logo

ट्रांसपोर्ट की चलती गाड़ी के रस्से काटकर, सामान चुराने वाला गिरोह काबू !!

ट्रांसपोर्ट की चलती गाड़ी के रस्से काटकर, सामान चुराने वाला गिरोह काबू !!

मोगा 12 फरवरी (मुनीश जिन्दल)

एसएसपी मोगा, आईपीएस अधिकारी, अजय गांधी के दिशा निर्देश में, जिले में रात को लगाए जाने वाले नाकों को सफलता मिलनी शुरू हो गई है। जिसके चलते जिले के कस्बा बाघापुराना की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बाघापुराना पुलिस ने तीन ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर, माल (ट्रांसपोर्ट) वाली अकेली गाड़ियों को निशाना बनाते थे। जिसके तहत इस गिरोह के कुछ लोग, चलते वाहन के पीछे चढ़कर, उसके रस्से काट, माल को चलती गाड़ी (वाहन) से नीचे फेंकते थे। फिर उनके अन्य साथी, उस माल को ठिकाने लगा देते थे। यहां जिक्रयोग्य है कि पुलिस द्वारा काबू किए गए इन लोगों पर पहले से भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। क्या है सारा मामला ?? इस संबंधी थाना बाघापुराना के प्रभारी जसवरिंदर सिंह ने जानकारी दी।

INSPECTOR JASVARINDER SINGH

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!