उसकी मेहनत का फल जरूर मिलता है। कुछ इसी बात का श्रेय मिला है, डी.एन. मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल सोनीया कलसी को। जिन्हें उनके काम के प्रति उनकी लगन, निष्ठा व अनुशासन को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड द्वारा जिले का एक गौरवमई पद्द देते हुए उन्हें एक अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है।  वैसे तो डी.एन. मॉडल स्कूल समय-समय पर अपनी उपलब्धिओं के लिए शहर व समाज में सुर्खियां बटोरता रहता है। इसी श्रृंखला में एक कड़ी और जुडी है। लेकिन इस बार स्कूल के किसी विद्यार्थी द्वारा किसी क्षेत्र में कोई उपलब्धि हासिल नहीं की गई है। अपितु इस बार डी.एन. मॉडल स्कूल की होणहार प्रिंसिपल सोनीया कलसी की उनके काम के प्रति लगन व निष्ठा को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड द्वारा उन्हें जिले के 58 स्कूलों की जिम्मेवारी सौंपते हुए, एक महत्वपूर्ण व प्रतिष्ठित पद दिया गया है। दरअसल, सीबीएसई बोर्ड द्वारा डी.एन. मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल सोनीया कलसी को जिला स्तरीय कोऑर्डिनेटर लगाया गया है। जिसके लिए स्कूल मैनेजमेंट के प्रधान तुषार गोयल व सचिव अश्वनी शर्मा ने ख़ास तौर पर स्कूल पहुंचकर सोनिया कलसी की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। मैनेजमेंट अध्यक्ष तुषार गोयल ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि जिला मोगा में सीबीएसई बोर्ड के कुल 58 स्कूल हैं। व सीबीएसई द्वारा ये महत्वपूर्ण जिम्मेवारी उस स्कूल के प्रिंसिपल को सौंपी जाती हो, जो कि प्र्तेक क्षेत्र में अपनी भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाने की क्षमता रखता हो। तुषार ने कहा कि बेशक ये क्षण स्कूल के लिए एक गौरवमई क्षण है। जब इतने कम समय में उनकी स्कूल की अध्यापिका ने प्रिंसिपल की जिम्मेवारी संभालने के बाद, सीबीएसई बोर्ड द्वारा ये एहम जिमेवारी उन्हें दी गई है। जिसके लिए उन्होंने स्कूल की प्रिंसिपल सोनीया कलसी को शुभकामनाएं दी l  इधर स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनीया कलसी ने अपनी इस उपलब्धि के लिए मैनेजमेंट अध्यक्ष तुषार गोयल, सचिव अश्विनी शर्मा सहित अन्य मैनेजमेंट सदस्यों का धन्यवाद किया। मैडम सोनिया ने कहा कि अगर मैनेजमेंट का साथ न होता, तो न तो स्कूल बुलंदियों पर जाता और ने ही शायद वे ये मुकाम हासिल कर पाती। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल की उपलब्धियां किसी से छुपी हुई नहीं हैं। डी.एन. मॉडल स्कूल हमेशा खुद को डंके की चोट पर साबित करता आया है। मैडम सोनीया ने बताया कि ये जिम्मेवारी मिलने के बाद अब वे जिले भर में मौजूद सीबीएसई बोर्ड के 58 स्कूलों तथा उनके अभिभावकों के बीच एक कड़ी का काम करेंगी। उन्होंने विशवास दिलाया कि जो जिम्मेवारी सीबीएसई बोर्ड द्वारा उन्हें सौंपी गई है, वे उसे पूरा करने में अपना दिन रात एक कर देंगी। इस मौके पर वैसे तो प्रिंसिपल साहिबा को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, लेकिन इस मौके पर प्रिंसिपल कक्ष में उन्हें बधाई देने के लिए मैडम रेणु चानना, सुभाष चंद्र, विजय कुमार, मैडम सीमा गोयल, मैडम तरुण सोढ़ी, मैडम ज्योति सूद, अमनदीप बेदी, मुनीष कुमार तथा रेणु बाला आदि अध्यापक हाजिर थे। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!