logo

mogatodaynews

administrator

सुखबीर बादल पर हुए हमले में पुलिस कमीश्नर भुल्लर ने किए एहम खुलासे !!

अमृतसर/ मोगा 4 दिसंबर (ब्यूरो रिपोर्ट) :  श्री अकाल तख्त साहिब के सिंह साहबान द्वारा दी गई धार्मिक सजा के तहत श्री दरबार साहिब के बाहर अपनी पहरेदार की सजा काट रहे शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर बादल के ऊपर हमला होने के बाद अमृतसर रेंज के पुलिस कमीश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर मीडिया के रूबरू हुए व उन्होंने इस मामले में अनेकों एहम खुलासे किए हैं। अब हमलावार, सुखबीर बादल पर सीधा गोली चलाने आया था या हवाई फायर करने, ये तो जांच का विषय है। लेकिन फिलहाल तक की पुलिस जांच में पुलिस किस नतीजे पर पहुंची है, आइए जानते हैं, अमृतसर रेंज के पुलिस कमीश्नर आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर से :  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

सुखबीर बादल पर हमले की लाइव वीडियो ! देखो कैसे क्या हुआ !!

अमृतसर/ मोगा 4 दिसंबर (ब्यूरो रिपोर्ट) श्री अकाल तख्त साहिब के सिंह साहबान द्वारा दी गई धार्मिक सजा के तहत श्री दरबार साहिब के बाहर एक घंटे के लिए अपनी पहरेदार की सजा काट रहे शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर बादल के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावर सिक्ख व्यक्ति रिवाल्वर लेकर एक श्रद्धालु के रूप में सुखबीर बादल के निकट पहुंचा। और जैसे ही उसने वहां जाकर अपना रिवॉल्वर निकाला, तो वहां खड़े एक अन्य सिख श्रद्धालु ने उसे देख लिया व उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद अन्य श्रद्धालुओं की मदद से हमलावर व्यक्ति को काबू कर लिया गया। लेकिन इसी बीच हमलावर की रिवॉल्वर से एक फायर भी हुआ। इस हमले का लाइव वीडियो आप नीचे देख सकते हैं की किस प्रकार सुखबीर बादल पर हमला हुआ और उसके बाद वहां उपस्थित अन्य श्रद्धालुओं की सहायता से हमलावर को काबू कर लिया गया। फिलहाल तक कि एकत्रित जानकारी के मुताबिक़ हमलावर की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है।  आपको यहाँ बतादें कि इन दिनों शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर बादल, श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी के दौरान, सिंह साहिबान द्वारा दी गई धार्मिक सजा के अनुसार श्री दरबार साहिब में सेवा कर रहे हैं। उनके इलावा शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया, सुखदेव सिंह ढींढसा, डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा, चरणजीत सिंह अटवाल, बीबी जागीर कौर, सोहन सिंह ठंडल व अन्य अनेक नेता श्री हरमंदिर साहिब में झूठे बर्तन साफ करने के साथ साथ शौचालय की सफाई कर रहे हैं।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मेडिकल स्टोर पर छापामारी, एक के खिलाफ मामला दर्ज !

मोगा 3 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) मंगलवार को CIA स्टाफ मोगा, थाना सिटी एक व ड्रग विभाग मोगा -1 द्वारा मोगा में अनेक दवा विक्रेताओं की अचानक चेकिंग की गई. जिस दौरान दुनेके स्तिथ एक मेडिकल स्टोर पर पाबंदीशुदा दवा मिली, जिसके बाद पुलिस ने इस संबंधी मामला दर्ज कर ,मामले की अग्रिम जांच शुरू कर दी है।  LAVDEEP SINGH GILL (DSP DETECTIVE) डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल ने बताया कि आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो, इसके चलते राज्य सरकार द्वारा जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से पंजाब में कुछ दवाओं के बेचने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है. लेकिन उन्हें सूचना मिली थी कि मोगा में कुछ मेडिकल स्टोर इन पाबंदी शुदा दवाओं को बेच रहे हैं। जिसके चलते इस बात को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को मोगा में अनेक मेडिकल स्टोर पर अचानक चेकिंग की गई. इस चेकिंग के दौरान सीआईए स्टाफ मोगा के इंचार्ज दलजीत सिंह बराड़, थाना सिटी एक से सहायक थानेदार अजीत सिंह व ड्रग इंस्पेक्टर मोगा-1 नवदीप संधू मौजूद थे। और जब ये टीम दुनेके स्तिथ पंजाब मेडिकल स्टोर पहुंची, तो वहां चेकिंग के दौरान, राज्य सरकार की और से पाबंदीशुदा दवा परैगाबिलन 150 MG एगाबायोलन के 179 कैप्सूल बरामद किए गए। जिस पर पंजाब मेडिकल स्टोर, दुनेके के शमशेर खान के खिलाफ थाना सिटी एक में अधीन धारा 223 BNS दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में अग्रिम जांच जारी है। डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल ने कहा कि इस तरह का अचानक चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। व पंजाब सरकार की ओर से पाबंदी शुदा दवा बेचने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

निधांवाला की सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायत ने विधायक को किया सम्मानित !

मोगा, 3 दिसंबर (अशोक मौर्य) :  मोगा जिले के गांव निधावाला में सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायत व समूचे नगर निवासियों द्वारा गुरु साहिब के शुकराने के लिए धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधानसभा हल्का मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित हुई, जिनको नई चुनी गई पंचायत व नगर निवासियों द्वारा सिरोपा, दोशाला व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने नई चुनी गई पंचायत को शुभकामनाएं देते हुए अपना कार्य तनदेही से करने को प्रेरित किया।  इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने विश्वास दिलाया कि गांवों के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ग्रांट की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी नगर निवासी को कोई समस्या आती है, तो वो तुरंत उनके ध्यान में लाए, उन्होंने यकीन दिलाया कि उनकी समस्या का पहल के आधार पर समाधान करेंगे। विधायिका ने कहा कि गांव निवासी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने गांव की भाईचारक सांझ को चुनावों में भी कायम रखा। इस मौके पर नगर निवासियों व नई चुनी पंचायत ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा का समागम में शिरकत करने पर धन्यवाद किया। इस मौके पर गांव निधावाला की सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायत के सदस्य, गांव निवासी व आम आदमी पार्टी के वालंटियर व पदाधिकारी मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग ‘भाजपा’ से जुड़ रहे हैं : डा.सीमांत

मोगा, 2 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) :  “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबों तथा आम लोगों की भलाई के लिए बनाई गई नीतियों से प्रभावित होकर तथा उनका लाभ जमीनी स्तर पर लोगों को मिलने के कारण आज लोग बड़ी संख्या में दूसरी राजनीतिक पार्टियों से निराश होकर भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं”। उक्त विचार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने मंडल-2 के अध्यक्ष सतिंदर सिंह तथा जिला उपाध्यक्ष गुरचरण सिंह की प्रेरणा से गांव कोरेवाला के विभिन राजनीतिक पार्टियों से संबंधित लोग अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हरप्रीत सिंह, गोरा सिंह, सेमुयल, संतोख सिंह, बूटा सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलकार सिंह, कुलविंदर सिंह आदि को भाजपा में सिरोपा डालकर सम्मानित करने के अवसर पर प्रकट किए।  इस अवसर पर पूर्व एस.पी. तथा जिला महामंत्री मुख्तयार सिंह, जतिंदर चड्ढा, हेमंत सूद आदि उपस्थित थे। डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि 2027 में पंजाब में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी। क्योंकि पंजाब में आज जो समय-समय की राजनीतिक पार्टियों की सरकार बनी है, उन्होंने लोगों से किए वायदे पूरे नहीं किए तथा लोगों की वोटों का प्रयोग करके सत्ता का सुख भोगा है। तथा लोगों की समस्याओं व मुश्किलों के हल के लिए कोई कार्य नहीं किया। डॉ सीमान्त ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सख्त मेहनत करके पंजाब में अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़कर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के गरीब, पिछड़े, व्यापारी, किसानों व आम लोगों के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों को मिलना यकीनी बनाना होगा। ताकि आम लोगों को पता चल सके कि केंद्र सरकार आम जनता के बेहतरी के लिए गंभीर है और लोग इन स्कीमों से प्रभावित होकर भाजपा के साथ जुड़ेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीब महिलाओं के लिए उज्जवला स्कीम के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर, कच्चे मकानों को पक्का बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता, किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत आर्थिक सहायता देना, बेरोजगार नौजवानों को अपने कामकाज शुरू करने के लिए बिना गारंटी कर्जे मुहैया करवाना, नौजवान महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए सैल्फ हैल्प ग्रुप बनाकर उन्हें कामकाज शुरू करने का अवसर देना, गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना के तहत गेहूं देना, 70 वर्ष से अथिक सभी लोगों का पांच लाख रुपए का आयूषमान योजना के तहत मेडिकल सहूलियत मुहैया करवाना आदि योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लाभपात्रियों को मिला रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की स्कीमों का लाभ राज्य की मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके चलते पंजाब के लोग केन्द्र की स्कीमों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आम जनता को भाजपा की केन्द्र सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करके अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ना होगा।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

देर आए दुरुस्त आए ! राहगीरों ने ली सुख की सांस !!

मोगा, 2 दिसंबर (अशोक मौर्य) :  मोगा नगर निगम के अंतर्गत गुजरते नैशनल हाइवे एन.एच.-95 के पुलों के साथ लगती खस्ता हालत सर्विस रोड की समस्या से राहगीरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा के प्रयासों से नैशनल हाइवे के पुलों के साथ लगती सर्विस रोड आखिरकार सोमवार को बनना शुरू हो गई। विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते कहा कि उनकी ओर से प्रोजेक्ट डायरेक्टर, नैशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया, लुधियाना को पत्र द्वारा अवगत करवाया गया था कि नगर निगम मोगा की सीमा अंतर्गत गुजरते नैशनल हाइवे एन.एच.-95 लुधियाना-फिरोजपुर रोड व फोकल प्वाइंट से दुन्नेके तक नेशनल हाइवे पर बनाए गए पुलों के साथ-साथ जो सर्विस रोड है, की हालत बहुत ही ज्यादा खस्ता है तथा जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। जिस कारण यहां अनेकों बार हादसे हो भी चुके हैं व अगर समय रहते इसे दरुस्त न किया गया, तो भविष्य में भी अनेक सड़क हादसे होंगे। जिसके चलते किसी भी समय एक्सीडेंट के कारण बड़ा जानी व माली नुकसान हो सकता है। इसके अलावा सर्दियों का मौसम होने कारण आगामी धुंधों वाले दिनों में इन गड्ढों वाली सर्विस रोड पर खतरा और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि नैशनल हाइवे एन.एच.-95 लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर जो स्ट्रीट लाइटें व हाई मास्ट आपके विभाग द्वारा लगाए गए हैं, वह काफी देर से बंद पड़े है। इसलिए पत्र द्वारा अपील की गई थी कि तुरंत ही नैशनल हाइवे एन.एच.-95 लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर फोकल प्वाइंट से दुन्नेके तक नैशनल हाइवे पर बनाए गए पुलों के साथ-साथ दोनों तरफ जो सर्विस रोड है, पर पड़े गड्ढों को पहल के आधार पर भरा जाए तथा इस सड़क को ठीक किया जाए तथा बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट प्वाइंट, हाई मास्ट व बलिंकर को पहल के आधार पर ठीक करवाया जाए। विधायक डॉ. अमनदीप ने बताया कि प्रोजेक्ट डायरेक्टर नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हरकत में आते हुए आज मोगा के कोटकपूरा बाईपास पर नैशनल हाईवे के साथ लगते लिंक रोड को बनाना व गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही विधायक ने कहा कि नैशनल हाईवे एन.एच-9 के साथ लगती सर्विस रोड की सड़कों में किसी प्रकार की घपलेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार व उनका मुख्य लक्ष्य विकास कार्यों को करवाकर लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करवाना है।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

पुलिस द्वारा चोरी/ लापता हुए 60 मोबाइल फोन बरामद ! SSP ने किया ……..

मोगा 2 दिसंबर (मुनीश जिन्दल)एसएसपी मोगा, आईपीएस अधिकारी अजय गांधी की योग्य अगुवाई में समाज के शरारती व्यक्तियों के खिलाफ चलाई मुहिम में जिला पुलिस को उस समय सफलता हाथ लगी, जब जिला पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोगा जिले में पिछले दो महीनों में चोरी/ लापता हुए 60 मोबाइल फोन बरामद किए। आपको बतादें कि फोन के असल मालिकों द्वारा इन चोरी/ लापता हुए फोन की जानकारी सरकार के CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन अपलोड किए गए थे। इन आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए मोगा पुलिस की ओर से अक्टूबर व नवंबर, 2 महीनों में चोरी/ लापता हुए 60 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यहाँ ये भी जिक्रयोग्य है कि पुलिस द्वारा इन मोबाइल फोन को राज्य के अलग-अलग जिलों व पंजाब के बाहर, अन्य राज्यों से भी वापिस लाया गया है। सोमवार को मोगा पुलिस द्वारा इन चोरी/ लापता हुए मोबाइल फोन को उनके असल मालिकों को एसएसपी कार्यालय में बुलाकर उन्हें उनके मोबाइल फोन वापस किए गए। इस मौके पर SPH गुरशरणजीत सिंह व अन्य स्टाफ भी मौजूद था।  इस चित्र में भी एसएसपी अजय गांधी एक अन्य व्यक्ति को उसका चोरी/ गुम हुआ मोबाइल फोन सौंप रहे हैं। (छाया: सोनू जैसवाल) एसएसपी अजय गांधी एक अन्य मोबाइल मालिक को उसका चोरी/ गुम हुआ मोबाइल फोन सौंपते हुए। (छाया: सोनू जैसवाल) IPS AJAY GANDHI SSP MOGA इस मौके पर एसएसपी अजय गांधी ने आम जनता को अपील की कि किसी भी व्यक्ति से पुराना मोबाइल फोन खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करें व किसी शक्की या अनजान व्यक्ति के पास अगर कागजात के बिना मोबाइल फोन है, तो उसकी खरीद न करें। इसके इलावा अगर कहीं भी आपको लावारिस फोन मिलता है, तो उस मोबाइल फोन को उसके असल मलिक या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जमा करवाएं ताकि भविष्य में आपको किसी भी किस्म की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपने मोबाइल फोन के उपयोग में लाए जा रहे हैं फोन में मौजूद जरूरी डाटा की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी लॉक लगा कर रखने, किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी शेयर ना करने की सलाह दी। इसके इलावा उन्होंने उपस्थिति से सरकार के CEIR पोर्टल संबंधी अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने की अपील की। ताकि किसी भी व्यक्ति को उसका गुम हुआ फोन मिलने में आसानी हो सके। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

अनियंत्रित ट्रैफिक, बुजुर्गों के लिए बना मुसीबत ! सीनियर सिटीजन हुए एकजुट !!

मोगा 1 दिसंबर (मुनीश जिन्दल)   ‘शहर में दिन प्रतिदिन बढ़ रहा अनियंत्रित ट्रैफिक, बुजुर्गों के लिए एक विकराल समस्या बन रहा है। जिसके चलते प्रशासन को चाहिए कि वो शहर में गाड़ियों की गति सीमा पर कंट्रोल करने संबंधी उचित कार्यवाही करे’। उक्त शब्दों का प्रगटावा सीनियर सिटीजन कौंसिल मोगा की जनरल बॉडी की हुई मीटिंग के दौरान संस्था के प्रधान सरदारी लाल कामरा ने किया। स्थानीय रेड क्रॉस डे केयर सैंटर में, सीनियर सिटीजन कौंसिल मोगा के प्रधान सरदारी लाल कामरा की प्रधानगी में संपन्न हुई इस बैठक में बुजुर्गों से संबंधित मामलों पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया।  मीटिंग की कार्यवाही विजय कुमार ने आरंभ करते हुए उपस्थित सदस्यों से उनके सुझाव मांगे। जिस पर साबका डी.पी.आर.ओ. ज्ञान सिंह ने शहर में बढ़ रही ट्रैफिक समस्या का मुद्दा, दलजीत सिंह भुल्लर ने जिला हेडक्वार्टर पर सीनियर सिटीजन होम बनाने की मांग जबकि अवतार सिंह ने विदेशी बैंकों की और से ईमेल के माध्यम से भेजे गए जीवन प्रमाण पत्रों को मान्यता न देने का मामला उठाया गया। जिस पर सरदारी लाल कामरा ने कहा कि दिन-ब-दिन बढ़ रहा ट्रैफिक बुजुर्गों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। जिसके चलते पंजाब सरकार व जिला प्रशासन को शहर में ट्रैफिक को सुचारू रूप से कंट्रोल करते हुए गाड़ियों की स्पीड को नियंत्रित करना चाहिए व जहाँ भी नो पार्किंग जोन हैं, वहां पार्किंग बनानी चाहिए। इसके इलावा अनेक सदस्यों का तर्क था कि अधिकतर बच्चों के विदेशों में जाने से बुजुर्ग मां-बाप यहां अकेले रह जाते हैं। जिसके चलते जिला हेडक्वार्टर पर सीनियर सिटीजन होम या बुजुर्ग संभाल केंद्र बनने चाहिएं। संस्था ने इस संबंधी राज्य सरकार को पत्र लिखकर पंजाब सरकार का ध्यान इस और केंद्रित करने की बात कही। इस बैठक में ये भी बात सामने आई कि विदेशी बैंक उन्हें ईमेल के माध्यम से भेजे जा रहे हैं जीवन प्रमाण पत्र को मान्यता नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते वहां गए बजुर्गों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए उन्होंने मांग की कि भारत सरकार व रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया को चाहिए कि वो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसके निवारण की और उचित कदम उठाएं।  इसके साथ ही अपने सम्बोधन में संस्था के प्रधान कामरा ने बुजुर्गों को भलाई स्कीमों प्रति जागरूक होने की अपील की। ताकि सदस्य समय समय पर केंद्र व राज्य सरकार की और से बजुर्ग भलाई स्कीमों का उचित लाभ ले सकें। इसके साथ ही उन्होंने अपने साथियों से, खासकर जिन्हें सरकारी डॉक्टर खर्च नहीं मिलता, को सरकार की और से बुजुर्गों के लिए डॉक्टरी इलाज के लिए दी जा रही सहूलियत का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की बुढ़ापा पेंशन जो की जुलाई 2021 में ₹ 1500 प्रति महीना थी, उसमें बढ़ी महंगाई के हिसाब से बढ़ोतरी नहीं की गई है। जिसके चलते सदस्यों ने मांग की कि इस पैंशन को बढ़ाकर ₹ 3500 प्रति महीना किया जाना चाहिए। इसके साथ ही बैठक में ये भी बात सामने आई की मौजुदा समय में पंजाब सरकार की और से 58 साल से ज्यादा उम्र की औरतों व 65 साल की उम्र से अधिक वाले जरूरतमंद पुरुषों को पेंशन दी जाती है। जिसके चलते संस्था के औहदेदारों ने सरकार से मांग की कि इसमें पुरुषों की उम्र सीमा घटाकर 60 साल की जाए। कामरा ने ये भी बताया कि पिछले दिनों राज्य के संगरूर जिले में फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन संस्थाओं पंजाब की एकत्रता हुई थी। जिसमें मोगा संस्था की और से उनकी अगुवाई में चार सदस्य शामिल हुए थे। जिन्होंने संगरूर में उपस्थिति को मोगा कौंसिल की और से सीनियर सिटीजन की भलाई संबंधी उठाए जा रहे कदमों संबंधी जागरूक करवाया था। बैठक के अंत में संस्था में शामिल हुए नए सदस्य अवतार सिंह को सम्मानित किया गया। इस बैठक में गुरचरण सिंह सुप्रिटेंडेंट, जसवीर सिंह, अमर सिंह विरदी, लालचंद अरोड़ा, जोगिंदर सिंह संघा, सुखदेव सिंह जस्सल, जोगिन्दर सिंह लोहाम,  प्रेम कुमार, विजय कुमार सूद, सुरेश कुमार, नाहर सिंह, अजय कुमार मित्तल व जगदीप सिंह आदि मेंबर शामिल थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

जब पिता पुत्री संबंध देख, रो पड़ी सभी आंखें !!

मोगा 1 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) “घर में बेटी का जनम होता है, तो पिता की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है। और फिर वही बच्ची धीरे धीरे अपने बाप की गोद में लोरियां लेती हुई, इतनी बड़ी हो जाती है कि एक दिन उसका पराए घर जाने का समय आ जाता है। विवाह वाले दिन, सबको रुलाने वाला, पिता पुत्री का बिछौड़ा” जी हां, यही विषय था डी.एन. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक दिवस समागम में विद्यार्थियों द्वारा दिखाए गए एक नाटक का। जिसने समूची उपस्थिति को रुला दिया।  इस तस्वीर में, विवाह के समय, पिता-पुत्री विलाप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। (छाया: सोनू)  पिता पुत्री संबंधों पर दर्शाये गए नाटक की एक अन्य झलक का दृश्य। (छाया : सोनू जैसवाल) इस प्रभावशाली नाटक में विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से पिता पुत्री संबंधों को बाखूबी दर्शाया कि किस प्रकार जब एक बच्ची, एक घर में जनम लेती है, तो बाप की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता। और जैसे जैसे समय का पहिया आगे बढ़ता है, वो बच्ची भी बड़ी होती है। और धीरे धीरे वो बच्ची अपने बाप की गोद में लोरियां सुनते सुनते, गोद से उतरकर जमीन पर अपने पांवों पर चलने लगती है। फिर पहले स्कूल की पढ़ाई, फिर कालेज की पढ़ाई और अंत में यूनिवर्सिटी की पढ़ाई करते करते एक दिन वो इतनी बड़ी हो जाती है कि उसका पराए घर जाने का समय आ जाता है। फिर आता है उसके विवाह का दिन। और कहीं से एक नौजवान आकर उनकी लाड़ली पुत्री का हाथ थाम कर एक बाप के घर की रौनक को अपने साथ ले जाता है। और एक पिता की पुत्री को पिता से दूर कर देता है। फिर वही बच्ची जब कभी एक पुलिस अधिकारी के रूप में, और कभी एक पायलट के रूप में तरक्की करती है, तो पिता की ख़ुशी का फिर से कोई ठिकाना नहीं रहता है। जी हां पिता पुत्री संबंधों को दर्शाता, यही विषय था, स्कूल विद्यार्थियों द्वारा मंचन किए गए नाटक का। जिसे देख खचा खच भरे समारोह स्थल में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जो अपने रोने पर काबू पा सका हो। सभी आँखें रो रही थी। और फिर जैसे ही पर्दा गिरा और हाल की लाइटें जगी, तो लोगों ने अपने दाएं बाएं देखते हुए चोरी चोरी अपनी अपनी आँखें पोंछी और यकायक हाल तालियों की आवाज सो गूँज उठा। और वो तालियों की गूँज ही इस बात की गवाह थी कि उपस्थिति को नाटक कितना पसंद आया और बेशक तालियों की गड़गड़ाहट ही एक कलाकार के लिए सुख का क्षण होता है, कि उसकी प्रस्तुति को, उसकी कला को, उनके नाटक के विषय को, लोगों ने कितना पसंद किया है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

दिसंबर महीना चढ़ते ही, कनाडा से, पंजाबियों के लिए आई बुरी खबर !!

मोगा 1 दिसंबर (मुनीश जिन्दल)  दिसंबर का महीना चढ़ते ही कनाडा से विदेशियों के लिए, खासकर भारतीयों के लिए, खासकर पंजाबियों के लिए एक बुरी खबर आई है। 1 दिसंबर, यानी कि आज से कनाडा जाने वाले विजिटर, वर्कर्स व विद्यार्थियों की और से किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के आवेदनों के लिए उनकी आवेदन व प्रोसेसिंग फीस में बढ़ोतरी की गई है। इसका सबसे बड़ा असर पंजाब के उन लोगों पर पड़ेगा जो कनाडा में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं या कहीं काम कर रहे हैं।  कनाडा के डिपार्टमेंट ऑफ़ इमीग्रेशन रिफ्यूजी व सिटीजनशिप (IRCC) ने अस्थायी (Temporary) निवासियों की और से किए जाने वाले अनेक आवेदनों की फीसों में बढ़ोतरी की है। इसमें अस्थाई निवासी स्थिति के आवेदनों की बहाली (विजिटर, काम काजों व  विद्यार्थियों के लिए), कनाडा  वापस जाने के लिए आधिकारिक आवेदन, आधिकारिक तौर पर दोबारा बसने के लिए आवेदन व अस्थाई निवासी परमिट (TRP) आवेदन शामिल हैं। और इन सबके आवेदनों व उनकी प्रेसेसिंग फीसों मैं बढ़ौतरी से पंजाब के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले हैं।  पंजाबी नौजवान होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित  हालांकि अभी तक कनाडा के आई.आर.सी.सी. (IRCC) विभाग ने इन नई फीस को अपने पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है। लेकिन ये जरूर कहा गया है कि नई फीसें 1 दिसंबर, यानी कि आज से बढ़ा दी जाएगी। कनाडा इमीग्रेशन माहिरों का कहना है कि कनाडा रोजाना ऐसे कदम उठा रहा है, जिसका सबसे ज्यादा असर भारतीयों, खासकर पंजाब के नौजवानों पर पड़ रहा है। वैसे भी सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में कनाडा में कुल 3 लाख 19 हजार 130 भारतीय विद्यार्थी पढ़ रहे थे। दूसरी तरफ सरकारी आंकड़े यह भी बताते हैं कि वर्ष 2023 में कनाडा सरकार की और से कुल 8 लाख 7750 अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों को स्टडी वीजा दिया गया था। अब आप ऊपर दिए गए आंकड़ों से खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि  कनाडा सरकार की और से वर्ष 2023 में जारी किए गए कुल 8 लाख 7750 अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी वीजा में से अकेले भारत के 3 लाख 19 हजार 130 विद्यार्थी थे। और अगर हम बात भारत के ही विद्यार्थियों की करें, तो इसमें सबसे अधिक संख्या पंजाब के विद्यार्थियों की थी।  कनाडा जाने के चाहवान पंजाबी लोग झेलेंगे दोहरी मार  आपको बतादें कि कनाडा जाकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का एक वर्ष का खर्चा 25 से 30 लाख के बीच में आ जाता है। लेकिन कनाडा इम्मीग्रेशन माहिरों के अनुसार कनाडा सरकार की और से विभिन्न आवेदनों की फीसों व उनकी प्रोसेसिंग फीसों में की गई बढ़ौतरी का सीधे असर बड़ी संख्या में पंजाब से जाने वाले विद्यार्थियों व वर्क परमिट पर कनाडा रह रहे लोगों पर पड़ेगा। अब पंजाबियों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। क्यूंकि एक तो इस वक्त कनाडा में महंगाई अपनी चरम सीमा पर है, और अब ऊपर से विभिन प्रकार के आवेदनों की फीसों व उनकी प्रेसेसिंग फीसों में बढ़ौतरी से भारतियों, खासकर पंजाबियों का महंगाई की दोहरी मार झेलना निश्चित है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!