logo

mogatodaynews

administrator

गांव निधावाला में बाबा जी की याद में कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित ! विधायक अमनदीप ने की शिरकत !!

मोगा, 15 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) :  मोगा जिले के गांव निधावाला में समूह एन.आर.आई, ग्राम पंचायत व नगर निवासियों के सहयोग से बाबा रोडा दास जी व बाबा रौला दास जी की याद में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन विधानसभा हल्का मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने रीबन काट कर किया। जिसके उपरांत उन्होंने खिलाडिय़ों से जान पहचान कर कबड्डी टूर्नामेंट शुरू करवाया। इस मौके पर अपने सम्बोधन में विधायक डा. अमनदीप कौर ने खिलाडिय़ों को कोई भी खेल खेलते समय खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने खिलाडियों सहित वहां उपस्थिति से नशों जैसी कुरीतियों से कोसों दूर रहने की अपील की। उन्होंने खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई करते टूर्नामेंट कमेटी व ग्राम पंचायत को कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन करके नौजवान पीढ़ी को खेलों की तरफ जोडऩे व उत्साहित करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ग्राम पंचायत व टूर्नामेंट कमेटी द्वारा विधायक डा. अमनदीप को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कबड्डी टूर्नामेंट में विभिन्न गांवों की टीमों ने भाग लेकर कबड्डी में बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर एन.आर.आई, ग्राम पंचायत निधावाला के अलावा नगर निवासी तथा आम आदमी पार्टी के वालंटियर उपस्थित थे। 

सलहीना व कोट भाइया गांव के अनेकों अकाली आम आदमी पार्टी में शामिल !!

मोगा, 14 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) :  मोगा जिले के गांव सलहीना व गांव कोट भाइया वाला की नई चुनी गई पंचायतों के सरपंच अजय सिंह, सरपंच हरजिंदर कौर आयोजित समारोह में अकाली दल को अलविदा कहकर भारी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।  जिनको विधानसभा हल्का मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, पार्टी के जिला सचिव प्यारा सिंह बधनी व समूह पंचायत सदस्यों ने आम आदमी पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित करते पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर विधायक अमनदीप ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर आज हर पार्टी के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को उनका बनता मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर किसी के ध्यान में कोई समस्या आती है, तो वे फ़ौरन उनके ध्यान में लाएं, ताकि उस समस्या का पहल के आधार पर समाधान हो सके। इस मौके पर समूह पंचायत मैंबर व आम आदमी पार्टी के वालंटियर मौजूद थे। 

गाडी में कहां सुराख बनाकर करते थे अफीम की तस्करी ? सुनकर रह जाओगे दंग !!

मोगा 14 दिसंबर (अशोक मौर्या)  भले ही विभिन राज्यों की सरकारें, नशों की रोकथाम के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं, लेकिन फिर भी दूसरे राज्यों से अफीम सहित अन्य नशीले पदार्थों का आना लगातार जारी है। ताजा मामले में एंटी नारकोटिक ड्रग सैल के इंचार्ज प्रताप सिंह ने एक गुप्त सूचना के आधार पर जिला मोगा के ही दो युवकों को काबू कर उनके पास से 8 किलो ग्राम अफीम बरामद की है। ये अफीम तस्कर अपनी स्विफ्ट गाडी में कैविटी बनाकर इस तस्करी को अंजाम देते थे। हालाँकि ये लोग आसाम से तो पंजाब के जिला मोगा तक अफीम लाने में कामयाब हो गए, लेकिन मोगा पुलिस के आगे इनकी पेश नहीं चली। व पुलिस ने इनकी गाडी की कैविटी से 8 किलोग्राम अफीम सहित इन्हें रंगे हाथों काबू कर लिया। एसएससी मोगा आईपीएस अजय गांधी ने इस संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर एसएसपी के साथ SPH गुरशरणजीत सिंह, DSP D लवदीप सिंह, DSP निहाल सिंह वाला अनवर अली, थाना बधनी कलां के प्रभारी गुरमेल सिंह, एंटी नारकोटिक ड्रग सैल के इंचार्ज परताप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी मौजूद थी। गाड़ी में कहां कैविटी बनाकर ये लोग अफीम की तस्करी करते थे, ये सुनाते हैं आपको एसएसपी मोगा आईपीएस अधिकारी अजय गाँधी की जुबानी :  IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA

गुरु नानक सैनिटरी स्टोर चोरी मामला ! पुलिस ने सुलझाया ! 3 काबू !!

मोगा 14 दिसंबर (मुनीश जिन्दल)  जिला मोगा के कस्बा बधनी कलां की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए जहां लोहारा चौक स्थित गुरु नानक सैनिटरी स्टोर में पिछले महीने हुई चोरी की वारदात को सुलझा लिया है, वहीं अन्य चोरी की वारदातों से भी पर्दा उठा है। पुलिस द्वारा इस संबंधी तीन लोगों को काबू कर उनके पास से बड़ी मात्रा में चोरी किया गया सेनेटरी का सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा काबू किए गए यह तीन लोग कौन हैं ? चोरी के कौन-कौन से मामले उनकी गिरफ्तारी से सुलझे हैं ? क्या है इनका पिछोकड़ ? क्या-क्या इनसे बरामद किया गया है ? हमारे इन सभी सवालों के जवाब जिला पुलिस प्रमुख आईपीएस अजय गांधी ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों से सांझा किए। इस मौके पर एसएसपी के साथ SPH गुरशरणजीत सिंह, DSP D लवदीप सिंह, DSP निहाल सिंह वाला अनवर अली, थाना बधनी कलां के प्रभारी गुरमेल सिंह, एंटी नारकोटिक ड्रग सैल के इंचार्ज परताप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी मौजूद थी। क्या जानकारी दी आईपीएस अजय गांधी ने, इसके लिए आपको ले चलते हैं सीधा उनके पास :  IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA

पुलिस की सूझबूझ से टली, वारदात की बड़ी घटना !! हथियारों सहित एक काबू !!

मोगा 14 दिसंबर (मुनीश जिन्दल)  एसएसपी मोगा अजय गाँधी के निर्देशन में मुस्तैदी से काम करते हुए सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज दलजीत सिंह बराड़ व उनकी टीम ने अपने नैटवर्क के माध्यम से जिला मोगा में उस समय एक बड़ी वारदात की घटना को नाकाम कर दिया जब पुलिस ने समय रहते एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से अवैध हथियार बरामद किए।  आखिरकार कौन है, पुलिस द्वारा काबू किया गया यह व्यक्ति ? कौन-कौन हैं इसके साथी ? क्या है इसका पिछोकड़ ? क्या-क्या इससे बरामद किया गया है ? किस व्यक्ति को देनी थी इसने डिलीवरी ? कहां इन्होने घटना को देना था अंजाम ? हमारे इन सभी सवालों के जवाब एसएसपी मोगा आईपीएस अधिकारी अजय गांधी ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को दिए। इस मौके पर एसएसपी के साथ SPH गुरशरणजीत सिंह, DSP D लवदीप सिंह, DSP निहाल सिंह वाला अनवर अली, थाना बधनी कलां के प्रभारी गुरमेल सिंह, एंटी नारकोटिक ड्रग सैल के इंचार्ज परताप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी मौजूद थी। क्या बताया आईपीएस अधिकारी अजय गाँधी ने, आप भी सुनलें :  IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA

इस्कॉन टैम्पल के लिए 26 दिसंबर को होगी बस रवाना ! श्रद्धालुओं में भारी उत्साह !!

मोगा 14 दिसंबर (मुनीश जिन्दल)  ”यंगर सोशल एंड वेलफेयर क्लब’ रजिस्टर्ड मोगा की ओर से तीरथ स्थलों को भेजी जाने वाली बस श्रृंखला के तहत मथुरा वृंदावन के लिए आठवीं बस यात्रा 26 दिसंबर दिन वीरवार को रवाना होगी’। यह जानकारी संस्था के चेयरमैन सौरव शर्मा ने संस्था के पद्दाधिरियों के साथ हुई बैठक के बाद मीडिया से सांझा की। इस बैठक में सौरव शर्मा के अतिरिक्त प्रधान चाहत मित्तल, उप प्रधान अभय मित्तल, सचिव ऋषि सूद, खजांची जतिन बंसल, उप सचिव हिमांशु गर्ग, सलाहकार कशिश बंसल, कार्यकारिणी सदस्य सचिन जैन व सोहनलाल, सोशल मीडिया इंचार्ज विशु वर्मा, उप सोशल मीडिया इंचार्ज तरुण शर्मा आदि शामिल थे।  संस्था के चेयरमैन सौरव शर्मा ने बताया कि 26 दिसंबर से शुरू होकर 30 दिसंबर की सुबह सम्पूर्ण होने वाली इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मथुरा व वृंदावन के विभिन्न दार्शनिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। जिनमें श्री बांके बिहारी मंदिर, माता वैष्णो मंदिर, निधिवन, यमुना विहार, प्रेम मंदिर, इस्कॉन टैम्पल, नन्दगांव, बरसाना, गोवर्धन पर्वत परिक्रमा, कृष्ण जन्मस्थली (जेल) भी शामिल है। सौरव ने बताया कि इस यात्रा पर जाने के लिए मात्र ₹ 3500 किराया रखा गया है। जिसमें यात्रियों के रहने व खाने पीने की सुविधा संस्था की और से की जाएगी। श्रद्धालुओं को लग्जरी बस में ले जाया जाएगा, जिसकी कि सीट आगे पीछे होने वाली आराम दय होगी। ताकि रात की यात्रा के दौरान श्रद्धालु अपनी नींद पूरी कर सकें। इसके अलावा जिस धर्मशाला में रुकने का इंतजाम किया गया है, उसके कमरे भी लग्जरी हैं ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सौरव ने बताया कि 26 दिसंबर, वीरवार शाम 4:00 बजे, ये बस गीता भवन मंदिर के सामने से रवाना होगी व सोमवार सुबह 7:00 बजे विभिन धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाकर वापिस मोगा पहुंच जाएगी। 

रात 1 बजे, जब DSP ने PCR नाकों पर दी दबिश ! फिर जो हुआ ? देखो लाईव !!

14 दिसंबर, मोगा (मुनीश जिन्दल)  समय: रात 1 बजे, स्थान: जोगिन्दर सिंह चौक, जिला पुलिस प्रमुख IPS अजय गांधी के निर्देश पर ‘नाईट पॉलिसी’ के तहत DSP हैड क्वार्टर जोरा सिंह वहां लगे PCR के नाके पर अचानक दबिश दे देते हैं। बस फिर क्या था, एकाएक वहां का माहौल बदल जाता है। और आपको यहां बतादें कि DSP हैड क्वार्टर जोरा सिंह द्वारा ये दबिश मात्र एक पीसीआर नाके पर नहीं दी जाती, अपितु समूचे जिले में पड़ते पीसीआर के कुल 33 पॉइंट्स पर DSP जोरा सिंह की और से ये दबिश दी जाती है। और फिर वो ऐसा काम कर देते हैं, जो आपके और हमारे जहन में, था ही नहीं।  इसी बीच DSP हैड क्वार्टर जोरा सिंह ने जहां अपने मुलाजिमों को ब्रीफ किया, वहीं उन्होंने इलाकावासियों के नाम भी एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। अब क्या ख़ास हलचल हुई नाके पर DSP साहिब के पहुंचने पर व आपके लिए DSP हैड क्वार्टर ज़ोरा सिंह का, क्या संदेश है, आइए आप भी देख लें व सुनलें : SPOT, LIVE SHOTS, WHEN DSP, HEAD QUARTERS, RACHED AT A NAKA PPS JORA SINGH KAGRA, DSP, HEAD QUARTERS, MOGA

लाइव वीडियो ! 8 आवारा कुत्तों ने बजुर्ग को 25 जगह पर नोचा !!

14 दिसंबर, जालंधर/ मोगा (गौरव सिद्धू) पहले आप जरा इस रूह कंपाने वाली लाइव वीडियो पर एक नजर डाल लें :  दिन : शनिवार, समय : सुबह 8 बजे, एक महिला गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर अकेली घर लौट रही थी। इस 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के जहन में भी नहीं था, इसके साथ आगे क्या घटने वाला है। अचानक कहीं से एक एक करके 8 आवारा कुत्ते (स्ट्रीट डॉग्स) उसे चारों तरफ से घेर कर हमला बोल देते हैं। आपने अपनी स्क्रीन पर साफ़ देखा कि किस प्रकार महिला कुत्तों का सामना करते-करते सड़क पर भी गिर जाती है। लेकिन फिर वो अपनी चुन्नी को हथियार बनाकर उन कुत्तों का डटकर सामना करती है। लेकिन एकाएक कुत्तों का झुण्ड उक्त महिला पर दोबारा हावी हो जाता है। और उसे पुनः सड़क पर गिराने में कामयाब हो जाते हैं। जिसके बाद कुत्ते महिला को घसीट कर एक और ले जाते हैं। इसी बीच जहां कुत्ते, बुजुर्ग के शरीर पर 25 से ज्यादा स्थानों पर काट लेते हैं, वहीं महिला के जमीन पर गिरने से भी उसके सिर में चोट लग गई। जिसके बाद अचानक से अपनी छत्तों पर धूप का आनंद ले रहे इलाकावासियों की निगाह इस खौफनाक मंजर पर पड़ती है, व वे लोग कड़ी मुशक़्क़त के बाद कुत्तों को वहां से भगाते हैं। जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा खून से लथपथ बुजुर्ग को घर पहुंचाया गया। और जब महिला को स्थानीय एक निजी अस्पताल ले जाया गया, तो मामला डॉग बाइट का होने के चलते, उसे सिविल अस्पताल ले जाने को कहा गया। फिलहाल ये मामला पंजाब के जालंधर शहर का है। जालंधर के सतगुरु कबीर चौक के पास स्थित दूरदर्शन एनक्लेव फेज-2 के पास ये घटना घटी है। लेकिन ये आलम मात्र जालंधर तक सीमित नहीं है। पंजाब के अनेकों जिलों में ऐसी खौफनाक घटनाएं घटित हो चुकी हैं और नगर निगमों व नगर काउंसिल की लापरवाही के चलते घट भी रहीं हैं। अगर हम बात अकेले जिला मोगा की भी करें, तो मोगा में भी अनेक स्थानों पर कुत्तों का आतंक साफ़ देखा जा सकता है। जिसके चलते अकेले व्यक्ति का उन इलाकों से गुजरना, मौत को दावत देने से कम नहीं है। ये कोई पहला मामला नहीं है, कि जब आवारा कुत्तों ने किसी को बुरी तरह से नोचा हो। अनेकों लोग तो इन कुत्तों के काटने से या तो पागल हो चुके हैं या अपनी जान भी गंवा चुके हैं।  अब कुत्तों का आतंक आपके सामने है, लेकिन अब बारी संबंधित जिलों के नगर निगम या नगर काउंसिल की है, कि वो इंसानी जीवन की कीमत समझते हुए कब अपनी ड्यूटी तनदेही से निभाते हुए आम लोगों को इन आवारा कुत्तों के कहर से मुक्ति दिलाएंगे। 

गांव साफूवाला के खेल प्रेमियों द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन !!

मोगा, 13 दिसंबर (अशोक मौर्या)  मोगा हलके के गांव साफूवाला में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधानसभा हल्का मोगा की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने रीबन काटकर व खिलाडिय़ों से जान पहचान करके किया। इस मौके पर सरपंच जगजीत सिंह, गांव सोसन के सरपंच गुरवंत सिंह, डा. लखवीर सिंह, केवल सिंह, सुखजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हर्शप्रीत सिंह, चंद सिंह उपस्थित थे। इस टूर्नामेंट के दौरान विधायक डा. अमनदीप ने खिलाडिय़ों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि नौजवानों का खेलों की ओर रुझान देखकर बड़ी खुशी होती है। उन्होंने नौजवानों को खेलों में हिस्सा लेने को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों से हमारा शरीर तंदरुस्त रहता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की मान सरकार द्वारा भी खेलों में हिस्सा लेने के लिए नौजवानों की समय-समय पर खेल वतन पंजाब की खेलों का आयोजन जारी रहता है। इस टूर्नामेंट दौरान विभिन्न गांवों से क्रिकेट की टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर इस टूर्नामेंट के आयोजकों द्वारा विधायक को स्मृति चिन्ह, दोशाला व सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। 

पश्चिमी पंजाब की मशहूर शायरा नौशीन हुसैन नोशी की पुस्तक का हुआ लोकार्पण !!

मोगा 13 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) सृजना ऐंवम संवाद साहित्य सभा (रजि.) बरनाला एवं सृजना ऐंवम संवाद साहित्य सभा (रजि.) की मोगा इकाई के प्रयासों से पश्चिमी पंजाब की मशहूर शायरा नौशीन हुसैन नोशी की पुस्तक ‘अखिया सी ना, लोक नहीं चंगे’ का लोकार्पण किया गया। स्थानीय शहीदी पार्क में हुए इस साधारण लेकिन प्रभावशाली समागम के दौरान सृजना ऐंवम संवाद साहित्य सभा के सदस्यों सहित वहां उपस्थिति की और से जमकर पुस्तक की खरीददारी कर शायरा नौशीन हुसैन नोशी की हौसला अफजाई की गई। DR. SARABJEET KAUR BRAR सृजना ऐंवम संवाद साहित्य सभा (रजि.) मोगा की प्रधान डॉक्टर सरबजीत कौर बराड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर संस्था की बरनाला इकाई के प्रधान अंजना मैनन, उप प्रधान मनदीप भदौड़, जसप्रीत बब्बू, रूपिंदर कौर सिद्धू, हुसनप्रीत कौर, मनजोत कौर व सिमरप्रीत कौर जब्कि संस्था की मोगा इकाई के प्रधान डॉक्टर सरबजीत कौर बराड़, सचिव गुरबिंदर कौर गिल, कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य व विशेष सलाहकार रूपिंदर कौर, हरप्रीत सिंह, कैप्टन जसवंत सिंह, सोनी मोगा, डाक्टर हरनेक रोड्डे, नरेंद्र जीत कौर, अमनदीप कौर डगरू, गुरमेल सिंह बोडे, अमिता कुमारी मेहन, कृष्ण प्रताप मेहन व परमिंदर कौर हाजिर थे। इस मौके पर अंजना मैनन, मनदीप कौर भदौड़ ने पुस्तक में से रचनाएं पेश कर उपस्थिति की वाहवाही लूटी। जबकि गुरमेल सिंह बोडे, बलदेव सिंह सड़कनामा व डॉक्टर सुरजीत सिंह बराड़ ने किताब के ऊपर अपने विचार पेश करते हुए किताब की सराहना की तथा बताया कि ये पहला मौका है जब पूर्वी पंजाब में पश्चिमी पंजाब के किसी शायरा की पुस्तक का लोकार्पण किया गया है। जो कि संस्था की एक बेहतरीन पहल कदमी है। जिसके लिए सृजना ऐंवम संवाद साहित्य सभा बधाई की पात्र है। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिमी पंजाब की मशहूर शायरा नौशीन हुसैन नोशी को उनकी पुस्तक के लोकार्पण की बधाई भी दी। उन्होंने आस जताई कि इस तरह के प्रयास आगामी भविष्य में भी होते रहेंगे, ताकि पूर्वी व पश्चिमी पंजाब का यह भाईचारा इसी तरह मजबूत बना रहे।
error: Content is protected !!