logo

Education

‘ਯੁੱਧ, ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ’ ‘ਤਹਿਤ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਏ, ਪੋਸਟਰ ਅਤੇ ਸਲੋਗਨ ਮੁਕਾਬਲੇ !!

ਮੋਗਾ, 15 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਗਈ ਮੁਹਿੰਮ “ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ” ਤਹਿਤ ਸ਼ਹੀਦ ਸਿਪਾਹੀ ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਨਿਆ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਚੜਿੱਕ ਵਿਖੇ ਪੋਸਟਰ ਅਤੇ ਸਲੋਗਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ, ਜਿਸ ਵਿਚ ਛੇਵੀਂ ਤੋਂ ਦਸਵੀਂ ਤੱਕ ਵੱਖ ਵੱਖ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੁਰਜੀਤ ਕੌਰ, ਸਕੂਲ ਇੰਚਾਰਜ ਨੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਵਿਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਉਸ ਵੇਲੇ ਤੱਕ ਸਫ਼ਲਤਾ ਹਾਸਲ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗੀ, ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਹਰੇਕ ਸੂਬਾ ਵਾਸੀ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਸਹਿਯੋਗ ਨਹੀਂ ਦੇਵੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਸਮੂਹ ਵਰਗਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਘਰ ਘਰ ਤੱਕ ਲਿਜਾਣ ਅਤੇ ਸਫ਼ਲ ਕਰਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਕੂਲੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇਕ ਰੈਲੀ ਵੀ ਕੱਢੀ ਗਈ, ਜਿਸ ਵਿਚ ਪਲਕ ਗੁਪਤਾ, ਸਾਇੰਸ ਅਧਿਆਪਕਾ, ਨਵਜੀਤ ਕੌਰ, ਇਕਨਾਮਿਕਸ ਲੈਕਚਰਾਰ ਅਤੇ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ, ਸਾਇੰਸ ਅਧਿਆਪਕਾ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

आर्य गर्ल्ज़ स्कूल ! पांचवीं व आठवीं की मेधावी छात्राएं सम्मानित !!

मोगा 14 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) आर्य प्रतिनिधि सभा जालंधर, पंजाब के अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा के दिशा निर्देशों पर कार्य करते हुए स्थानीय आर्य गर्ल्ज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा पंजाब बोर्ड की पांचवीं और आंठवीं कक्षा के नतीजों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मान्नित किया गया।स्कूल की प्रिंसीपल अनीता सिंगल ने बताया कि उनके स्कूल का नतीजा 100 प्रतिशत रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब बोर्ड द्वारा घोषित नतीजों के मुताबिक़ पांचवीं कक्षा में गुरलीन कौर ने 500 में से 500 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्कूल की उपलब्धियों में चार चांद लगाए हैं।जबकि हरमन कौर द्वितीय व नवजोत, तृतीय स्थान पर रही है। इसी प्रकार पंजाब बोर्ड द्वारा घोषित आंठवीं कक्षा के नतीजों में उनकी स्कूल की जश्नप्रीत कौर 95% अंक हासिल कर प्रथम, शीतल दूबे 90% अंक हासिल कर द्वितीय जबकि 87% अंक हासिल कर नैंसी तृतीय स्थान पर रही है। उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण रहे हैं। प्रिंसिपल अनीता सिंगल ने बच्चों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को बधाई देते हुए बच्चों को अपनी मेहनत और लगन को बनाए रखने और आगे भी नए लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।  इस मौके पर मौजूद, अन्य स्कूली छात्राएं। इस मौके पर मैनेजमेंट के प्रधान बोध राज मजीठिया ने बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने की  प्रेरणा दी। स्कूल मैनेजमेंट के मैनेजर नरिंदर सूद तथा उपप्रधान सत्य प्रकाश उप्पल ने भी छात्राओं को कर्म में विश्वास रखते हुए, प्रत्येक परिस्थिति में कर्म करते रहने की प्रेरणा दी। इस मौके पर मैनेजमेंट सदस्य दिनेश सूद, नरोत्तम पुरी, मुकेश सिंगला, दीपक तायल, राजिंदर वधवा, पी.एन मित्तल, वीना चुघ, प्रवीण शर्मा (पिन्ना), आयुष अरोड़ा (रिक्की), रमन गोयल, जतिंदर गोयल ने जहां बच्चियों की इस उपलब्धि के लिए उनके अभिभावकों को बधाई दी, वहीं उन्होंने छात्राओं को, उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। प्रिंसिपल अनीता सिंगल ने सारी मैनेजिंग कमेटी का उनके सहयोग और समर्थन के लिए धन्यवाद किया। मीडिया से ये जानकारी शिल्पी अरोड़ा ने साझा की।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

आर्य समाज के 150 वर्ष पूरे ! भारतीय लोगों के जीवन में, त्योहारों का विशेष महत्व: सुदर्शन शर्मा !!

मोगा 12 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) “भारत अपने सांस्कृतिक परिवेश के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। भारतीय लोगों के जीवन में त्योहारों व अन्य उत्सव का विशेष महत्व है, जिसके चलते भारतीय लोग सदैव अपने त्योहार और उत्स्व, बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं”। इन शब्दों का प्रगटावा आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा ने अपने सम्बोधन में किया। सुदर्शन शर्मा, आर्य समाज के 150 वर्ष पूरे होने व बैसाखी पर्व को लेकर, शनिवार को स्थानीय डी.एन मॉडल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में आयोजित एक रंगारंग कार्यकर्म में बतौर मुख्य अतिथि, शिरकत करने पहुंचे थे। जबकि इस समागम में विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा व आर्य समाज की पैटर्न मैडम इन्दू पुरी ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शिरकत की थी।  हवन यज्ञ में आहुतियां डालते, गणमान्य लोग। समागम की शुरुआत हवन यज्ञ से की गई। जिसमें आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, विधायक अमनदीप अरोड़ा, मैडम इन्दु पुरी, सहित स्कूल के समूचे मैनेजमेंट सदस्यों व प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने आहूतियां डाली।  स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने अपने सम्बोधन में बताया कि आर्य समाज की स्थापना 10 अप्रैल 1875 को की गई थी, और पंजाब का प्रसिद्ध त्योहार बैसाखी भी अप्रैल के महीने में ही मनाया जाता है। जिसके चलते ही इन दोनों प्रमुख अवसरों को ध्यान में रखते हुए, स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मैडम सोनिया ने अपने सम्बोधन में जहां आर्य समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला, वहीं उन्होंने बैसाखी के पर्व की महत्वता पर भी प्रकाश डाला।  विभिन्न प्रस्तुतियों के दौरान, स्कूल के विद्यार्थी। आर्य समाज के 150 वर्ष पूरे होने की खुशी में स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से इस अवसर को खास बनाते हुए उपस्थिति को बांधे रखा। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित समूह गान के इलावा भाषण के साथ साथ भांगड़ा भी प्रस्तुत किया गया। जिसकी कि उपस्थिति ने खूब सराहना की। इस मौके स्कूली विद्यार्थियों द्वारा स्वामी दयानंद जी के जीवन पर आधारित, एक नाटक का मंचन, आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। इस नाटक में विद्यार्थियों द्वारा स्वामी दयानंद जी के जीवन की संपूर्ण झलक को बाखूबी प्रस्तुत किया गया। इस नाटक के मंचन से विद्यार्थियों ने स्वामी दयानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार उन्होंने, उस समय के समाज में फैली बाल विवाह, सती प्रथा जैसी कुरीतियों को दूर करने में अपना अहम योगदान दिया था। सुदर्शन शर्मा को सन्मानित करते गणमान्य। मैडम इन्दु पूरी को सन्मानित करती स्कूल की मैनेजमेंट व प्रिंसिपल सोनिया। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट व प्रिंसिपल मैडम सोनिया की और से जहां समागम के मुख्य मेहमान विधायक अमनदीप व गेस्ट ऑफ ऑनर, मैडम इन्दू पुरी को सन्मानित किया गया, वहीं शिक्षा जगत में बेहतरीन योगदान के लिए, शिक्षा क्षेत्र से जुडी अनेक हस्तियों, उप जिला शिक्षा अधिकारी निशान सिंह, अध्यापक दीपक कालिया, अध्यापिका गुरजीत कौर, अध्यापक दलजीत को भी सन्मानित किया गया। विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने अपने सम्बोधन में इस सफल कार्यकर्म के लिए स्कूल के स्टाफ, विद्यार्थियों व स्कूल की मैनेजमेंट को बधाई दी। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा, अपने सम्बोधन में, पंकज छाबड़ा का बी.एड कालेज के इलावा आर्य समाज की अन्य संस्थाओं में बहुमूल्य समय देने के लिए, उनका जिक्र करना नहीं भूले। इस समागम में शहर के अन्य प्रतिष्ठित स्कूलों के प्रिंसिपल व शिक्षा जगत से जुडी हस्तियां भी पहुंची थी। जिनमें डी.एम कालेज के प्रिंसिपल एनके खन्ना, आर्य मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल समीक्षा शर्मा, MDAS सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल देवेंदर गोयल, आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल अनीता सिंगला, MDAS सीनियर स्कुल के इंग्लिश विंग की इंचार्ज कुमारी निताशा पाहवा आदि शामिल हैं।  स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के सचिव एसएम शर्मा, मैनेजमेंट सदस्य नरिन्दर सूद, अशोक बंसल व रविंदर गोयल (CA) ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, आर्य समाज के 150 वर्ष पूरे होने की ख़ुशी में, उनके नाम अपना बधाई संदेश भी दिया। और कहा कि विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों को इस बात पर गर्व होना चाहिए, कि वे शहर की एक प्राचीन संस्था का अभिन्न अंग हैं। नरिन्दर सूद ने विशवास दिलाया कि, देश के आगामी व उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए, स्कूल की मैनेजमैंट, अपने विद्यार्थियों को उच्च कोटि की शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध है।  इस मौके पर मैनेजमेंट सदस्य प्रवीण शर्मा, जितेंद्र गोयल, अनिल गोयल, आयुष अरोड़ा, अश्विनी मजीठीया, गौरव गर्ग भी उपस्थित थे। जबकि इस समागम में एडवोकेट बोध राज मजीठिया, नरोत्तम पूरी, दिनेश सूद, आशीष अग्रवाल, बलदेव बांसल, मैडम सुमन मल्होत्रा,  अमित बेरी, परवीन सिंगला, रमन गोयल, वीणा चुघ, डा. देव  प्रकाश चुघ, निर्मल शर्मा, डा. खुल्लर, पंकज छाबड़ा भी उपस्थित रहे। कार्यकर्म के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सोनिया ने जहां आए मेहमानों का धन्यवाद किया, वहीं उन्होंने, इस कार्यकर्म को सफल बनाने के लिए, विद्यार्थियों की भी सराहना की।मीडिया से ये जानकारी स्कूल की मीडिया कोऑर्डिनेटर अध्यापिका ज्योति सूद व विज्ञान विभागाध्यक्ष, रेनू चानना ने साझा की।  Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

लर्निंग फील्ड स्कूल में, सेमिनार के माध्यम से कौशल विषय शुरुआत: रंजीत भाटिया !!

मोगा, 10 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) द लर्निंग फील्ड स्कूल में स्कूल कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजीनियर जनेश गर्ग, डायरेक्टर डॉक्टर मुस्कान गर्ग के दिशा निर्देशों पर कक्षा 6 से लेकर, छात्रों के लिए एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। इस सबंधी जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल रंजीत भाटिया ने बताया कि सेमिनार में कौशल विषय पहल की शुरुआत की गई, जो हमारे शैक्षणिक पाठ्यक्रम में एक नया और प्रगतिशील कदम है। इस सत्र का संचालन प्रिंसिपल रंजीत भाटिया ने किया, जिन्होंने अपने स्कूली सफर में व्यावहारिक और भविष्य केंद्रित शिक्षा को एकीकृत करके हमारे छात्रों को तेजी से बदलती दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करने की आवश्यकता के बारे में भावुकता से बात की। उन्होंने कहा कि  शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू होकर, कक्षा 6 से 8 के छात्रों को निम्नलिखित कौशल विषयों में से एक चुनने का अवसर मिलेगा। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में छात्रों को मशीन लर्निंग, ऑटोमेशन और स्मार्ट तकनीकों की मूल बातें बताना, जो हमारे भविष्य को आकार दे रही हैं। वित्तीय साक्षरता में छात्रों को आवश्यक धन प्रबंधन कौशल, बजट बनाना, बचत करना और जिम्मेदार वित्तीय निर्णय लेना सिखाना शामिल है। ये कौशल कक्षाएं शून्य अवधि के दौरान सप्ताह में एक बार आयोजित की जाएंगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे पूरक हों और मुख्य शैक्षणिक कार्यक्रम को बाधित न करें। छात्रों की समझ और सहभागिता का आकलन करने के लिए, प्रत्येक सत्र में एक मूल्यांकन होगा, और प्रदर्शन को छात्र की शैक्षणिक प्रोफ़ाइल के हिस्से के रूप में दर्ज किया जाएगा। यह पहल न केवल हमारे छात्रों के ज्ञान के आधार को बढ़ाने के लिए बल्कि आलोचनात्मक सोच, वास्तविक दुनिया की समस्या को सुलझाने और आजीवन सीखने के कौशल को बढ़ावा देने के लिए भी डिज़ाइन की गई है। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर जनेश गर्ग ने सेमिनार के सफल आयोजन पर अध्यापकों को शुभकामनाएं देते कहा कि इस प्रकार के सेमिनार स्कूल की ओर से निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने की और ध्यान केंद्रित करना है। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक व विद्यार्थी उपस्थित थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ਸਿੱਖਿਆ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਅਧੀਨ, ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ 60.69 ਲੱਖ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਸ਼ੁਰੂ : MLA ਅੰਮਿ੍ਰਤਪਾਲ !!

ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ 9 ਅਪ੍ਰੈਲ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ/ ਰਿੱਕੀ ਆਨੰਦ) ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਿਹਤ, ਸਿੱਖਿਆ ਆਦਿ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਮਿਸਾਲੀ ਕ੍ਰਾਂਤੀਆਂ ਲਿਆਂਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਫੰਡ ਜਾਰੀ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਲਿਆਂਦੀ ਹੈ। ਹੁਣ ਸੂਬੇ ਦਾ ਹਰੇਕ ਸਕੂਲ ਆਧੁਨਿਕ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਆਉਣ ਨਾਲ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਮਿਆਰ ਵਿੱਚ ਵੀ ਵਾਧਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਵਿਧਾਇਕ ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ‘ਤੇ ਹੋਰ ਪਤਵੰਤੇ ਸੱਜਣ। ਇਹਨਾਂ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਬੁਧਵਾਰ ਨੂੰ ਵਿਧਾਇਕ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਅੰਮਿ੍ਰਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੁਖਾਨੰਦ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਸਕੂਲ ਤਿੰਨ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ 60.69 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕਰਨ ਮੌਕੇ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਚੰਨੂਵਾਲਾ ਵਿੱਚ 11.08 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਲੜਕੀਆਂ ਲਈ ਬਾਥਰੂਮ, ਚਾਰਦਿਵਾਰੀ ਦੀ ਰਿਪੇਅਰ ਤੇ ਐਡੀਸ਼ਨਲ ਕਲਾਸ ਰੂਮ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਸਮਾਧ ਭਾਈ ਵਿੱਚ 40.61 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਾਲ ਵੱਖ ਵੱਖ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ, ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਚੰਨੂਵਾਲਾ ਵਿੱਚ 3.91 ਲੱਖ ਨਾਲ ਲੜਕੀਆਂ ਤੇ ਲੜਕਿਆਂ ਲਈ ਵੱਖਰੇ ਵੱਖਰੇ ਬਾਥਰੂਮ ਤੇ ਖੇਡ ਦਾ ਮੈਦਾਨ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਰਕਾਰੀ ਹਾਈ ਸਕੂਲ ਨੱਥੋਕੇ ਵਿਖੇ 5.10 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ  ਨਵੀਂ ਚਾਰਦਿਵਾਰੀ ਤੇ ਟੁਆਇਲਟ ਨੂੰ ਉਸਾਰਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ, ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈ ਦਿੰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੁਣ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪੱਖ ਤੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਕਮੀ ਨਹੀਂ ਰਹਿਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਕਰਵਾਏ ਜਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ, ਹੁਣ ਵੀ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਫੰਡ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੀ ਨੁਹਾਰ ਬਦਲਣ ਦੇ ਯਤਨ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਅਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਮਿਸਾਲੀ ਕ੍ਰਾਂਤੀਆਂ ਲਿਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹ  ਵੀ ਆਪਣੀ ਨਿੱਜੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸਮਝ ਕੇ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ਨੂੰ ਹੋਰ ਬੁਲੰਦੀਆਂ ਵੱਲ ਲਿਜਾਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

पंजाब शिक्षा क्रान्ति ! धर्मकोट के स्कूलों में 67.91 लाख रु के विकास कार्य आरम्भ: MLA दविंदरजीत !!

ਧਰਮਕੋਟ 9 ਅਪ੍ਰੈਲ, (ਮੁਨੀਸ਼ ਜਿੰਦਲ) ਪੰਜਾਬ ਸਿੱਖਿਆ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਅਧੀਨ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਧਰਮਕੋਟ ਵਿਖੇ ਤਿੰਨ ਸਕੂਲਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ 67.91 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਪੈਸੇ ਨਾਲ ਇਹਨਾਂ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਆਧੁਨਿਕ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਹਨਾਂ ਤਿੰਨ ਸਕੂਲਾਂ ਦੀ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਚੀਮਾ, ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਗਲੋਟੀ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਈਸਟ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ। ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈੰਕਡਰੀ ਸਕੂਲ ਗਲੋਟੀ ਵਿੱਚ ਵਿੱਚ 11.86 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਲੜਕਿਆਂ ਤੇ ਲੜਕੀਆਂ ਲਈ ਵੱਖੋ ਵੱਖਰੇ ਨਵੇਂ ਬਾਥਰੂਮ, 9.55 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਐਡੀਸ਼ਨਲ ਕਲਾਸ ਰੂਮ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਗਲੋਟੀ ਵਿੱਚ 15.02 ਲੱਖ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਨਵੇਂ ਕਮਰੇ ਉਸਾਰੇ ਜਾਣਗੇ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਈਸਟ ਵਿੱਚ 41.03 ਦੀ ਲਗਾਤ ਨਾਲ ਨਵੀਂ ਚਾਰ ਦਿਵਾਰੀ 150 ਮੀਟਰ ਕੀਮਤ 7.5 ਲੱਖ, ਤਿੰਨ ਕਲਾਸ ਰੂਮ 18.51 ਲੱਖ ਕੀਮਤ, ਸਾਇੰਸ ਲੈਬ 11 ਲੱਖ ਕੀਮਤ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ, ਮੌਜੂਦ ਪਤਵੰਤੇ ਸੱਜਣ। ਇਹਨਾਂ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਬੁਧਵਾਰ ਨੂੰ ਹਲਕਾ ਧਰਮਕੋਟ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਲਾਡੀ ਢੋਂਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੂਬੇ ਦੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹਰੇਕ ਉਸ ਦਿਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਮਿਸਾਲੀ ਕੰਮ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਹਨਾਂ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਭਲਾ ਹੋ ਸਕੇ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਦਾਖਲਾ ਲੈਣ ਲਈ ਯਤਨ ਕਰਦੇ ਸਨ ਤਾਂ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਉਚ ਮਿਆਰ ਦੀ ਸਿੱਖਿਆ ਹਾਸਲ ਹੋ ਸਕੇ, ਪ੍ਰੰਤੂ ਹੁਣ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸੁਚੱਜੀ ਸੋਚ ਸਦਕਾ ਉੱਚ ਪੱਧਰੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲਾ ਹੁਣ ਦੇ ਟਾਈਮ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਜਿਆਦਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਉੱਚ ਆਧੁਨਿਕ ਸੁਵਿਧਾ, ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਯਤਨ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜਾਰੀ ਰੱਖੇ ਜਾਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਕ ਦੇ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਅੱਜ ਸਿੱਖਿਆ ਦਾ ਖੇਤਰ ਬੁਲੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ਛੂਹ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਹਿਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੇ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਮਿਸਾਲੀ ਕਾਰਜ ਨਾ ਕਰਕੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਮੁਢਲੀਆਂ ਸਹੂਲਤਾਂ ਤੋਂ ਵੀ ਵਾਂਝੇ ਰੱਖਿਆ ਸੀ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਇਹ ਟੀਚਾ ਹੈ ਕਿ ਸੂਬੇ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ, ਦੇਸ਼ ਦੇ ਉੱਚ ਪੱਧਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਆਉਣ। ਹੁਣ ਜਦੋਂ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਲਈ ਕਰੋੜਾਂ ਦੇ ਫੰਡ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ, ਬੱਚਿਆ ਦੇ ਮਾਪਿਆਂ ਅਤੇ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਵਿੱਚ ਖੁਸ਼ੀ ਦੀ ਲਹਿਰ ਹੈ। ਮਾਪੇ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹਾ ਕੇ ਮਾਣ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

आर्य गर्ल्स स्कूल ने हवन यज्ञ के साथ किया, नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ !!

मोगा 9 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) आर्य प्रतिनिधि सभा जालंधर, पंजाब के अध्यक्ष सुदर्शन शर्मा के दिशा निर्देशों पर कार्य करते हुए आर्य गर्ल्ज़ सीनियर सैकेंडरी स्कूल मोगा में नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की। सर्वशक्तिमान प्रभु का आशीर्वाद पाने के लिए बुधवार को स्कूल के हाल में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य अनीता सिंगल ने बताया कि आर्य समाज की शिक्षाओं के अंतर्गत नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करके वातावरण को शुद्ध करने के लिए हवन का शुभ अनुष्ठान स्कूल में हर माह किया जाता है और शैक्षणिक सत्र के आरंभ में किए गए हवन यज्ञ ने बच्चों को, उनके नए शैक्षणिक स्तर की शुरुआत के लिए एक सकारात्मक और उत्साहजनक वातावरण प्रदान किया है। सभी ने आने वाले वर्षों में स्कूल के सुचारू संचालन के लिए भगवान से प्रार्थना करते हुए दिव्य वैदिक मंत्रों का जाप किया।  इस मौके पर उपस्थित छात्राएं। स्कूल के प्रधान बोधराज मजीठिया ने बच्चों को बताया कि यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें वे अपने नए शैक्षणिक स्तर की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्यों को निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मैनेजर नरिंदर सूद तथा उपप्रधान सत्य प्रकाश उप्पल ने भी बच्चों को आत्मविश्वास और आत्म सम्मान को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में छात्रों को नए अवसर और चुनौतियां मिलेंगी। उन्होंने कहा कि स्कूल का उद्देश्य छात्रों को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करना है और हवन के माध्यम से हम अपने इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एक नई शुरुआत कर रहे हैं। वैदिक मंत्रों के साथ हवन की पवित्र अग्नि में आहूतियां डलवाने की रस्म स्कूल के अध्यापक दिवाकर भारती ने निभाई।   इस अवसर पर मैनेजमेंट सदस्य दिनेश सूद, नरोत्तम पुरी, मुकेश सिंगला, दीपक तायल, राजिंदर वधवा ,पी.एन मित्तल, वीना चुघ, प्रवीण शर्मा (पिन्ना),आयुष अरोड़ा (रिक्की), रमन गोयल, जतिंदर गोयल और कृष्णा वैलफेयर सोसाइटी से विशाल लूम्बा ने बच्चों को उनके नए शैक्षणिक स्तर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता सिंगल सहित समूह स्टाफ ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। अंत में सभी को प्रसाद भी वितरित किया गया।  मीडिया से ये समूची जानकारी स्कूल की अध्यापिका शिल्पी अरोड़ा ने साझा की। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

नारायणा ई-टेक्नो स्कूल ने नई शैक्षिक यात्रा की शुरुआत, ओरिएंटेशन इवेंट की मेजबानी से की !!

मोगा 8 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) नारायणा ई-टेक्नो स्कूल ने नई शैक्षिक यात्रा की शुरुआत, अपनी अत्यधिक प्रत्याशित ओरिएंटेशन इवेंट की मेजबानी से की। स्थानीय गोल्ड कोस्ट क्लब में सम्पन्न हुए इस समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि अशोक गुप्ता सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के सम्मान से हुई। जिनमें देश भगत कॉलेज और वेव्स इंटरनेशनल के निदेशक गौरव गुप्ता, गोल्ड कोस्ट क्लब के प्रबंध निदेशक अनुज गुप्ता, हैदराबाद के केंद्रीय कार्यालय से राजू बाथिनी और हैदराबाद के केंद्रीय कार्यालय से, पंजाब के राज्य समन्वयक राजेंद्र प्रसाद शामिल थे। नवीन ठाकुर, सहायक महाप्रबंधक सहित अमित शर्मा ने इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अतिथियों का स्वागत किया।  इस मौके पर एक संयुक्त तस्वीर खिचवाते, स्कूल का स्टाफ व पदाधिकारी। समारोह की शुरुयात, दीप प्रज्वलन से हुई। जिसके बाद प्रधानाचार्या नीना सिंह राठौर ने विद्यालय के मिशन और दृष्टिकोण को साझा करते हुए एक गर्मजोशी भरा स्वागत भाषण दिया। केंद्रीय कार्यालय से विशेष अतिथि राजू बाथिनी ने एक प्रेरणादायक भाषण दिया, जिसमें विद्यालय के उद्देश्यों और मूल्यों पर प्रकाश डाला गया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मृदुल कौशलों पर सत्र शामिल थे, जिन्हें सुश्री जुही ने संचालित किया और लर्न ऐप का परिचय आयुष ने दिया। इसके अलावा, करणदीप कौर वालिया ने ई-किड्स ओरिएंटेशन का नेतृत्व किया। जबकि मिस मीनाक्षी ने ई-चैंप्स ओरिएंटेशन को संभाला और राघव शर्मा ने ई-टेक्नो ओरिएंटेशन प्रस्तुत किया। इस मौके पर अभिभावकों के लिए एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। जिसमें अभिभावकों के प्रश्नों और जिज्ञासाओं के उत्तर दिए गए। जिसने उपस्थिति को विद्यालय के कार्यक्रमों और नीतियों के विभिन्न पहलुओं पर स्पष्टता प्रदान की। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या नीना सिंह राठौर के धन्यवाद प्रस्ताव और एक दिल को छू लेने वाले राष्ट्रगान के साथ हुआ। कुल मिलाकर, नारायणा ई-टेक्नो स्कूल का ये समारोह एक सफल और जानकारीपूर्ण ओरिएंटेशन समारोह रहा। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

सरकारी स्कूलों की बदल रही नुहार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध: विधायक अमनदीप !!

मोगा, 7 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की अगुवाई में शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस के सहयोग से पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा क्रांति लाने के लिए करोड़ों रुपये के फंड जारी किए गए हैं, जिससे सरकारी स्कूलों की नुहार बदल गई है और स्मार्ट रूम, स्कूलों के लिए एक वास्तविक संपत्ति बन गए हैं। पंजाब सरकार ने मोगा जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूल भीम नगर मोगा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालिये वाला को 51.75 लाख रुपये के फंड जारी किए हैं। जिसके तहत स्कूलों में किए जाने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन सोमवार को विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा किया गया। इस फंड से स्कूल की चारदीवारी की मुरम्मत, लड़कियों और लडक़ों के लिए अलग अलग शौचालय बनाने तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्य किए जायेंगे। इस अवसर पर उनके साथ नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, जिला शिक्षा अधिकारी मंजू भारद्वाज, उप जिला शिक्षा अधिकारी निशान सिंह तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक भी शामिल थे।  इस मौके पर बातचीत के दौरान विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही सरकार ने छात्रों की शिक्षा के लिए करोड़ों रुपए जारी किए हैं। जिसके फलस्वरूप स्मार्ट कमरों का निर्माण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस पर गंभीरता से काम कर रही है। इसी श्रृंखला के तहत सरकारी स्कूलों के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों का लोकार्पण किया गया है। जिससे विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी, सिर्फ बातें नहीं करती, बल्कि जो कहती है उसे करके भी दिखाती है। उन्होंने सभी बच्चों के अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नि:शुल्क एवं उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा केलिए सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाएं। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कड़े प्रयास कर रही है। इस अवसर पर सेंटर हेड टीचर मनु शर्मा, ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी मोगा 1 सुनीता नारंग, ब्लॉक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी मोगा 2 वरिंदर कौर, जिला कोऑर्डिनेटर मनमीत सिंह राय, प्रोग्राम मीडिया इंचार्ज हर्ष कुमार गोयल, सहायक स्मार्ट स्कूल कोऑर्डिनेटर मनजीत सिंह, सभी सेंटर हेड, हेड टीचर, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर जगदीश शर्मा नगर सुधार ट्रस्टी, प्रेम चंद जिला शहरी अध्यक्ष, प्यारा सिंह बधानी जिला सचिव आम आदमी पार्टी, सोनिया ढंड, लवली सिंगला, रोशन लाल चावला, राजवीर सिंह, पिंटू गिल, दविंदर तिवारी, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...

ISF कालेज ऑफ फार्मेसी के डी फार्म की प्रथम वर्ष के छात्रों ने किया, CHC ढुडीके का भ्रमण !!

मोगा, 7 अप्रैल (मुनीश जिन्दल) राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था ISF कालेज ऑफ फार्मेसी के डी.फार्म प्रथम वर्ष के छात्रों ने सी.एच.सी. ढुडीके अस्पताल का भ्रमण किया। कोआडिनेटर करिशमा अग्रवाल ने बताया कि फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार छात्रों को डी.फार्म में अस्पताल का दौरा आवश्यक है। ISF कालेज ऑफ फार्मेसी छात्रों के चौमुखी विकास के लिए लगातार शिक्षा, रिसर्च एवं ट्रेनिंग के क्षेत्र में कार्य करता है। विजिट के दौरान सीनियर मेडिकल ऑफिसर डा. निशा बंसल ने छात्रों को हेल्थ केयर सिस्टम के बारे में समझाया एवं फार्मासिस्ट विश्व प्रभजोत कौर, सुखपाल कौर, गुरमीत सिंह, स्टाफ नर्स किरणप्रीत कौर ने एकेडमिक भ्रमण करवाया। इस एकेडमिक भ्रमण के दौरान छात्रों ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी हासिल की। जिसमें फ्री मेडिसिन, वैक्सीनेशन, फैमिली प्लानिंग की सर्विस के साथ साथ राष्ट्रीय हेल्थ प्रोग्राम टी.बी. कंट्रोल, एच.आई.वी, मैनेजमेंट, लैपरोसी, चाइल्ड हेल्थ, न्यूट्रिशन, इम्यूनाइजेशन कौसलिंग के इलावा अन्य डिपार्टमेंटों का भ्रमण करते हुए तकनीकी जानकारी हासिल की। इस दौरान इमरजेंसी सुविधाएं, फसर्ट एड सुविधा, आवश्यक इमरजेंसी दवाइयों की संभाल, डॉक्यूमेंटेशन आदि की जानकारी हासिल की। छात्रों को प्रीसेक्शन हेडलिंग, पेशेंट केयर प्रोसीजर, अस्पताल की कार्य विधि के साथ साथ दवा वितरण केन्द्र, मेडीकेशन डिस्पेंसिंग के साथ साथ वैक्सीनेशन आदि की प्रक्रिया को समझाया। इस दौरान छात्रों के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का जवाब सी.एच.सी. ढुडीके में कार्यरत विश्व प्रभजोत कौर ने दिए। ये विजिट, करिशमा अग्रवाल एवं डा. सूर्यवर्धन सिंह की देखरेख में आयोजित की गई। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, ISF सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग व फैकल्टी ने इस भ्रमण के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं देते कहा कि इस प्रकार के विजिट संस्था द्वारा आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस मौके की एक तस्वीर। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
error: Content is protected !!