वार्ड नंबर 50 में, इंटरलॉकिंग टाइल लगने का काम शुरू ! विधायक अमनदीप ने किया श्री गणेश !!
इस मौके पर उपस्थित वार्ड वासी। (छाया: डैस्क) मोगा, 13 फरवरी (मुनीश जिन्दल) वीरवार को वार्ड नंबर 50 में पार्षद जसविंदर सिंह काका की अगुवाई में हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने 49 लाख रुपए की लागत से नई बनने वाली 10 गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगने के कार्य का शुभारंभ करवाया। इस मौके पर नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी, पार्षद जसविंदर सिंह काका के अलावा वार्ड निवासी उपस्थित थे। इस दौरान वार्ड पार्षद जसविंदर सिंह काका व मोहल्ला निवासियों ने हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, मेयर बलजीत सिंह चानी का वार्ड के विकास कार्य शुरू करने के लिए उनका धन्यवाद करते सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप ने कहा कि, उनका मुख्य उद्देश्य मोगा शहर का सर्वपक्षीय विकास करना है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार से ग्रांट लाकर मोगा शहर के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी वार्ड वासी को किसी प्रकार की समस्या का सामना है, तो वो उनके ध्यान में लाए, ताकि उस समस्या को पहल के आधार पर हल किया जा सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वार्ड नंबर 50 के पार्षद जसविंदर सिंह काका व वार्ड वासियों द्वारा दिए गए मान सम्मान के लिए उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर वार्ड वासियों ने विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, मेयर बलजीत सिंह चानी, पार्षद जसविंदर सिंह काका का मुंह भी मीठा करवाया। Share this: Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook Click to share on X (Opens in new window) X Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading...
