logo

Crime

2025 के पहले ही दिन पुलिस ने भी खोला खाता ! 2 का लिया पुलिस रिमांड !!

मोगा 1 जनवरी (मुनीश जिन्दल) वर्ष 2025 के पहले ही दिन, पुलिस ने भी अपना खाता खोल दिया है। जिसके तहत पुलिस द्वारा दो लोगों को आपत्तिजनक सामान सहित गिरफ्तार कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। यह कार्रवाई सीआईए स्टाफ मैहना की पुलिस पार्टी द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई गई है। पुलिस द्वारा काबू किए गए ये दोनों लोग कौन हैं ? क्या आपत्तिजनक सामान इनसे बरामद किया गया है ? यह लोग कहां के रहने वाले हैं ? क्या पहले से भी इन पर कोई और मामला दर्ज है ? इन सभी सवालों के जवाब डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल ने पत्रकारों से साझा किए। इस मौके पर उनके साथ सीआईए स्टाफ मैहना के प्रभारी दलजीत सिंह बराड़ व जसविंदर सिंह मौजूद थे। क्या बताया डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल ने, आइए आप भी सुनें : PPS LAVDEEP SINGH GILL, DSP D MOGA ADDRESSING A PC Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

SSP अजय गांधी के लिए भाग्यशाली रहा वर्ष 2024 ! जानें वजह !!

मोगा 31 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) दोस्तों समय का पहिया अपनी चाल चलता रहता है। और वही समय अगर एक व्यक्ति के लिए भाग्यशाली है, तो किसी दूसरे के लिए वो दुर्भाग्यशाली भी हो सकता है। लेकिन अगर हम बात करें आईपीएस अधिकारी, एसएसपी मोगा अजय गांधी की, तो अनेक कारणों से कुल मिलाकर 2024 का साल, उनके लिए भाग्यशाली रहा। साथियों जिस प्रकार प्रत्येक घर का एक मुखिया होता है और वह मुखिया तभी सुकून का सांस ले पाता है, जब उसके घर में कोई परेशानी ना हो। उसकी छतर छाया में रह रहे लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर चैन की सांस ले रहे हों।  दोस्तों, इसके लिए पहले आपको समझना होगा कि एसएसपी कौन होता है ? उनके संरक्षण में क्या क्या आता है ? एसएसपी को अंग्रेजी में Senior Superintendent of Police व हिन्दी में ‘जिला पुलिस प्रमुख’ कहते हैं। हर जिले की उसकी जनसंख्या के हिसाब से अपनी रूपरेखा होती है। लेकिन अगर हम बात करें जिला मोगा की, तो यहां 4 सब तहसील हैं। पुलिस विभाग के अनुसार जिला मोगा, फरीदकोट रेंज का एक हिस्सा है। इनमें कानून व्यवस्था को सुचारू चलाने के लिए यहां 12 पुलिस स्टेशन के साथ-साथ एक आरजी पुलिस थाना जिले के गांव चिड़िक में स्थापित है। सब तहसील मोगा के अंतर्गत तीन पुलिस स्टेशन: थाना सिटी एक, थाना सिटी साउथ व थाना सदर आते हैं। इसी प्रकार सब तहसील बाघापुराना के अंतर्गत बाघापुराना व समालसर पुलिस स्टेशन आते हैं। सब तहसील निहाल सिंह वाला के अंतर्गत तीन पुलिस स्टेशन: निहाल सिंह वाला, बधनी कलां, व अजीतवाल पुलिस स्टेशन जबकि सब तहसील धर्मकोट के अंतर्गत चार पुलिस स्टेशन: धर्मकोट, कोट-ईसे-खां, फतेहगढ़ पंजतूर और मैहना आते हैं। उपरोक्त 12+1 पुलिस थानों के अतिरिक्त जिले में कुल 9 पुलिस चौकियां भी मौजूद हैं। व जिले की कानून व्यवस्था को सुचारू चलाने के लिए जिले में तीन एसपी व 8 डीएसपी रैंक के अधिकारी कार्यरत हैं। और जहां तक एसएसपी पद्द का सवाल है, तो यह जिले के पुलिस विभाग का मुखिया होता है। अब साथियों जहां तक सवाल है एसएसपी साहिब के लिए वर्ष 2024 के भाग्यशाली होने का, आईपीएस अजय गांधी ने 25 सितंबर 2024 को बतौर एसएससी मोगा का कार्यभार संभाला था। दोस्तों यह उनका पहला मौका था, जब उन्हें एसएसपी का चार्ज मिला हो। इससे पूर्व वे बठिंडा जिला में बतौर SPI अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इस हिसाब से वर्ष 2024 व जिला मोगा, उनकी जिंदगी के सुनहरी पलों में लिखे गए हैं। कि किस वर्ष में उन्हें पहली बार किस जिले का बतौर एसएसपी का चार्ज मिला था। ये पहला मौका था जब उन्हें गार्ड ऑफ़ हॉनर दिया गया हो। आईये पहले आपको हम उनकी जोइनिंग के पलों की याद ताजा करवादें : IPS AJAY GANDHI, SSP MOGA JOINING DAY VISUALS दोस्तों जैसे हमने पहले बात की है कि किसी घर का मुखिया तभी खुश रह सकता है जब उसका परिवार खुश हो, सुरक्षित हो। 2018 बैच के आईपीएस अजय गांधी के आने के बाद जिले का क्राइम रेट बहुत नियंत्रित हुआ है। अगर हम क्राइम की दृष्टि से भी गणना करें, तो एसएसपी साहिब के लिए वर्ष 2024 भाग्यशाली रहा है। ऐसा नहीं है कि इनके कार्यकाल में अपराध नहीं हुए। साथियों जहां तक अपराध का सवाल है, तो उसे मूल रूप से रोकना किसी के बस की बात नहीं है। उनकी खुशकिस्मती ये है कि उनके कार्यकाल का कोई भी जघन्य अपराध ऐसा नहीं है, जो सुलझा न हो। एक योग्य अधिकारी वही होता है, जो अपराध होने के बाद उसे सुलझाले, उसकी जड़ तक पहुंच जाए। तो कुछ ऐसी ही शख्सियत के मालिक आपके और हमारे जिले के स्मार्ट, फुर्तीले, अनुशासित, काम के प्रति गंभीर, योग्य व तेज तर्रार एसएसपी आईपीएस अजय गांधी। एसएसपी अजय गांधी ने जहां नशों पर खासी नकेल डाली है, वहीं अन्य दूसरे अपराध भी समय रहते सुलझाएं हैं। इस बात को हम आपको आंकड़ों के हिसाब से क्रमवार समझाते हैं। आईपीएस अजय गांधी के मोगा में चार्ज संभालने के बाद अभी तक एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ) के मामलों में कुल 102 FIR रजिस्टर कर इनमें कुल 174 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 4 किलो हैरोइन, 20 ग्राम स्मैक, 20 किलो ग्राम अफीम, 148 किलोग्राम चूरा पोस्त के इलावा 2604 नशीली गोलियां / कैप्सूल के इलावा 1 लाख 46 हजार 700 रु की ड्रग मनी बरामद की गई है। इस उपरोक्त डाटा में से कमर्शियल क्वांटिटी वाले मामलों में कुल 7 FIR दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 किलो हीरोइन, 13 किलो 600 ग्राम अफीम, 106 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ साथ 1 लाख रु की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। इसी प्रकार एक्साइज एक्ट (शराब) के तहत विभिन्न 34 मामले दर्ज कर कुल 42 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2256 लीटर ‘लीस्ट’ (शराब ठेका), 187 लीटर ‘इलिसिट’ शराब (जो घर पर गैर कानूनी तरीके से निकाली जाती है), के इलावा 675 लीटर लाहन बरामद किया गया है। इसके साथ ही 2 चालू भट्टियां भी बरामद की गई हैं। इसी प्रकार आर्म्स एक्ट के तहत 14 मामले दर्ज कर 37 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 29 पिस्टल, 189 गोलियां व 25 मैगजीन बरामद की गई हैं। इसके साथ ही आईपीसी/ BNS के 394 व लोकल एंड स्पेशल लॉ के 184 मामलों का निपटारा किया गया है। और अगर हम बात करें भगोड़ों की, तो 5 भगौड़े एनडीपीएस एक्ट के मामलों के इलावा 34 उन भगौड़ों को काबू किया गया है, जो कि अन्य विभिन्न मामलों में भगोड़े थे। इसके इलावा 68F NDPS एक्ट के तहत 7 विभिन्न मामलों में 13 समग्गलरों की 4 करोड़ 97 लाख 65 हजार 406 रु की जायदाद को जब्त किया जा चूका है, जबकि 8 मामलों के 16 समग्गलरों की 8 करोड़ 65 लाख 29 हजार 403 रु की जायदाद को जब्त करने के लिए संबंधित अथॉरिटी को लिखा जा चूका है। इसके इलावा 1309 शिकायतों के निपटारे के साथ साथ जिले में अमन कानून की स्थिति को बहाल करने के लिए 23 लोगों को हिस्ट्रीशीटर भी घोषित किया गया है। इसके इलावा एसएसपी अजय गांधी के चार्ज संभालने के बाद अब तक कुल 6802 वाहनों के चालान, 35 ड्रिंक व ड्राइव चालान के साथ साथ 43 वाहनों को Empound (बंद) किया गया है। दोस्तों यह हमारे लिए बहुत गौरव की बात है कि अजय गांधी जैसे काबिल आईपीएस अधिकारी, मोगा के एसएसपी हैं। जिनकी जॉइनिंग के बाद, जिनकी रहनुमाई में, फिलहाल तक पिछले 3 महीने में कोई भी बड़ा जुर्म नहीं हुआ है। जिस प्रकार वर्ष 2024 में SP अजय गांधी के नाम के आगे पहली बार SSP लिखे जाने के इलावा क्राइम की दृष्टि से भी वर्ष 2024 उनके लिए भाग्यशाली रहा है। हम “मोगा टुडे न्यूज़” की टीम व समस्त जिला वासियों की ओर से यही प्रार्थना करेंगे कि उसी प्रकार आने वाला वर्ष 2025 व आगामी अनेक वर्ष एसएसपी अजय गांधी सहित जिला वासियों के लिए भाग्यशाली साबित हों।  HAPPY NEW YEAR 2025 !! Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

मोगा में कांड कर भाग गए थे दूसरे जिले में ! तकनीकी मदद व ह्यूमन इंटैलीजेंस से काबू !!

मोगा 30 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) आईए पहले आप जरा इस वीडियो पर एक नजर डाल लें : आइए अब हम आपको समझाते हैं कि आखिरकार मामला है क्या ? दरअसल मोगा के सीआईए स्टाफ मैहना व अस्थाई पुलिस चौकी चिड़िक की पुलिस ने तकनीकी मदद व ह्यूमन इंटैलीजेंस की सहायता से तीन ऐसे युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो कि बीती 25 दिसंबर को जिला मोगा में एक वारदात को अंजाम देकर दूसरे जिले में भाग गए थे।  अब हमारी तरह आपके मन में अनेकों सवाल उठ रहे होंगे। कि आखिरकार कौन हैं ये लोग ? पुलिस द्वारा इन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया है ? क्या कांड किया था इन लोगों ने ? पुलिस ने इनसे क्या-क्या बरामद किया है ? हमारे इन सभी सवालों के जवाब डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह ने दिए। आइए, सुनिए क्या बताया डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह ने :  PPS RAVINDER SINGH (DSP CITY, MOGA) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

स्मैक सहित एक गिरफ्तार ! लेंगे पुलिस रिमांड : SHO गुरजिंदर पाल !!

मोगा 30 दिसंबर (अशोक मौर्य) थाना सिटी साउथ के प्रभारी गुरजिंदर पाल सिंह ने बताया कि उनके पुलिस स्टेशन के सहायक थानेदार गुरमेज सिंह बीती रात लगबघ 08:30 बजे मललन शाह रोड पर गश्त के दौरान शक्की पुरुषों की तलाशी ले रहे थे, तो उन्होंने रमनदीप कुमार उर्फ आलू वासी गली नंबर 1, आनंद नगर मोगा को काबू कर उसके पास से 5 ग्राम स्मैक बरामद की। थाना प्रभारी ने बताया कि दोषी के खिलाफ अधीन धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट, थाना सिटी साउथ में मामला दर्ज किया गया है। अब दोषी रमनदीप को माननीय अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल करने की कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

धार्मिक गुरु ‘सद्गुरु’ की आवाज में ट्रेडिंग के नाम पर हुई लाखों की धोखाधड़ी ! 2 पर मामला दर्ज !!

मोगा 29 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) शातिर लोग अब भोले भाले लोगों की खून पसीने की कमाई लूटने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नए-नए तरीके अपनाने लगे हैं। अब इन जालसाज लोगों ने आम लोगों को उनके धर्म गुरुओं की आवाज डब्ब कर लूटना आरंभ कर दिया है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला मोगा के कस्बा धर्मकोट में सामने आया है। जहां पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फेसबुक’ पर धार्मिक गुरु ‘सद्गुरु’ की डब्ब आवाज में एक ट्रेंडिंग एप का एक विज्ञापन आता है। अपने गुरु ‘सद्गुरु’ की आवाज सुन, उस विज्ञापन देखने वाले व्यक्ति को ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे इस कम्पनी में पैसे लगाना, इस कंपनी के साथ काम करना, उसके सद्गुरु का आदेश है। फिर उसके बाद शुरू होता है धोखाधड़ी का खेल। जी हां, कुछ ऐसा ही हुआ धर्मकोट वासी कुलविंदर पाल सिंह के साथ। पीड़ित कुलविंदर पाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर धार्मिक गुरु सदगुरु जी की आवाज में संदेश आते हैं। उन्हीं की डब्ब आवाज में इन लोगों का विज्ञापन आया था। व इन्होने एक ‘जैफ़्रीज ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज’ का खाता खुलवाया हुआ था। जिसमें इन्होने रकम लेकर शेयर मार्किट में ट्रेडिंग कर जल्द रु कमाकर देने की बात कही थी। पहले पहल काम थोड़े रुपयों से शुरू हुआ। जिसके बाद रकम बढ़ते बढ़ते 6 लाख 70 हजार तक पहुंच गई। जिसके बाद जब उन्हें उनके साथ हो रही ठग्गी का एहसास हुआ, तो उन्होंने साइबर पुलिस को सम्पर्क किया। तो पुलिस ने खाता की ट्रांसैक्शन रोककर उन्हें 2 लाख 35 हजार रु वापिस भी करवा दिए। अब फिलहाल उनके 4 लाख 35 हजार रु कम्पनी की और बकाया हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा उनकी शिकायत के आधार पर दो लोगों, कामबले अक्षय मंदीर पुत्र मंदीर कामबले वासी पुणे, महाराष्ट्र व जया लक्ष्मी मेगानाथन धर्मपत्नी  मेगानाथन वासी तमिलनाडू के खिलाफ अधीन धारा 318(4), 61(2) BNS, 66D IT ACT के तहत मामला दर्ज किया गया है। संबंधित पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब जल्द इन दोनों लोगो की गिरफ्तारी संबंधी कार्यवाई को अमल में लाया जायेगा। Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

होटलों व सराओं पर पुलिस की छापेमारी ! एकसाथ 150 से अधिक जवानों ने दी दबिश !!

मोगा 29 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) होटलों व सरायों को लेकर पंजाब पुलिस गंभीर दिखाई दे रही है। जिसके चलते रविवार को अचानक पुलिस द्वारा जिला पुलिस प्रमुख आईपीएस अधिकारी अजय गांधी के दिशा निर्देश में एसपी हेडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह की अगुवाई में 150 से अधिक पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग टीमें बनाकर शहर के कुल 12 होटलों में अचणचेत चेकिंग की। इस दौरान पुलिस द्वारा जहां गंभीरता से होटल व सरायों के रोजाना एंट्री रजिस्टर की जांच की गई। वहीं सीसीटीवी फुटेज पर भी खास ध्यान दिया गया। कि क्या संबंधित होटल या सराए के CCTV कैमरे चालू हालत में है व उनके सिस्टम का ‘बैक अप’ 30 दिन का है या नहीं। पुलिस की टीमें विभिन्न होटलों की चैकिंग करती हुई। (छाया: डैस्क) हालांकि पुलिस इस चैकिंग को नए साल की आमद संबंधी एक चैकिंग बता रही है, लेकिन कुछ जानकार लोग इस चैकिंग को पिछले दिनों पंजाब के एक होटल में खालिस्तानी आतंकियों के रुकने के बाद, वहां से रफू चक्कर होने संबंधी चैकिंग मान रही है। यह माना जा रहा है कि पुलिस इस बात को लेकर गंभीर है कि किसी भी होटल में दुसरे राज्य का कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से या बिना पहचान पत्र के ना रुका हुआ हो। ताकि भविष्य में पुलिस को पहले जैसी स्थिति का सामना ना करना पड़े। खैर इस मौके पर एसपी हेडक्वार्टर गुरशरणजीत सिंह ने मीडिया से जानकारी साझा की। क्या कहना था उनका, आइए आप भी सुन लें : PPS GURSHARANJIT SINGH SANDHU (SPH MOGA) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

+2 करते ही कर दिया बड़ा काण्ड ! और अब पहुंच गए बड़े घर ! जानो पूरा मामला !!

मोगा 28 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) आजकल युवा पीढ़ी रातों-रात अमीर होना चाहती है। जिसके लिए शायद उसे किसी विशेष डिग्री की आवश्यकता भी नहीं है। ऐसा ही कुछ हुआ है जिला अमृतसर के दो युवकों के साथ। जो की प्लस टू की पढ़ाई पूरी करने के साथ ही जल्द अमीर बनने के चक्कर में गलत कामों में पड़ गए। जिसके बाद जिला मोगा के सीआईए स्टाफ मैहना की पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों युवकों हरविंदर सिंह और हैरी, उमर 20 साल व सोनू वासी, उम्र 19 साल, दोनों वासी जिला अमृतसर को आपत्तिजनक सामान सहित बरामद किया है। क्या है पूरा मामला ? इसके लिए डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल ने मीडिया से जानकारी साझा की।  उन्होंने मीडिया को बताया कि इसके अलावा भी जिले के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 6 अन्य नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। क्या है पूरी खबर ? बताने के लिए, आपको ले चलते हैं डीएसपी डी लवदीप सिंह गिल के पास : PPS LAVDEEP SINGH GILL (DSP D MOGA) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

पंजाब पुलिस का आईआरबी का जवान, चार साथियों सहित गिरफ्तार !!

चोरी के दो मोटरसाइकिल व चार मोबाइल फोन भी बरामद !! मोगा 28 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) कुछ लोगों को जब कोई कीमती चीज आसानी से मिल जाती है, तो उन्हें शायद उसकी कदर नहीं रहती। जहां लाखों लोग सरकारी नौकरी पाने के लिए सारी उमर धक्के खाते रहते हैं। वहीं पंजाब के जिला मोगा के गांव दौधर शरकी के पंजाब पुलिस के आईआरबी विभाग के जवान को उसके पिता की मौत के बाद मिली यह नौकरी शायद उसे हजम नहीं हुई। हालांकि इस वक्त जनाब बठिंडा की सैंट्रल जेल में तैनात थे। लेकिन पिछले 2 महीने से अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर होकर यह शख्स अपने साथियों सहित मिलकर राहगीरों से मोटरसाइकिल व उनके मोबाइल फोन छीनने का काम कर रहा था। लेकिन वो कहते हैं ना कि ‘सौ सुनार की, एक लोहार की’।  और आखिरकार एक गुप्त सूचना के आधार पर उक्त आईआरबी जवान अपने चार साथियों सहित जिला मोगा की पुलिस चौकी लोपो की पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने काबू किए इन पांच लोगों से चोरी के दो मोटरसाइकिल व चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आपको यहां बता दें कि पुलिस द्वारा काबू किए गए इन पांच लोगों में से गुरमुख सिंह नामक व्यक्ति पर पहले से दो मामले दर्ज हैं। जबकि इन लोगों की गिरफ्तारी से पिछले तीन मामले भी ट्रेस हुए हैं। इस संबंधी मीडिया से डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने जानकारी साझा की। इस मौके पर उनके साथ पुलिस चौकी लोपो के इंचार्ज जसवंत सिंह व पुलिस थाना बधनी कलां के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह जी मौजूद थे। क्या बताया डीएसपी अनवर अली ने, आप भी सुन लें :  PPS ANWAR ALI, DSP NIHAL SINGH WALA Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

दो सगे भाइयों सहित कुल 7 लोग आपत्तिजनक सामान सहित काबू !! जानो पूरा मामला………..

पुलिस थाना बाघापुराना के प्रभारी जसवरिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित एक परिवार से बात करते हुए। (छाया: रिक्की आनंद) मोगा 27 दिसंबर (रिक्की आनन्द) जिला मोगा पुलिस के 50 से अधिक जवानों व पुलिस अधिकारियों ने एक साथ जिला मोगा की सब डिवीजन बाघापुराना के गांव संगतपुरा, राजेयाना व बाघापुराना के महंता वाला मोहल्ला में रेड कर दो सगे भाइयों सहित कुल 7 लोगों को चोरी के मोटरसाइकिल, हीरोइन व नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंधी मीडिया से डीएसपी बाघापुराना जोरा सिंह ने जानकारी सांझा की : PPS JORA SINGH (DSP SUB DIVISION BAGHAPURANA) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…

युवक ने घोटना मार, की सगी बहन की हत्या ! नानी ने करवाया मामला दर्ज !!

बाघापुराना के DSP जोरा सिंह, थाना समालसर की पुलिस पार्टी के साथ पत्रकारों को जानकारी देते हुए। (छाया: डैस्क) मोगा 27 दिसंबर (मुनीश जिन्दल) जिला मोगा के गांव वैरोके में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा अपनी सगी बहन को लक्कड़ के ‘मिर्च कूटने वाले घोटने’ से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। वैसे तो यह दोनों भाई बहन जिले के गांव फतेहगढ़ कोरोटाना के रहने वाले हैं। लेकिन इस युवक द्वारा इस हत्या को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब यह दोनों जिले के ही गांव वैरोके में अपनी नानी के पास आए हुए थे। फिलहाल थाना समालसर की पुलिस द्वारा 70 वर्षीय नानी रानी कौर के बयानों के आधार पर उसके 19 वर्षीय दोहते ममपाल के खिलाफ अधीन धारा 103 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस हत्या को अंजाम देने के कुछ देर बाद ही समालसर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन इस हत्या के पीछे क्या कारण रहा ? इस संबंधी डीएसपी बाघापुराना जोरा सिंह ने मीडिया कर्मियों से खुलासा किया। क्या बताया डीएसपी जोरा सिंह ने, आप भी सुनें :  PPS JORA SINGH, (DSP BAGHAPURANA) Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading…
error: Content is protected !!