logo

mogatodaynews

administrator

अफीम बेचने से पहले ही उठा लिए पुलिस ने ! जानो, फिर क्या हुआ ??

मोगा 3 फरवरी (मुनीश जिन्दल) बाहरी जिलों के दो नौजवानों को सीआईए स्टाफ मैहना की पुलिस ने उस वक्त काबू कर लिया, जब वे किसी को अफीम बेचने की फिराक में थे।  कौन हैं ये युवक ? कहां के रहने वाले हैं ये युवक ? पुलिस ने कहां से इन्हें काबू किया है ? पुलिस द्वारा क्या कार्यवाई अमल में लाई गई है ? इन सभी सवालों के जवाब एसपीडी बालकृष्ण सिंगला ने मीडिया से साझा किए। इस मौके पर उनके साथ सीआईए स्टाफ मैहना के इंचार्ज इंस्पैक्टर दलजीत सिंह बराड़ भी मौजूद थे। SPD BAL KRISHAN SINGLA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोगा में लूटी गई, अबोहर की बोलेरो गाड़ी, पुलिस ने की बरामद ! दोषी, फिलहाल फरार !!

मोगा 3 फरवरी (मुनीश जिन्दल) बीती 1 फरवरी की दरम्यानी रात को अबोहर से जालंधर जा रही एक बोलेरो गाड़ी, जिसे कि जिला मोगा के थाना कोट-इसे-खां के क्षेत्र में लूट लिया गया था, को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस गाड़ी में दो भैंसें व दो कट्टे लदे हुए थे। हलांकि थाना कोट-इसे-खां की प्रभारी सुनीता रानी व उनकी टीम द्वारा बोलेरो गाड़ी तो बरामद कर ली गई है। लेकिन इस लूट में शामिल तीनों आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। धर्मकोट सब डिवीजन के डीएसपी रमनदीप सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। RAMANDEEP SINGH, DSP DHARAMKOT Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ में, मां के भक्तों ने हाजरी लगवा लिया आशीर्वाद !!

मोगा 3 फरवरी (मुनीश जिन्दल) कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला में चल रहे श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार, बसंत पंचमी को डाली गई। इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित यूथ अग्रवाल सभा के प्रधान रिशु अग्रवाल, पार्षद भरत गुप्ता  ने मिलकर यज्ञ की पूर्णाहुति डाल मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर आचार्य नन्दलाल शर्मा ने कहा कि इस पवित्र महायज्ञ में दूर दराज से पहुंचकर, श्रद्धालुओं ने आहुतियां डाली हैं। 24 घंटे चले इस अखंड महायज्ञ का पूर्ण फल श्रद्धालुओं को मिला है। उन्होंने आगे कहा कि मां बगलामुखी इस कलयुग की एक महान शक्ति है। जो हर प्रकार के दुख, दरिद्र, कष्टों का नाश करती है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार यहां, मां बगलामुखी यज्ञशाला में प्रत्येक वीरवार भी हवन यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर पवन कुमार, यश मित्तल, अनिल कुमार, महेश बंसल, अमन मदान, श्याम मंगा सहित अन्य अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

मोगा पुलिस व बदमाशों में चली सीधी गोलियां ! दो घायल ! 3 अन्य गिरफ्तार !

मोगा 2 फरवरी (मुनीश जिन्दल) आइए, पहले आप जरा मौका वारदात की इस वीडियो पर एक नजर डाल लें : अब आप, उन बदमाशों को भी देखलें, जो इस मुठभेड़ में घायल हुए हैं। व फिलहाल ये लोग स्थानीय सरकारी हस्पताल में उपचार अधीन हैं :  अब आपको समझाते हैं, कि आखिरकार हुआ क्या है। रविवार देर शाम जिला मोगा के गांव चुगाह कलां के नजदीक पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें दो बदमाश, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जबकि उनके अन्य तीन साथियों को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। इस सारे घटनाक्रम में अच्छी बात यह रही कि सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।  आपको बतादें कि सब डिवीजन धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह, सीआईए इंचार्ज दलजीत सिंह बराड़, थाना कोट-ईसे-खां की प्रभारी सुनीता रानी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में वे पांच बदमाश, जो कि पहले भी अन्य अनेक जिलों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं, घूम रहे हैं और अब वे फिर से किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जैसे ही पुलिस पार्टी ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर ओपन फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। जबकि तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।  एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी मौके पर पहुंचकर मीडिया के रूबरू हुए और उन्होंने मामले संबंधी विस्तृत जानकारी सांझा की। IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

युवक के कपड़े उतार, हाथ बांधकर, पूछताछ की वीडियो वायरल ! पुलिस एक्शन में !!

मोगा 2 फरवरी (मुनीश जिन्दल) आईये पहले आप जरा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो पर एक नजर डाल लें। VIRAL VIDEO अपने वीडियो में साफ देखा कि किस प्रकार, भरपूर सर्दी में, एक युवक, जिसके तन पर कपड़े नहीं हैं। उसके हाथ बंधे हुए हैं। कुछ लोगों द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। पूछने वाले, पकडे गए व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कह रहे हैं। और फिलहाल वीडियो में वह व्यक्ति भी चोरी करने की बात कबूल कर रहा है। जिसके बाद उक्त लोग, उस हाथ बंधे व्यक्ति से उसके परिवार संबंधी भी जानकारी हासिल करते हैं।  ये वीडियो कहां की है ? इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन कुछ जानकार, इस वीडियो को, किसी ट्रक यूनियन की बता रहे हैं। लेकिन फिलहाल ‘मोगा टुडे न्यूज़’, इस बात की पुष्टि नहीं करता है, कि ये वीडियो कहां की है ? यह वीडियो ट्रक यूनियन की है या नहीं, यह तो पुलिस जांच का विषय है। लेकिन फिलहाल आपको सुनाते हैं कि डीएसपी रविन्दर सिंह ने, इस वीडियो संबन्धी क्या कहा ? DSP CITY, RAVINDER SINGH Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

बसंत पंचमी के दिन पुलिस ने अनेक इलाकों में दी दबिश, पतंगबाज खुश ! जानो वजह !!

मोगा 2 फरवरी (मुनीश जिन्दल) बसंत पंचमी के पावन पर्व पर, जहां पतंग उड़ाने के अनेक शौकीन, पतंगबाजी कर रहे थे, वहीं पुलिस द्वारा भी इस त्यौहार की गंभीरता को देखते हुए, मोगा शहर के अनेक इलाकों में दबिश दी जा रही थी। डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह की अगुवाई में दी गई इस दबिश के मौके उनके साथ थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरजिन्दर पाल सिंह सेखों, थाना सिटी एक के प्रभारी गुरप्रीत सिंह, SI अवी बांसल सहित अन्य पुलिस पार्टी मौजूद थी। पुलिस द्वारा ये दबिश क्यों दी जा रही थी ? आखिरकार वो क्या वजह थी, जिसके चलते पतंगबाजों की और से पुलिस की इस कार्यवाही की प्रशंसी की गई ? इस संबंधी जहां कुछ पतंगबाज मीडिया के रूबरू हुए, वहीं DSP सिटी रविंदर सिंह भी मीडिया कर्मियों के रूबरू हुए। पहले आप सुनें पतंगबाजों को, उनका क्या कहना था। KARUN KUMAR (PATANGBAAJ) TARUN KUMAR (PATANGBAAJ) YOGESH KUMAR (PATANGBAAJ) DSP सिटी रविंदर सिंह ने मीडिया कर्मीयों को क्या कहा, वो भी आप सुनलें। RAVINDER SINGH, DSP CITY Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

नाटकीय अंदाज में, हथियार की नोक पर, छीनी टोयोटा कोरोला ! फिर जानो क्या हुआ अंजाम !!

मोगा 2 फरवरी (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के गांव रेडवां के गुरसेवक सिंह से बीते दिन नाटकीय अंदाज में उसकी टोयोटा कोरोला गाड़ी छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित गुरसेवक सिंह से बीते दिन नाटकीय अंदाज में उसकी टोयोटा कोरोला गाड़ी, तेजधार हथियार की नौक पर उस वक्त छीनी गई, जब वह अपने साथी के साथ धर्मकोट की और आ रहा था।  पीड़ित के मुताबिक़, रास्ते में गुरतेज सिंह, जो की अपनी एक्टिवा पर सवार था, ने अपनी एक्टिवा, उनकी गाड़ी के आगे गिरा दी। और जैसे ही गुरसेवक सिंह ने इंसानियत के नाते उतरकर गुरतेज सिंह की सहायता करते हुए उसे उठाने की कोशिश की, तो गुरतेज तेजधार हथियार दिखाकर उससे उसकी टोयोटा कोरोला गाड़ी छीन कर फरार हो गया। उसके बाद इस घटना का क्या अंजाम हुआ ? इस संबंधी मीडिया कर्मियों ने थाना धर्मकोट के प्रभारी जतिंदर सिंह से बात की। INSP. JATINDER SINGH, SHO DHARAMKOT Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

‘ਕੁਦਰਤਵਾਦੀ ਵਿਚਾਰ ਮੰਚ’ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਗੀਤਾਂ ਤੇ ਰਚਨਾਵਾਂ ਨੇ ਬਣਿਆ ਸਮਾਂ !!

ਮੋਗਾ 1 ਫਰਵਰੀ (ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ) ਕੁਦਰਤਵਾਦੀ ਵਿਚਾਰ ਮੰਚ ਦੇ ਮੇਮ੍ਬਰਾਂ ਨੇ ਨੇਚਰ ਪਾਰਕ ਵਿਖੇ ਇਕ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ। ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਸ਼ੋਕ ਚਟਾਨੀ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਹੋਈ ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਰਦਿਆਂ ਜੱਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਮੰਤਵ ਬਾਰੇ ਵਿਚਾਰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ।  ਚਟਾਨੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਦਾ ਮੰਤਵ ਮੰਚ ਦੀਆਂ ਸਰਗਰਮੀਆਂ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਯਤਨ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਨਰਿੰਦਰ ਰੋਹੀ ਨੇ ਗੀਤ, “ਮਿੱਟੀਆਂ- ਮਿੱਟੀਆਂ ਵੱਖਰੇ ਵੱਖਰੇ ਰੰਗ ਦੀਆਂ”, ਹਰਭਜਨ  ਨਾਗਰਾ ਨੇ ਗੀਤ “ਸੱਜਣਾਂ ਅਸੀਂ ਮਹਿਫਲ ਤੇਰੇ ਲਈ ਸਜਾਈ ਹੈ” ਅਤੇ ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਗਜ਼ਲ, “ਦਰਦ- ਦੱਸ ਕਿਵੇੰ ਮੈ ਦੱਸਾਂ ਤੈਨੂੰ ਦਰਦ ਆਪਣੇ” ਅਤੇ ਅਸ਼ੋਕ ਚਟਾਨੀ ਨੇ ਕੁਦਰਤ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਰਚਨਾ” ਫੁੱਲਾਂ ਨੂੰ ਨਾ ਤੋੜ,” ਰਚਨਾਂਵਾਂ ਪੇਸ ਕੀਤੀਆਂ। ਉਘੇ ਲੇਖਕ ਤੇ ਨਾਵਲਕਾਰ ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ ਸ਼ੜਕਨਾਮਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੇਖਕ ਬਣਨ ਲਈ ਕੁਦਰਤ ਨਾਲ ਜੁੜਨਾ ਪੈਦਾਂ ਹੈ। ਤੇ ਕਾਇਨਾਤ ਵਿਚੋਂ ਲਿਖਤਾਂ ਲਈ ਵਿਸ਼ੇ ਮਿਲਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਇਕ ਨਵੇੰ ਲੇਖਕ ਤੇ ਉਸਦੇ ਗੁਰੂ ਦੀ ਕਹਾਣੀ ਸੁਣਾਈ ਕਿ ਕਿਵੇਂ ਉਸਦੇ ਗੁਰੂ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਲਿਖਤਾਂ ਲਈ ਪਰੇਰਿਆ। ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਆਲੋਚੱਕ ਤੇ ਲੇਖਕ ਡਾਕਟਰ ਸੁਰਜੀਤ ਬਰਾੜ ਨੇ ਲੇਖਕਾਂ ਦੀਆਂ ਰਚਨਾਵਾਂ ਦੀ ਆਲੋਚਨਾ ਕੀਤੀ ਤੇ ਸਾਹਿਤਕ ਸਮਾਗਮ ਲਈ ਸੁਝਾਅ ਦਿੱਤੇ। ਅੰਤ ਵਿਚ ਮੈਬਰਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਿਦਆਂ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ, ਸਾਬਕਾ ਡੀ.ਪੀ.ਆਰ.ਓ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਸਮਾਜ ਵਿਚ ਥਾਂ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਖੁਦ ਯਤਨ ਕਰਨੇ ਪੈੰਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਮੈਬਰਸ਼ਿਪ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਵੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

456 ग्राम हेरोइन सहित चार काबू ! 61300 रु ड्रग मनी भी बरामद !!

मोगा 1 फरवरी (मुनीष जिन्दल) एसएसपी मोगा, आईपीएस अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर नशों के खिलाफ चलाई मुहीम के तहत जिला मोगा के विभिन्न पुलिस थानों, जिनमें बाघापुराना, थाना सिटी साउथ, थाना सिटी एक व थाना समालसर शामिल हैं, कि पुलिस ने कार्यवाई करते हुए कुल चार लोगों को हेरोइन सहित काबू किया है। इसके साथ ही थाना सिटी साउथ की पुलिस द्वारा काबू किए गए व्यक्ति के पास से हेरोइन के साथ साथ 61 हजार 300 रु की ड्रग मनी भी बरामद हुई है।  थाना सिटी साउथ व थाना सिटी एक की पुलिस द्वारा काबू किए गए कुल दो दोषियों संबंधी डीएसपी सिटी रविन्दर सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ थाना सिटी साउथ के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरजिंदर पाल सिंह सेखों भी मौजूद थे। PPS RAVINDER SINGH, DSP CITY पुलिस थाना सिटी साउथ की पुलिस पार्टी, काबू किए गए दोषी के साथ।  थाना बाघापुराना की पुलिस द्वारा काबू किए गए व्यक्ति संबन्धी थाना बाघापुराणा के प्रभारी जसबरिंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी दी।  JASBARINDER SINGH, SHO BAGHAPURANA इसी प्रकार थाना समालसर के प्रभारी जनक राज ने बताया कि उनके थाने के सहायक थानेदार कुलदीप सिंह जब इलाके में गश्त कर रहे थे, तो शक्की पुरुषों की तलाशी के दौरान जब उन्होंने शगनदीप सिंह उर्फ शगन वासी हर गोबिन्द नगर, कोटकपूरा, जिला फरीदकोट को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोषी शगनदीप सिंह के खिलाफ अधीन धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ, अपने निर्धारित समय पर शुरू। कल होगी पूर्णा आहुति !!

श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ में आहुतियां डालते नवीन सिंगला व राइस ब्रांड एसोसिएशन की टीम। (छाया: डैस्क) मोगा 1 फरवरी (मुनीश जिन्दल) कोटकपूरा रोड स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला में श्री बगलामुखी अखंड महायज्ञ शनिवार सुबह अपने निर्धारित समय प्रातः 9 बजे प्रारंभ हो गया। इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित राइस ब्रांड एसोसिएशन 128 के प्रधान नवीन सिंगला ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर मां बगलामुखी के अखंड महायज्ञ को प्रारंभ किया। इस मौके पर आचार्य नन्दलाल शर्मा ने बताया कि ये अखंड महायज्ञ, 24 घंटे चलेगा। इस पवित्र महायज्ञ की पूर्णा आहुति, बसंत पंचमी वाले दिन, रविवार को सुबह 9:00 बजे डाली जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस पवित्र हवन यज्ञ में कोई भी श्रद्धालु आकर, आहुतियां डालकर मां बगलामुखी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। इस मौके पर राजीव बंसल, सुशील मिढ़ा, सौरभ गोयल, यश मित्तल, महेश बंसल, अनिल कुमार, श्याम मांगा, मुल्क राज, इंद्रजीत रही, विजय बॉम्बे, नरेश कुमार आदि उपस्थित थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!